C
Chhavi Tyagi· 6 years ago
Author

Email और Gmail में क्या अंतर है?

2
1.3K

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on11/28/22

जीमेल और ईमेल में अंतर

Gmail : जीमेल गूगल द्वारा बनाया गया एक फ्री ईमेल सर्विस है। इसको गूगल ने 4 अप्रैल 2004 को लांच किया था इसका उपयोग हम किसी भी व्यक्ति को ईमेल भेजने के लिए करते हैं। जीमेल का पूरा नाम गूगल मेल है।

email : ईमेल का पूरा नाम इलेक्ट्रॉनिक मेल है। जो इंटरनेट के माध्यम सेमेल भेजने की प्रक्रिया है। ईमेल का आविष्कार 1971 में हुआ जिसका श्रेय roy tomlison को दिया जाता है। ईमेल किसी भी जानकारी और इनफार्मेशन को आदान प्रदान करने की एक प्रक्रिया है।Article image

Poonam Patel
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on01/03/20
इन दिनों ईमेल भेजना कितना महत्वपूर्ण है, अधिकांश काम जैसे किसी से बात करना, व्यवसाय करना या कोई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ भेजना, यह सब ईमेल के माध्यम से किया जाता है, लेकिन अधिकांश लोग E-mail और Gmail के बीच के अंतर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। यह थोड़ा परेशान करने वाला है कि क्या ये दोनों एक ही हैं या अलग-अलग हैं, इसलिए आज की पोस्ट में हम आपको बताएंगे कि ईमेल और जीमेल में क्या अंतर है।
S
View Profile
1
Replying to the question above
Answered on12/28/19
यह वाक्य एक रोचक सवाल है क्योंकि कई लोग इस बात को ले कर बहुत परेशां रहते है की जीमेल और ईमेल एक है या अलग-अलग | तो चलिए आपको दोनों में साधारण से शब्दों में अंतर समझाते है |


ईमेल ?
ईमेल का पूरा नाम "इलेक्ट्रॉनिक मेल" है। ( Email Full Form - Electronic Mail ) ईमेल किसी भी जानकारी और इनफार्मेशन को आदान प्रदान करने की एक प्रक्रिया है। जिस तरह से है चिट्ठी लिख कर किसी संदेश या समाचार को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचते है उसी तरह ईमेल से किसी संदेश या समाचार को इंटरनेट के माध्यम से एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है। सीधा -सीधा समझाया जाए तो इंटरनेट पर जिस चिट्ठी से किसी संदेश या समाचार को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाया जाता है उसे ही ईमेल कहते है।



जीमेल ?
जीमेल का पूरा नाम "गूगल मेल" है। ( Gmail Full Form - Google Mail ) जिस तरह से हम चिट्ठी को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए पोस्ट ऑफिस का इस्तमाल करते है। उसी तरह से इंटरनेट पर ईमेल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए किसी ईमेल सर्विस का इस्तमाल करते है और जीमेल एक ईमेल सर्विस है जो इंटरनेट पर पोस्ट ऑफिस की तरह काम करती है ईमेल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर भेजने के लिए और ये गूगल की एक सर्विस है। इंटरनेट पर ईमेल सर्विस प्रदान करने के लिए जीमेल ही एक सर्विस नहीं है बल्कि आप इसके अलावा इन सर्विस का भी इस्तेमाल कर सकते है जैसे की - याहूमेल, हॉटमेल, रेडिफमेल आदि।






P
View Profile
1