H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

बहुत ठंड लगे तो क्या करना चाहिए ?

14
183

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/02/24

हां मैंने भी देखा है कि ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें कुछ ज्यादा ही ठंड लगता है। ऐसे में खुद को गर्म रखने के लिए लोग क्या-क्या नहीं करते और तो और कुछ लोग कपड़ों की इतनी लेयर पहन लेते हैं कि उनका चलना तक मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब आपको ज्यादा परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि आज मैं आपको यहां पर कुछ विंटर टिप्स बताने जा रही हूं जी ने फॉलो करके आप सर्दी से बच सकते हैं।

अधिक ठंड लगने पर बॉडी वार्मर पहने:-

यदि आप अंदर बॉडी वार्मर पहनेगी तो आपको कम सर्दी लगेगी। इसके ऊपर आप जैकेट या ब्लेजर पहन सकते हैं। मैं आपको बता दूं कि यदि आप बॉडी वार्मर पहनते हैं तो बॉडी वार्मर आपकी बॉडी में हिट प्रोड्यूस करते हैं। और ठंडी हवाओं को शरीर में जाने से रोकते हैं।

ठंड से बचने के लिए ड्राय फ्रूट्स खाएं :-

मैं आपको बता दूं कि खानपान का भी ठंड से डायरेक्ट कनेक्शन है। यदि आप अपनी बॉडी को गर्म रखना चाहते हैं तो फिर ड्राई फ्रूट्स खाना शुरू कर दें। क्योंकि इसके सेवन से आपकी बॉडी गर्म रहेगी। यानी कि आप बादाम,अखरोट, छुहारे, मूंगफली का सेवन अधिक मात्रा में कर सकते हैं।

आप चाहे तो ऑयल मसाज कर सकते हैं:-

जब भी आप नहा कर आते हैं तो अपनी बॉडी पर लोशन तो लगाते ही है। तो इसकी जगह पर आप अपने शरीर पर तेल लगा सकते हैं। क्योंकि तेल लगाने से आपकी बॉडी गर्म रहेगी। इसके लिए आप नारियल का तेल अपनी बॉडी पर लगा सकते हैं।

यदि आपको ठंड लग जाए तो कौन सी दवा ले सकते हैं चलिए हम आपको बताते हैं:-

ठंड लगने पर आप पैरासिटामोल ले सकते हैं। आप जरूर के अनुसार दिन में तीन से चार बार पैरासिटामोल टेबलेट ले सकते हैं।

Letsdiskuss

A
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on01/18/24


जिन लोगो क़ो बहुत ज्यादा ठंड लगती है, पैर मे मोज़े पहनकर रखते है और जैकेट पहनकर रखते है फिर भी उन्हें ठंड लगती है तो ऐसे मे उन्हें अपने शरीर मे गर्महट लाने के लिए पपीते का सेवन जरूर करना चाहिए क्योंकि पपीते की तासीर गर्म होती है। यदि आप रोजाना दिन मे 1-2बार पपीता के सेवन करते है तो आपको ठंड कम लगने लगेगी।

इसके अलावा कुछ लोगो क़ो ठंड के मौसम मे इतनी ज्यादा ठंड लगती है कि ठंड की वजह से खांसी आने लगते है तो ऐसे मे उन लोगो क़ो हल्दी वाला दूध पिना चाहिए। सबसे पहले एक गिलास दूध गर्म करे उसके बाद दूध मे एक चम्मच हल्दी डालकर पिने से ठंड कम हो जाती है, क्योंकि हल्दी मे बैक्टेरिया और वायरस मारने की क्षमताअधिक होती है।

ऐसे लोग भी होते है, जो कपड़े पहनकर रखते है लेकिन फिर भी उन्हें बहुत ज्यादा ठंड लगती है तो ऐसे मे उन लोगो क़ो आग जलाकर आग सेकना चाहिए। आग सेकने से शरीर मे गरमाहट आती है जिसके कारण थोड़ा कम ठंड लगता है। लेकिन फिर भी लोगो का ठंड कम हो जाता है, लेकिन उनके गले मे ठंड की वजह से खराश, जुकाम होने लगे तो ऐसे मे हर्बल टी पिना चाहिए जिससे गले की खराश, जुकाम कम हो जाती है।

जिन लोगो क़ो ठंड मे ज्यादा ठंडी लगती है, ठंड बर्दास्त के बाहर होने लगे, हाथ, पैर ठंड की वजह से ठंडे पड़ने लगे तो ऐसे मे उन लोगो क़ो रूम हीटर का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि ठंड की वजह से गलन ज्यादा होती है, जिस कारण से रूम का तापमान कम होने के कारण ठंड ज्यादा लगने लगती है तो ऐसे मे आप 1-2घंटे के लिए रूम हीटर लगाकर रखे। जिससे आपके रूम मे गर्महट बनी रहेगा और आपक़ो ठंड कम लगेगी।Article image




M
View Profile
7