S
sahil sharma· 2 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

सुबह का नाश्ता करने का समय क्या होना चाहिए?

11
225

Join this conversation

Sort By

आजकल ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते के समय चाय और लंच के समय ब्रेकफास्ट करते हैं। ऐसा करना कई बार हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए अपने खान-पान पर अच्छे तरीके से ध्यान देना चाहिए। बहुत सारे लोगों को तो पता ही नहीं है कि सुबह का नाश्ता करने का सही समय क्या होता है, उन लोगों को बता दें की सुबह के नाश्ते का सही समय सुबह सोकर उठने के 3 घंटे अंदर नाश्ता कर लेना चाहिए। इसका मतलब सुबह 7:00 से 9:00 तक का समय नाश्ते के लिए सबसे अच्छा समय होता है। इसके बाद अगर आप कुछ भी खाते हैं तो उसका साइड इफेक्ट शरीर पर देखने को मिल सकता है। कोशिश करना चाहिए की, ब्रेकफास्ट में पोहा, दूध, वेजिटेबल्स, फाइबर प्रोटीन से बनी चीजों का ही सेवन करना चाहिए। सुबह का नाश्ता दिन का सबसे जरूरी भोजन माना जाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि यह रात भर के उपवास के बाद शरीर को जरूरी पोषक तत्व और एनर्जी देता है। बैलेंस ब्रेकफास्ट करने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है। ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखता है। सुबह अगर सही समय पर नाश्ता किया जाए तो शरीर को नींद उपवास के माध्यम से काफी समय आराम मिलता रहता है। सुबह सही समय पर नाश्ता करने से कॉग्नेटिव फंक्शन को बढ़ावा मिलता है, इससे पूरे दिन एकाग्रता और प्रोडक्टिविटी में सुधार होता है। ये हेल्दी वेट बनाए रखने में भी बड़ी भूमिका निभाता है, जिसके लिए आज ज्यादातर लोग प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सुबह का नाश्ता सही समय करने के अलावा नाश्ते के लिए हेल्दी चीजों का सेवन करना भी जरूरी होता है। सुबह के नाश्ते में अंडे, पनीर, और टोस्ट या फल के दलिया और बादाम का दूध शामिल करना चाहिए। दो दाल डोसे के साथ आधा कप सांभर और दो बड़े चम्मच नारियल की चटनी भी खा सकते हैं। इसके साथ ही साबूत अंडे, सब्जियां ओलिव ऑयल और कसा हुआ पनीर भी शामिल कर सकते हैं। कुछ नट्स और एवोकाडो या पीटन बटर, बादाम दूध या दही के साथ एक फल मिल्कशेक का सेवन कर सकते हैं।

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on01/25/24
3