हेलमेट का साइज और आकार आपके चेहरे के हिसाब से होना चाहिए। यदि आपके चेहरे से हेलमेट बड़ा है तो टक्कर या झटके से निकलकर जमीन पर हेलमेट गिर सकता है। हेलमेट का शेप चुनते हुए ध्यान रखना चाहिए कि एक कान से दूसरे कान तक और गर्दन से माथे तक का हिस्सा अच्छे से ढक जाना चाहिए।क्योंकि कई बार हेलमेट के साइज का चुनाव करते समय हेलमेट पहनकर जरूर देख ले, क्योंकि हर एक हेलमेट की साइज अलग -अलग होती है।
हेलमेट का वजन करीब 1200 ग्राम से 1350 ग्राम तक ही होना चाहिए। यदि हेलमेट भारी हुआ तो वह सिर की सुरक्षा बेहतर ढंग से नहीं करेगा। भारी हेलमेट गर्दन और सिर में दर्द पैदा कर सकता है। हेलमेट खरीदते समय ध्यान रखे कि हेलमेट टाइट नहीं रहे, क्योंकि कई बार हेलमेट टाइट होने के वजह से सिर मे दर्द होने लगता है।







