preeti  patel's avatar
Updated on Dec 16, 2021health-beauty

ड्राई हाथों के लिए हमें क्या करना चाहिए?

28
2 Answers

avatar
Answered on Dec 15, 2021

जैसे ही सर्दियों का मौसम आता है हमारी त्वचा रूखी और बेजान होने लगती है। और अगर प्राकृतिक रूप से ही रूखी हो तो समस्या और भी बढ़ सकती है। अगर हम धूप में ज्यादा देर तक रहते हैं तो हमारी त्वचा रूखी हो जाती है। ज्यादा देर तक पानी में काम करने से भी हमारी त्वचा रूखी होती है। और हम अपनी इस रूखी त्वचा को ठीक करने के लिए कई सारी बाजार से क्रीमो को खरीदकर लगाते हैं। लेकिन यह क्रीम हमारी त्वचा को ठीक नहीं कर पाती है। हम अपनी त्वचा को ठीक करने के लिए रसोई में ऐसी चीज का उपयोग में ला सकते हैं जिससे हमारी त्वचा बिल्कुल मुलायम हो जाएगी।

हमें अपनी त्वचा को मुलायम करने के लिए शहद को उपयोग में लाना चाहिए क्योंकि शहर में एंटीऑक्सीडेंट तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे त्वचा को मॉइस्चराइजर रखने में मदद करता है।Article image

14
avatar
Answered on Dec 16, 2021

अक्सर देखा जाता है कि सर्दियों का मौसम आते ही हमारी त्वचा रूखी बेजान सी लगने लगती है। अक्सर यह रूखी त्वचा तब होती है जब हम गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं जिससे हमारे त्वचा में नमी छिन जाती और स्किन बेहद ड्राई हो जाती है तो इन सब से छुटकारा पाने के लिए हमें अपने घर पर ही नारियल का तेल और सरसों का तेल का उपयोग भी करते हैं नारियल का तेल और सरसों का तेल को दोनों को मिक्स करके हम अपने त्वचा पर लगाते हैं तो यह मॉइस्चराइजर का काम करता है इसके साथ ही हम शहद का भी प्रयोग अपने घर पर ही कर सकते हैं क्योंकि शहद में भी एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं.।Article image

14