आपने बहुत ही अच्छा सवाल किया है कि हमें एक अच्छे प्रश्न का उत्तर लिखने के लिए क्या करना चाहिए। क्योंकि ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो पेपर के समय उत्तर लिखते वक्त बहुत सी गलतियां कर जाते हैं जिस वजह से उनका लिखा हुआ आंसर गलत हो जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि एक अच्छा आंसर लिखने के लिए हमें किस तरह शुरुआत करनी चाहिए।
देखिए जब आप किसी प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू कर रहे हो तो सबसे पहले आपके प्रश्न को ध्यान से पढ़ लेना चाहिए कि आखिर हमारा प्रश्न हमसे पूछ क्या रहा है इसके बाद जो प्रश्न पूछ रहा हो सबसे पहले उसका इंट्रोडक्शन देना चाहिए इसके बाद ही उसका पूरा अर्थ बताना चाहिए। आपके प्रश्न में जो पूछ रहा हो उसी से रिलेटेड आंसर देना चाहिए फालतू की चीज नहीं लिखना चाहिए नहीं तो आपका आंसर गलत हो जाएगा।
