जब भी हम रक्तदान करते हैं तो हमारे शरीर में थोड़ी बहुत कमजोरी देखने को मिलती है। इतना ही नहीं ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो रक्तदान करने के बाद थोड़ा कमजोर भी हो जाते हैं जैसे कि उन्हें चक्कर आना और सर दर्द की समस्या होने लगती है। तो ऐसे में चलिए हम आपको बताते हैं कि आपको रक्तदान करने के बाद किन-किन चीजों का सेवन करना चाहिए।
- दोस्तों आप सभी ने काली किशमिश के बारे में तो सुना ही होगा जी हां काली किशमिश का सेवन करना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता है। काली किशमिश के सेवन से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने में मदद मिलती है। इसलिए आपको रक्तदान करने के बाद काली किशमिश का सेवन करना चाहिए इससे खून साफ होता ही है साथ आपके शरीर में खून की कमी को भी पूरा करने में मदद करती है।
- ब्लड डोनेट करने के बाद हरी सब्जियों जैसे -पालक, लाल भाजी, मेथी, बथुआ, टमाटर, आलू, आदि खाना चाहिए।
इसलिए जब भी आप ब्लड डोनेट करें तो इन बातों का खास ख्याल रखें।











