Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
preeti  patel's avatar
Jan 6, 2022others

खांसी आने पर हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं?

4 Answers
26

S
@setukushwaha4049Jan 5, 2022

खांसी आने पर हम इस बात से बिल्कुल अनजान रहते है कि हमें क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए, क्योंकि खांसी आने से तकलीफ बहुत होती है जिस वजह से हम खांसी को ठीक करने के लिए कुछ भी खा लेते है।

आइये हम यहाँ पर आज आपको बातएंगे खांसी आने पर हमें क्या खाना चाहिए तथा क्या नहीं खाना चाहिए :-

खंसी आने पर क्या खाना चाहिए -

• खांसी आने पर लहसुन खाना चाहिए क्योंकि लहसुन मे अलीसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो कीटाणुओ को नष्ट करता है।

•खांसी आने पर एक घंटे के अंदर 1-2लीटर पानी पिए ताकि गले मे कफ जम जाता है, वह बाहर निकल आये।


•खांसी आने पर अदरक वाली चाय पीने से रोगप्रतिरोधक कीटाणुओ से लड़ने की क्षमता मिलती है।

• खांसी आने पर शहद का सेवन करने से खांसी मे काफ़ी आराम मिलने लगता है।

खांसी आने पर क्या नहीं खाना चाहिए -

•खांसी आने पर हमें दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि दूध पीने से गले, फेफड़ों मे कफ अधिक जमने लगता है, जिससे काफ़ी नुकसान हो सकता है।

• खांसी आने पर हमें प्रोसेस्ड फ़ूड का सेवन ना करे क्योंकि यह खांसी को और अधिक बढ़ाते है जैसे :- ब्रेड,चिप्स,पास्ता आदि चीजों का सेवन बिल्कुल ना करे।

Article image

1
13
avatar
@krishnapatel8792Jan 5, 2022

खांसी आना एक समान प्रक्रिया है जो आपके फेफड़ों की सफाई करने में मदद करती है लेकिन हमें खांसी को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और खांसी आने पर हमें गलत चीजों को खाने से बचना चाहिए नहीं तो तकलीफ बहुत बढ़ सकती है तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि खांसी आने पर आपको क्या खाना चाहिए और क्या नहीं खाना चाहिए।

खांसी आने पर इन चीजों का सेवन करें:- खांसी आने पर हमें अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए हर 2 घंटे में दो या दो से अधिक गिलास पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी अधिक पीने से बलगम पतला हो जाता है और गले से आसानी से निकल जाता है इसलिए खांसी आने पर पानी अधिक से अधिक पीना चाहिए।

खांसी आने पर इन चीजों का सेवन ना करें :- खांसी आने पर रात में भोजन अधिक नहीं करना चाहिए क्योंकि ज्यादा भोजन करने से खांसी की समस्या ज्यादा बढ़ सकती है इसलिए रात को हल्का भोजन करें. और खांसी आने पर तली हुई चीजों का सेवन ना करें इससे खांसी की समस्या बढ़ सकती है। खांसी आने पर तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए।Article image

1
13
avatar
@aanchalsingh1985Jan 5, 2022

खांसी आना एक तरह की समान शारीरिक प्रक्रिया है यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो हमारे फेफड़ों की सफाई का काम करती है लेकिन हमें कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए बल्कि खांसी आना काफी तकलीफ दायक भी होती है जिससे हमें अपने खान-पान में विशेष तौर पर ध्यान देना चाहिए।

खांसी आने पर क्या खाना चाहिए- खांसी आने पर हमें कच्चे लहसुन का सेवन करना चाहिए जिससे यह हमारे योगिक में मौजूद होने वाले स्वसन को संक्रमित करने वाले जीवाणु को मारने में हमारी मदद करें।

खांसी आने पर हमें अदरक वाली चाय पीना चाहिए क्योंकि अदरक वाली चाय पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है जिससे संक्रमण से लड़ने की ताकत बढ़ती है.।

खांसी आने पर क्या नहीं खाना चाहिए

खांसी आने पर हमें दूध नहीं पीना चाहिए क्योंकि दूध पीने से बलगम बढ़ने लगता है।

खांसी आने पर तेल से तले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करना चाहिए जो खांसी की समस्या को बढ़ा सके। और खांसी आने पर सिगरेट नहीं पीना चाहिए कोई भी धूम्रपान नहीं करना चाहिए जिससे खांसी का कारण बन सके और धूम्रपान करने से गले में जलन भी हो सकती है.।Article image

1
13
avatar
@preetipatel2612Jan 5, 2022

खांसी आने पर हमें ऐसी चीजों को खाना चाहिए जिससे हमें आराम मिले -

- जब भी हमें खांसी आए तो हमें लहसुन का सेवन करना चाहिए! क्योंकि, इसमें अलीसिन नामक यौगिक होता है, जो हमारे कीटाणुओ को खत्म कर देता है।

- खांसी आने पर हमें पानी का सेवन करना चाहिए जिससे कफ ना बन पाय।


- जब हमें खाांसीआए तो रात मे सोते वक्त अदरक का टुकड़ा अपने मुंह में दवा लेना चाहिए! क्योंकि इससे हमारे मुंह के रोगप्रतिरोधक कीटाणुओ से लड़ने की ताकत होती है।

- शहद का सेवन करने से भी हमारी खांसी को काफ़ी आराम मिलता है।

खांसी आने पर हमें इन चीजों को कभी नहीं खाना चाहिए -

- खांसी आने पर हमें अकेला को नहीं खाना चाहिए इसे हमें और खांसी आ सकते हैं और ना ही हमें दूध का सेवन करना चाहिए! क्योंकि, दूध पीने से फेफड़ों मे कफ बैठ सकता है।

• हमें बाहरी चीजों को नहीं खाना चाहिए जैसे - ब्रेड,चिप्स,पास्ता आदि !Article image

1
12