J
Jonny Smith· 2 years ago
Discovering recipes, cooking techniques, and food ideas that make every meal enjoyable and approachable.

स्वादिष्ट और पौष्टिक पालक पनीर बनाने के लिए कौन सी टिप्स काम आती हैं ?

12
147

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/17/24

सर्दियों के मौसम की हर सब्जी और हर फल का स्वाद दोगुना ही होता है। उसमे से एक पालक पनीर है।

पालक और पनीर दोनो ही अपनी अपनी जगह स्वाद और सेहत से भरपूर है। पालक में जहा आयरन होता है वही पनीर में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है।

इसे आसानी से और जल्दी बनाने के लिए हमे कुछ बातो का ध्यान रखना होता है जिससे यह स्वादिष्ट भी हो और पौष्टिक भी आइये जानते है -

पालक पनीर बनाने के लिए -

पालक, पनीर, प्याज, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, टमाटर, चीनी नमक, मलाई, गरम मसाला, पानी, तेल ।

विधि -

  1. सबसे पहले पालक को साफ करके अच्छे से दो तीन बार पानी से धो ले।
  2. फिर एक बड़े बर्तन में इसे उबालने के लिए रख दे। इसमे चुटकी भर नमक डाल दे।
  3. एक मिक्सर मे प्याज , टमाटर, अदरक और लहसुन , हरी मिर्च को बारीक पीस ले।
  4. एक कढ़ाई ले। उसमे आवश्यकता अनुसार तेल डाले।
  5. तेल गर्म होने के बाद इसमे बारीक पिसा हुआ प्याज टमाटर का पेस्ट डाले और पकाए।
  6. जब तक मसाला पकता है तब तक पालक को ठंडा कर के उसे भी मिक्सर मे अच्छे से पीस ले।
  7. पनीर को भी तेल मे फ्राय करके पानी में भिगो दे।
  8. मसाला पक जाने के बाद उसमे नमक डाले और पालक को डाल दे।
  9. मध्यम आंच पर पकने दे अब इसमे फ्राय किये हुए पनीर के दुकड़े डाल दे।
  10. अच्छे से पक जाने के बाद गैस को बंद कर दे।
  11. अब इसमे मलाई डाल कर सर्व करे।
  12. पालक के पक जाने के बाद निम्बू का रस डाले इससे पालक मे उपस्थित आयरन की मात्रा मे बढ़ जाती है

पालक जितना स्वादिष्ट होता है उतना सेहतमंद भी होता है। पालक को दैनिक जीवन में शामिल करने से हिमोग्लॉबिन की मात्रा को बढ़ाया जा सकता हैं और एनिमिया की बीमारी आ निजात पायी जा सकती है।

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
5