अगर लिफ्ट में अचानक लाइट चली जाए तो क्या करना चाहिए चलिए हम आपको इसके लिए कुछ उपाय बताते हैं। सबसे पहली बात यदि लिफ्ट में लाइट चली जाए तो आपको घबराना बिल्कुल नहीं है बल्कि शांति से काम लेना है। और सबसे पहले अपने मोबाइल फोन की टॉर्च ऑन करना है। इसके बाद लिफ्ट में इमरजेंसी बटन का अलार्म होता है उसका प्रयोग करना है। कुछ लिफ्टों में तो इमरजेंसी फोन भी उपलब्ध होता है ऐसे मे आप इमरजेंसी फोन का प्रयोग करके गार्ड को कॉल करके बुला सकते हैं अपनी मदद के लिए।

अगर लिफ्ट में लाइट चली जाए तो क्या करें?
Join this conversation
आज के समय में नई दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों में जगह बचाने के लिए 20 से 50 मंजिल ऊँची बिल्डिंग बनायी जाती हैं। ऊँची बिल्डिंग में रहने वाले लोगों के लिए लिफ्ट लगायी जाती है।कई बार ऐसा होता है कि लिफ्ट की लाइट चली जाती है या बीच मे ही लिफ्ट बंद हो जाती है। ऐसा होने पर आप घबराये नहीं, लिफ्ट में लगे हेल्प लाइन बटन को दबाये,लेकिन कई बार ऐसा करने पर कोई फायदा नहीं होता है, तों हमें समय रहते अपने फोन की लाइट ऑन करके लिफ्ट में लगे अलार्म के बटन को दबाना चाहिए,ऐसा करने से गार्ड तुरंत आएगा और मदद करेगा।

यदि आप लिफ्ट मे है और बीच मे लाइट चली जाये तो आप रोये, चिल्लाये नहीं बल्कि शांति से काम ले और आपके साथ लिफ्ट अन्य व्यक्ति होते है उन्हें भी शांत रहने क़ो बोले और अपने मोबाइल का टॉर्च या फिर अपने स्मार्टवॉच पहना हुआ तो स्मार्टवॉच की टॉर्च चालू करके देखे लिफ्ट मे इमरजेंसी बटन लगी होती है जैसे ही आप लिफ्ट मे इमरजेंसी बटन क़ो दवाएंगे आलर्म बजने लगेगा और आपकी मदद के लिए कोई ना कोई जरूर आएगा और आपको लिफ्ट से बाहर निकालेगा।


