A
Anushka · 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

भारत की सर्व प्रथम महिला राष्ट्रपति का क्या नाम था?

10
145

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on02/16/24

आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं कि भारत की सर्वप्रथम महिला राष्ट्रपति का नाम क्या था:-

 

देश की पहली महिला राष्ट्रपति, प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, 2007 से 2012 तक भारत की शीर्ष नेता रहीं। राजनीति में प्रवेश से पहले, वे समाज सेवा में सक्रिय थीं, शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में योगदान दे रही थीं। प्रतिभा पाटिल अपने कॉलेज के दिनों में 'कॉलेज क्वीन' भी थीं, जो उनकी प्रतिभा और व्यक्तित्व का प्रमाण है। मैं आपको बता दूं की प्रतिभा पाटिल 21 जुलाई सन 2007 को देश की 12वीं राष्ट्रपति बनी और साल 2012 तक वह देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर रही और 25 जुलाई साल 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी।

 मैं आपको बता दूं की प्रतिभा पाटिल अपने कार्यकाल में महिला के लिए प्रेरणा स्रोत बन गई और उन्होंने यह साबित किया कि महिला सभी क्षेत्रों में अपना शानदार प्रदर्शन दिखा सकते हैं क्योंकि महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है।

 

चलिए हम आपको प्रतिभा पाटिल का जीवन परिचय बताते हैं:-

 

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की प्रतिभा पाटिल का जन्म महाराष्ट्र के जलगांव जिले में 19 दिसंबर सन 1934 को हुआ था। प्रतिभा पाटिल जी के पिता का नाम नारायण राव था। बताया जाता है की प्रतिभा पाटिल के पिताजी एक राजनेता थे। प्रतिभा पाटिल ने अपनी शुरुआती शिक्षा जलगांव से की है और इसके बाद मुलजी जैठा कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। और ग्रेजुएशन होने के बाद प्रतिभा पाटिल ने मुंबई के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज में एडमिशन दिया और वकालत की पढ़ाई की। मैं आपको बता दूं की प्रतिभा पाटिल जी अपनी कॉलेज के दिनों में काफी एक्टिव रहती थी इसके अलावा वह टेबल टेनिस की अच्छी प्लेयर भी रह चुकी है। प्रतिभा पाटिल जी की शादी प्रोफेसर देवी सिंह रणसिंह शेखावत के साथ हो गई। और वर्तमान समय में उनके दो बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी।

 

 

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
4