S
Shivani Patel· 2 साल पहले
लेखक

सूर्य मंदिर कहाँ स्थित हैं?

22
1.2K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/06/24

सूर्य मंदिर ओडिशा के शहर पूरी में स्थित है। कोर्णांक कस्बे में सूर्य मंदिर का निर्माण गंग वंश के राजा नरसिंहदेव ने 13वीं शताब्दी में बनवाया था। कोर्णाक कस्बे में होने की वजह से इसमं कोर्णाक सूर्य मंदिरकहा गया। यह मंदीर विश्व धरोहर स्थल है।

  • मंदिरको एक विशाल रथ के आकार का बनाया गया है। यह मंदिर सूर्य देव भगवान की आराधना के लिए बनाया गया था।
  • कोर्णाक सूर्य मंदिर के दोनो और 12 -12 पहिये है । लोगो कहना है कि यह पहिये 12+12 =24 घंटे के समान है। लेकिन कई लोगो का यह भी कहना है कि यह 12 महीने का प्रतिक है।
  • सात घोड़ो को सप्ताह के सात दिनों का प्रतिक माना गया है।
  • भारत और दुनिया के कई कोनो लाखो पर्यटक सूर्य मंदिर को देखने आते है। इसकी बनावट और भव्य कालाकृति देखने में अद्भुत है। सूर्य मंदिरको देखने के साथ पर्यटक इसका इतिहास जानने मे भी दिलचस्पी रखते है।
  • मंदिरकी चुम्बकीय शक्ति की वजह से समुद्री जहाज दुर्घटनाग्रस्त हो जाते थे इसलिए इसे ब्लैक पैगेडो भी कहा जाता था।
  • इस मंदिरकी वस्तुकला को बनाने में लगभग 1200 कलाकारो की मेहनत है और यह 12 साल मे बनकर तैयार हुआ था।
  • यहाँ सूर्य भगवान की पूजा की जाती है। इस मंदिर की ऐसी बनावट है कि मंदिर के ऊपरी हिस्से में जो चुंबक है उसके द्वारा मंदिरकी प्रमुख प्रतिमा हवा में तैरती हुई दिखाई दे।
  • मंदिरके मुख्य द्वार पर दो शेर की मूर्ति बनी हुई है। शेर के पैरो तले दो हथियो है। और उन हथियो के नीचे मनुष्य की प्रतिमा बनी हुई है।
  • मंदिर मे चुम्बको के द्वारा जैसे ही सुबह की पहली सूर्य किरण मंदिरमें पड़ती है प्रतिमा की जगह हीरे जैसी चमकने लगती है।
  • ब्रिटिश सरकार ने इन चुम्बकीय पत्थरो को हथियाने के कारण इन चुम्बको को निकलवा दिया था।
  • कोर्णाक सूर्य मंदिरमें हर हिस्से मे देवी देवता, संस्क्रति , को दर्शाया गया है। यह चित्र आकर्षित और अद्भुत है।

Letsdiskuss

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

11
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/06/24

नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं सूर्य मंदिर कहां स्थित है, शायद आपको इसके बारे में कोई जानकारी नहीं होगी तो चलिए आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से बताते हैं कि सूर्य मंदिर कहां स्थित है। हमारे भारत देश में भगवान सूर्य देव के मुख्य रूप से चार मंदिर हैं और इनमें उड़ीसा का कोणार्क सूर्य मंदिर, राजस्थान के झालरापाटन का सूर्य मंदिर, गुजरात के मेहसाणा को मोढेरा सूर्य मंदिर और जम्मू कश्मीर का मार्तंड आदि मंदिर का नाम आता है। लेकिन आज के इस लेख में हम आपको बताते हैं कि सूर्य मंदिर कहां स्थित है।

भारत देश के उड़ीसा राज्य में जगन्नाथ पुरी से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर कोणार्क नामक शहर में कोणार्क सूर्य मंदिर स्थित है। कलिंग वास्तु कला के तहत इस कोणार्क सूर्य मंदिर का निर्माण किया गया है। बलुआ पत्थर और ग्रेनाइट से इस मंदिर को बनाया गया है। कोणार्क दो शब्दों कोण और अर्क से मिलकर बना है यहां अर्क का अभिप्राय सूर्य देव से है जबकि सूर्य देव इस मंदिर में रथ पर सवार है।

कोणार्क सूर्य मंदिर भगवान सूर्य देव को समर्पित किया गया भारत का यह रहस्यमई मंदिर पूरी दुनिया में काफी ज्यादा मशहूर है। भारत समेत पूरी दुनिया भर से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को कोणार्क में सूर्य देव के दर्शन करने के लिए और इस मंदिर के अवलोकन के लिए हर वर्ष आते हैं। इसके साथ कोणार्क मंदिर को यूनेस्को की तरफ से वर्ष 1984 में विविश्व धरोहर स्थल की मान्यता दी गई है।

माना जाता है कि इस मंदिर में साक्षात रूप में भगवान के दर्शन होते हैं इसके अलावा इस मंदिर में बावन टन का चुंबक भी लगा है। इसके अतिरिक्त अनूठी मूर्ति कला और इसके से जुड़ी कहानी इस मंदिर को और भी ज्यादा रहस्यमई तथा खास बनाते हैं।

Letsdiskuss

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
11
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/12/24

चलिए दोस्तों आज हम बताते हैं कि सूर्य मंदिर कहां स्थित है सूर्य मंदिर एक प्रसिद्ध प्रचलित मंदिर है जो बहुत ही प्रसिद्ध है। सूर्य मंदिर कोणार्क मे स्थित है। हमारे भारत देश में भगवान सूर्य देव के मुख्य रूप से चार मंदिर हैं। सूर्य का हमारे जीवन में महत्व है यह नहीं बल्कि विज्ञान ने भी साबित की है भगवान सूर्य भारत के नौ ग्रहों में से एक हैं। भारत में ऐसी कई अद्भुत जगह हैं जहां हमें प्रकृति और मानव निर्मित दुर्लभ और बेहद खूबसूरत नजारे देखने को मिलते हैं वही ऐसे दो सबसे प्रमुख और मंदिर कोणार्क सूर्य मंदिर और मोढेरा सूर्य मंदिर को ही अधिकांश लोग जानते हैं।

जीवन में इसके महत्व को समझते हुए हि सायद सूर्य मंदिरों का निर्माण हुआ। मगर आज हम आपको भारत के 10 सबसे खूबसूरत और अविस्मरणी सूर्य मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। चलिए हम बताते हैं सूर्य मंदिर की कुछ सूचियां के बारे में भारत में सूर्य मंदिर की सूची

कोणार्क सूर्य मंदिर, मोड़रा मंदिर, रणकपुर सूर्य मंदिर, सूर्य पहर मंदिर और सूर्य मंदिर प्रतापगढ़, दक्षिणार्क सूर्य मंदिर देव सूर्य मंदिर, ऐसे ही भारत में कई कई जगह में सूर्य मंदिर हैं।

चलिए हम ओसिया का सूर्य मंदिर राजस्थान के बारे में कुछ बताते हैं- कहा जाता है कि राजस्थान के ओसिया शहर की स्थापना प्रतिहार वंश के राजपूत राजा राजपूत उत्तपालिदोव ने की थी। ओसिया को राजस्थान का खजुराहो भी कहा जाता है। इस मंदिर में हालांकी भगवान की मूर्ति नहीं है और समय की मार से प्रभावित भी हुआ है लेकिन यह आज भी अपनी बनावट आकार और शैली के कारण आकर्षण का केंद्र है।

मोढेरा मंदिर गुजरात- मोढेरा सूर्य मंदिर गुजरात के मेंहसणा जिले में पुष्पावती नदी के किनारे बना है। यह मंदिर परिसर तीन भाग में बटा है जिसमें गुधा मंडप, सभा मंडप और कुंड है।

Letsdiskuss

R
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
6