J
Jonny Smith· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

मछलियां अंडा कहाँ देती हैं?

16
174

Join this conversation

Sort By

क्या आप जानते हैं की मछलियां अंडे कहां देती हैं यदि आप जानते हैं तो अच्छी बात है और यदि जिन लोगों को मालूम नहीं है तो आज मैं उनको इसकी जानकारी इस पैराग्राफ के माध्यम से दूंगी।

चलिए जानते हैं की मछलियां अंडे कहां देती हैं :-

वैसे तो मछलियों में प्रजनन के तरीके कई प्रकार होते हैं। लेकिन अधिकांश मछलियां बड़ी संख्या में छोटे अंडे देती हैं जो निषेचित होते हैं और शरीर से बाहर बिखरे होते हैं। पेलजिक मछलियों के अंडे आमतौर पर खुले पानी में लटके रहते हैं। इसके अलावा कई तटीय और मीठे पानी की मछलियां नीचे या पौधों के बीच अंडे देती हैं। मैं आपको बता दूं की मछलियों की कुछ प्रजातियां साल में केवल एक बार अंडे देती है। इसके अलावा अन्य कई सारी मछलियां साल में कई बार अंडे देती हैं।

चलिए हम आपको एक ऐसी मछली के बारे में बताते हैं जो पेड़ पर देती है अंडे :-

मैं आपको बता दूं कि स्प्लैश ट्रेटा नाम की मछली पेड़ पर चढ़कर अंडे देती है। यह मछली शिकारी से बचने के लिए पेड़ के पत्ते की तलाश करते हैं। और फिर मेल मछली फीमेल को अपने पूछो में लपेटकर पेड़ के पत्ते पर चढ़ जाता है मेल फीमेल पत्तों पर एक बार तीन से चार सेकेंड तक चिपके रहते हैं। इस दौरान फीमेल 10 से 12 अंडे देती है। और यह प्रक्रिया तब तक चलाते रहती है जब तक की 150 से 200 अंडे ना हो जाए। और फिर अंडे देने के बाद फीमेल मछली पानी में चली जाती है।

चलिए जानते हैं की मछली कौन से महीने में अंडा देती है:-

विशेषज्ञों का मानना है कि मई,जून,जुलाई और अगस्त के महीना में मछलियों के प्रजनन का समय होता है। और इन्हीं महीना में उनके पेट में अंडा बनता है।

Letsdiskuss

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on01/19/24
7

दोस्तों अपने मछलियों के बारे में तो सुना ही होगा की मछलियां पानी में रहती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं की मछलियां अंडे कहां देती हैं।

क्या आप जानते हैं की मछलियों की ऐसी कई प्रजातियां हैं जिनमें नर मछलियां अंडों को सुरक्षित रखने के लिए उन्हें अपने मुंह में रख लेती हैं। तो चलिए जानते हैं मछलियों की इन प्रजातियों के बारे में-

जब मछलियां अंडे देती है तो न मछली उन अंडों को अपने मुंह में सुरक्षित रख लेती हैं, और मुंह में उन अंडों को सेती हैं। जाहिर तौर पर जब तक मुंह में एंड रहेंगे यह मछलियां कुछ खा भी नहीं सकती कई हफ्तों तक यह बिना खाए रहती हैं,ताकि अंडे सुरक्षित रहे इस प्रक्रिया को माउथ ब्रूडिंग कहा जाता है।

आपको यह जानकर और आश्चर्य होगा कि यह नर मछलियों सिर्फ अपने ही अंडों के लिए इतना कुछ नहीं करती बल्कि और मछलियों के अंडे को भी इसी तरह अपने मुंह में सुरक्षित रखती हैं। जैसे इंसानों में सरोगेसी के माध्यम से किसी दूसरे के बच्चे को अपनी कोख में रखा जाता है, इसी तरह नर मछली भी औरों के अंडे को मछलियां बनने तक अपने मुंह में सेती है।मछली दोनों दे सकते हैं अंडे और बच्चे भी,यह निर्भर करता है की मछलियां किस प्रकार की है और कहां पाई जाती है।

मछलियां अपने अंडे को किसी चट्टान या लकड़ी के टुकड़े या पत्तियों से चिपका सकती हैं और इस तरह की मछलियां अगर एक्वेरियम में है तो वह एक्वेरियम के कांच पर भी अंडे दे सकते हैं। कोरी डोरा कैटफिश अक्सर अपने अंडे को एक्वेरियम के गिलास में चिपका देती है उन्हें एक-एक करके अपने गुदा पंखों में पकड़ कर ले जाती है ताकि निषेचित होने के बाद उन्हें जमा किया जा सके।कुछ मछलियां केवल विशेष रूप से तैयार किए गए बंद क्षेत्र जैसे छोटी गुफा में ही अपने अंडे देती हैं।

Letsdiskuss

Answered by
Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
Answered on01/20/24
3