S
Shivani Patel· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

गोल्डन बॉय किसे कहाँ जाता हैं?

12
224

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/28/24

चलिए हम आपको बताते हैं कि गोल्डन ब्वॉय किसे कहा जाता है।

सोशल मीडिया पर गोल्डन ब्वॉय के नाम से मशहूर सनी नाना साहेब वाघचौरे के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद वायरल हो रही है। इन्होंने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस के लोगों की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा आखिरकार सपना पूरा हो रहा है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द बिग बॉस में एंट्री लेने वाले हैं।

सोने से लदे रहते हैं सनी नाना साहेब :-

मैं आपको बता दूं कि उन्हें गोल्डन ब्वॉय इसलिए कहा जाता है क्योंकि वह ऊपर से नीचे तक पूरी तरह से सोने से लदे हुए हैं।अभी तक एमसी स्टैंन की चेन और अंगूठी चर्चा में थी। लेकिन यदि शनि बिग बॉस में इंटर करते हैं तो सबका ध्यान उनके गले पर पड़ी गोल्डन की भारी जंजीरों पर टिकने वाली है।

चलिए जानते हैं कि क्यों है मशहूर सनी बाबा साहेब:-

बताया जाता है कि सनी बाघचौरे अपने साथी के साथ सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहते हैं। दोनों को गोल्डन बॉय कहते है। मैं आपको बता दूं कि सनी पुणे से है और जानकारी के मुताबिक वह आमतौर पर ढाई से 3 किलो सोना पहनते हैं। इसके अलावा उन्हें महंगी कारों के लिए भी जाना जाता है।

बता दे की सनी की इंस्टाग्राम के बाद से ही यह खबर तेज हो गई है कि बिग बॉस में जाने वाले हैं। मैं आपको बता दूं कि सोने से भारी भरकम चैन, शर्ट, घड़ी, ब्रेसलेट, रिंग्स, कड़े,शूज़ पहन कर चलते हैं सनी। मैं आपको बता दूं कि सनी को गोल्ड इतना पसंद है कि उनकी ऑडी से आईफोन तक सब गोल्डन है। सनी ने ज्वेलरी की सिक्योरिटी के लिए बॉडीगार्ड्स भी लगा रखे हैं वह अपने साथ दो बॉडीगार्ड्स रखते हैं। इसके अलावा शनि को जिम का भी शौक है वह कई टीवी शोज में काम कर चुके हैं।

Letsdiskuss

S
View Profile
4