komal Solanki
komal Solanki· 4 years ago
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......

केदार नाथ मंदिर कहां हैं?

16
685

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/12/22

केदारनाथ मंदिर शिव का मंदिर है। जो बहुत ही शक्तिशाली माना जाता है ऐसा कहा जाता है कि यहां भगवान शंकर तपस्या से प्रसन्न होकर एक ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट होकर स्थापित हो गए थे। यह हिंदू धर्म के चार धामों में से एक मंदिर है। यह मंदिर उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। यह मंदिर पहाड़ी के जिले में स्थित होने की वजह से केवल गर्मियों के दिनों में ही 6 महीने के लिए खोला जाता है।Article image

preeti  patel
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on02/24/22

केदारनाथ मंदिर हिंदुओं का एक पवित्र मंदिर माना जाता है जो उत्तराखंड राज्य के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है। केदारनाथ मंदिर यह 12 ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित हैजो उत्तराखंड के हिमालय पर्वत की गोद में स्थित है। यहां की जलवायु के कारण यह मंदिर अप्रैल से नवंबर माह के मध्य के बीच खुलता है। इस मंदिर का निर्माण पांडवों के पुत्र महाराज जनमेजय ने कराया था। यह मंदिर हजारों वर्ष पुराना मंदिर है जो आज हिंदुओं का पवित्र मंदिर बन गया है.।Article image

Aanchal Singh
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on02/23/22

केदारनाथमन्दिर भारत के उत्तराखण्डराज्यके रुद्रप्रयाग जिले में स्थित हिन्दुओं का प्रसिद्धमंदिरहै। उत्तराखण्ड में हिमालय पर्वत की गोद मेंकेदारनाथ मन्दिर बारह ज्योतिर्लिंग में सम्मिलित होने के साथ चार धाम और पंच केदार में से भी एक है। हरिद्वार से गौरीकुण्ड 233 किलोमीटर की यात्रा मोटरमार्ग से की जाती है, जबकि गौरी कुण्ड सेकेदारनाथतक 14 किलोमीटर की दूरी पैदलमार्ग से जाना पड़ता है।केदारनाथ की भूमि को स्वर्ग के समान माना गया है l एक अन्य पौराणिक कथा के अनुसार हिमालय के केदार श्रृंग पर भगवान विष्णु के अवतार नर और नारायण ऋषि ने कठोर तपस्या की थी l तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट होकर सदैव के लिए इस स्थान पर निवास करने लगे l

Kedarnath Dham : Know the things that are important for the passengers of  Kedarnath

Anita  Pandey
View Profile
8
Replying to the question above
Answered on02/23/22

केदारनाथ को हिंदुओं का पवित्र स्थान यानी कि चारों धाम में से एक माना जाता है और केदारनाथ उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में स्थित है यह स्थान समुद्र तल से 3584 मीटर ऊंचाई पर हिमालय पर्वत के गढ़वाल क्षेत्र में स्थित है। कहा जाता है कि धार्मिक ग्रंथों के 12 ज्योतिर्लिंगों मे से सबसे ऊंचा ज्योतिर्लिंग यहीं पर स्थित है। केदारनाथ का मंदिर 1000 वर्ष पुराना मंदिर है और इस मंदिर के पास से ही मंदाकिनी नदी बहती है गर्मियों के मौसम में सबसे अधिक पर्यटक केदारनाथ की सैर करने ही आते हैं। केदारनाथ का मंदिर गर्मियों के समय में केवल 6 महीने के लिए ही खुला रहता है बाकी सर्दियों के मौसम में यह मंदिर बंद रहता है।Article image

Krishna Patel
View Profile
8