Asked 2 years ago

लक्षद्वीप कहां पर स्थित है ?

Like
11
175
H
Himani SainiAuthor

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

नमस्कार दोस्तों क्या आप जानते हैं कि लक्षद्वीप कहां पर स्थित है, शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं चलिए आज हम आपको एक पैराग्राफ की मदद से बताते हैं कि लक्ष्यदीप कहां पर स्थित है। लक्षद्वीप भारत के दक्षिण पश्चिम में अरब सागर में स्थित एक भारतीय दीप समूह है। इसकी राजधानी कवरती है। समस्त केंद्र शासित प्रदेशों में लक्ष्यदीप सबसे छोटा है लक्षद्वीप समूह की उत्पत्ति प्राचीन काल में हुए ज्वालामुखी विस्फोट से निकले लावा से हुई है। यह भारत की मुख्य भूमि से लगभग 300 किलोमीटर दूर पश्चिम दिशा में अरब सागर में अवस्थित है।

लक्षद्वीप समूह में कुल 36 दीप है परंतु केवल 10 द्वीपों पर जनजीवन है। देसी पर्यटकों को छह दीपों पर जाने की अनुमति है जबकि विदेशी पर्यटकों को केवल दो द्वीपों पर जाने की अनुमति है। लक्षद्वीप में खूब बारिश होती है और औसत वार्षिक वर्षा 1600 मिमीटर है। जून से सितंबर तक दक्षिण पश्चिम मानसून यहां को वर्षा करती है। नवंबर से मार्च के बीच उत्तर पूर्वी मानसून भी यहां कभी-कभी वर्षा लाती है। इतनी बरसात के बावजूद यहां पेयजल की भयंकर कमी है। इसका मुख्य कारण जंगलों और वनस्पतियों का अभाव तथा जमीन की बनावट है। मित्र जैसे दीपों में समुद्र दिशाओं के चलते भूजल भी खारा है।

दक्षिण भारत के मंदिरों की तरह लक्ष्यद्वीप की हर मस्जिद से एक तालाब जुड़ा हुआ है। अपनी किताब "लक्षद्वीप" में मुकुंदन लिखते हैं, " सभी दीपों पर सैकड़ो की संख्या में कुए, कुछ तालाब और कुछेक संरक्षित कुए हैं। तालाबों में ही नहाने धोने का काम होता है। यह अक्सर मस्जिदों से जुड़े होते हैं पर अब यह काफी गंदे हो गए हैं यहां औरतों और मर्दों के नहाने की व्यवस्था अलग-अलग है। इन तालाबों और गढ़ों में मच्छर का ढेर बन गया है।

Letsdiskuss

Poonam Patel

Answered By Poonam Patel

Author
View Profile
Answered on02/01/24
Like
4