राजपाल यादव को आज के समय मे कौन नही जानता। अपनी बेहतरीन कलाकारी और कॉमेडी मे नम्बर वन राजपाल यादव बहुत ही साधारण सा जीवन व्यतीत करने वाले इंसान है।
राजपाल यादव का जन्म उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर मे 16 मार्च 1971 को हुआ था। बचपन से ही राजपाल यादव बहुत ही होनहार थे । उनके पिता का नाम नौरंग था । साल 1997 मे राजपाल यादव मुम्बई आये थे ।
राजपाल ने अपने करियर की शुरुवात टेलीविजन के सिरियलो से की थी। धीरे धीरे उन्होंने फिल्मो की और अपना रुख कर लिया।
राजपाल ने राधा यादव के साथ विवाह संपन्न किया।
इन्होंने 175 से ज्यादा फिल्मो मे काम किया और अपना नाम बनाया।
अपने छोटे कद की वजह से फिल्मी जगत मे इनकी अलग ही पहचान है।
सन् 2000 मे राजपाल यादव ने एक फिल्म का निर्देशन करने के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। लेकिन उस कर्ज को ना चुका पाने की वजह से 2018 मे उन्हे 3 महीने की सजा सुनाई गई और उन्हे तिहाड़ जेल भेज दिया गया था।
राजपाल ने जेल मे सभी कैदियों की तरह ही जीवन व्यतीत किया। किसी भी प्रकार की विशेष सुविधा नही ली।
जेल मे होने वाले सभी कार्यक्रमो मे हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया।
जेल से लौटने के बाद राजपाल ने मीडिया से बयान मे कहा की - वह इस बात से निराश है के उनका विश्वास थोड़ा गया लेकिन वह हार नही मानेंगे और फिर से एक बार कोशिश करेंगे।
कानूनी कार्यवाही और सभी दिक्कतो के बाद उन्हे एक फिल्म और मिली और उस फिल्म मे उन्होंने बहुत ही शानदार अभिनय किया।
राजपाल ने दो शादिया की पहली उन्होंने करुणा से हुई थी जिनकी डिलिवरी के समय मौत हो गई थी। उनकी और राजपाल यादव की एक बेटी हुई थी जिसका नाम उन्होंने ज्योति रखा था।
फिर उन्होंने दूसरी शादी राधा यादव से थी। राजपाल राधा से करीब 9 बड़े है।


.jpeg&w=3840&q=75)

