V
Vandna dahiya· 3 years ago
Author

सरदार सरोवर बांध कहाँ हैं?

40
512

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/22/23

सरदार सरोवर बांध भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। सरदार सरोवर बांध की लम्बाई 1210 मीटर है। सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी के गुजरात राज्य में केवड़िया गांव में है। सरदार सरोवर बांध बिजली पैदा करने में और जल की पूर्ति करने में काफी मददगार है। नर्मदा नदी में कई सारे बांध है।जिसमें सरदार सरोवर बांध और महेश्वर बांध प्रमुख है।सरदार सरोवर बांध परियोजना भारत के उप प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा प्रस्तावित की गई थी।और इस बांध के निर्माण की नींव प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के द्वारा 1961 में रखी गई थी।और सरदार सरोवर बांध परियोजना का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया.। सरदार सरोवर परियोजना भारत की सबसे बड़ी जल संसाधनों में से एक है। जो चार राज्यों को कवर करती है। महाराष्ट्र,गुजरात, राजस्थान मध्य प्रदेश।Article image

Krishna Patel
View Profile
21
Replying to the question above
Answered on11/22/23

सरदार सरोवर बांध भारत के गुजरात राज्य में नर्मदा जिले के केवड़िया शहर के पास नवगाम में नर्मदा नदी पर बना एक क्रांकिट ग्रेवेटि बांध है। बांध का निर्माण चार भारतीय राज्यो गुजरात, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थानकों पानी और बिजली प्रदान करने के किया गया था। सरदार सरोवर बांध1210 मीटरलंबा है। वर्ष 2017 मेंप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी द्वारा सरदार सरोवर बांध का उद् घाटन किया गया था। इस बांध कोगुजरात की जीवन रेखाकहाँ जाता हैं। गुजरात के कमांड क्षेत्र का75% हिस्सासुखाग्रस्त क्षेत्र कहलाता है। यह बांध कच्छ और सौराष्ट्र के क्षेत्रों में घरेलू जल आपूर्ति को पुरा करता है। 2011 में गुजरात सरकार ने बांध के ऊपर सौर पेनल लगाकर सौर ऊर्जा उत्पन्न करने की घोषणा की थी , ताकि आसपास के गाँवो को बिजली मिल सके और पानी के वाष्पिकरण को कम करने में मदद मिले। सरदार पटेल जी को श्रद्धांजलि के रूप में उनकी प्रतिमा का निर्माण किया और उसे बांध के सामने स्थापित किया जिससे गुजरात पर्यटन को बढ़ावा मिले और स्थानीय लोगों के आय के अवसर उत्पन्न हो सके। Article image

komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
View Profile

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

19
Replying to the question above
Answered on10/14/22

दोस्तों अपने सरदार सरोवर बांध का नाम तो सुना ही होगा पर क्या आप जानते हैं कि सरदार सरोवर बांध कहां है यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बताएंगे। सरदार सरोवर बांध गुजरात में है यह भारत का दूसरा सबसे बड़ा बांध है। सरदार सरोवर बांध की लंबाई 1210 मीटर है। सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी में बना हुआ है। नर्मदा नदी में कई बांध है जिसमें सरदार सरोवर बांध और महेश्वर बांध का नाम प्रमुख है। सरदार सरोवर बांध में बिजली पैदा भी की जाती है।Article image

V
View Profile
21
Replying to the question above
Answered on10/14/22

सरदार सरोवर बांध नर्मदा नदी के गुजरात राज्य मे केविडया गाँव मे है। सरोवर बांध बिजली पैदा करने मे तथा जल की पूर्ति करने मे काफ़ी मददगार साबित होता है, गुजरात जैसे राज्य मे खेतो की सिचाई करने के लिए लोग सरदार सरोवर बांध से ही पाइप लगाकर पानी ले जाते है जिससे वह खेतो की सिचाई करते है। सरदार सरोवर बांध की ऊचाई लगभग 163मीटर है, सरोवर बांध बहुत ही गहरा है।Letsdiskuss

और पढ़े- हीराकुंड बांध किस नदी पर है?

S
View Profile

Mp

21