S
Sonam Singh· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

फूलों की घाटी कहां पर स्थित है?

14
175

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/17/24

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि फूलों की घाटी कहां पर स्थित है शायद आप नहीं जानते होंगे तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं:-

दोस्तों फूल हमारे प्रकृति का सबसे अनमोल तोहफा है। फूल देखने में जितने खूबसूरत होते हैं उतनी ही अच्छी इनकी खुशबू भी होती है। यदि हम कहीं पर सुंदर फूल देख लेते हैं तो हमारा मन फूलों की तरफ आकर्षित हो जाता है। और ऐसे लगता है कि हम फूलों को देखते रहे।चलिए अब हम आपको बताते हैं कि यदि आपको फूलों की घाटी देखना चाहते हैं तो इससे पहले आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए की फूलों की घाटी कहां पर हैं दोस्तों मैं आपको बता दूं कि फूलों की घाटी भारत के उत्तराखंड राज्य के गढ़वाल क्षेत्र में है।फूलों की घाटी को अंग्रेजी भाषा में Valley of Flowers के नाम से जाना जाता है। दोस्तों फूलों की घाटी को विश्व संगठन, यूनेस्को द्वारा सन 1982 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया है। दोस्तों कहां जाता है कि फूलों की घाटी का जन्म पिंडर से हुआ है। इसलिए इसे पिंडर घाटी भी कहा जाता है। कहते हैं कि पिंडर घाटी में आज भी भगवान शिव के गढ़ और देवताओं के वंशज निवास करते हैं। दोस्तों उत्तराखंड में स्थित फूलों की घाटी देखने में बेहद ही लोकप्रिय है इसे देखने के लिए हर वर्ष लाखों की संख्या में पर्यटक आते हैं।कहते हैं कि यह घाटी 87 पॉइंट 50 किलोमीटर वर्ग क्षेत्र में फैली हुई है। यहां पर आपको 500 से ज्यादा फूलों की प्रजातियां देखने को मिल जाएगी।

 

दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि फूलों की घाटी की खोज सबसे पहले फ्रैंक स्मिथ ने सन 1931 में की थी। फ्रैंक ब्रिटिश पर्वतारोही थे। फ्रैंक और उनके साथियों ने फूलों की घाटी को खोज और उसके बाद यह प्रसिद्ध पर्यटन स्थल बन गया। मैं आपको बता दूं कि इस घाटी को लेकर स्मिथ ने  वैली ऑफ़ फ्लावर्स किताब भी लिखी है। दोस्तों फूलों की घाटी में उगने वाले फूलों से कई सारी दवाइयां भी बनाई जाती हैं।

 

 

 

Letsdiskuss

 

 

 

 

 

S
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on04/17/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि फूलों की घाटी कहां पर स्थित है।जैसे कि आप सभी जानते हैं की फुल खूबसूरती के प्रतीक माने जाते हैं जहां पर फूल होते हैं वह स्थान बहुत खूबसूरत दिखती है। पर क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा स्थान भी है जिसे फूलों की घाटी के नाम से जाना जाता है ।

 

फूलों की घाटी एक राष्ट्रीय उद्यान है जो की उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है। यह राष्ट्रीय उद्यान लगभग 87 वर्ग किलोमीटर पर  फैला हुआ है। यह राष्ट्रीय उद्यान यूनेस्को का विश्व धरोहर स्थल भी है। इसके बाद फूलों की घाटी नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान में से एक है।

फूलों की घाटी की खोज 1931 में की गई थी।  इसकी खोज तीन ब्रिटिश पर्वतारोहि ने की थी। यह तीन ब्रिटिश फ्रैंक एस स्मिथे के नेतृत्व में भटकते भटकते अपना रास्ता भूल गए थे और इस सुंदर घाटी में जाकर पहुंच गए थे तब उन्होंने इस घाटी के बारे मे सबको बताया और इसका  नाम फूलों की घाटी रखा था।

 

फूलों की घाटी में खूबसूरत फूल पाए जाते हैं। फूलों की घाटी में लगभग 500 से अधिक प्रकार के प्रजातियों के फूल पाए जाते हैं और यह फूल रंग-बिरंगे अलग-अलग रंग के होते हैं। फूलों की घाटी में फूलों के अतिरिक्त जड़ी बूटियों और विभिन्न प्रकार के वनस्पतियां भी पाई जाती हैं। इसके बाद फूलों की घाटी में वन्य जीव जंतु भी  उपस्थित होते हैं।

 

फूलों की घाटी एक बहुत खूबसूरत स्थान है जो पार्टयको को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि फूलों की घाटी 1 जून से 31 अक्टूबर तक ही खुली रहती है इसके बाद अन्य महीना में बंद रहती है। यह केवल जून से अक्टूबर महीने तक ही खुले रहती है। अगर पर्यटक फूलों की घाटी घूमने जाना चाहते हैं तो वह जून से लेकर अक्टूबर के किसी भी महीने में जा सकते हैं।

 

 

Letsdiskuss

 

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
5
Replying to the question above
Answered on04/18/24

आज हम चर्चा करने वाले हैं कि फूलों की घाटी कहां पर स्थित है। क्योंकि मैंने देखा है कि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें मालूम नहीं है कि हमारे भारत देश के किस राज्य में फूलों की घाटी स्थित है तो कोई बात नहीं मैं आज आपको फूलों की घाटी के बारे में विस्तार से जानकारी देना चाहूंगी :-

दोस्तों आप सभी को यह बात जानकर काफी खुशी मिलेगी की 1 जून 2023 से फूलों की घाटी पर्यटकों के लिए खुल चुकी है। दोस्तों जैसा कि आप जानते हैं कि फूलों के बारे में कहा जाता है कि फूल को देखने से मन को सुकून मिलता है। दोस्तों यदि आप सुकून चाहते हैं तो आज मैं आपको फूलों की घाटी के बारे में बताना चाहूंगी जिसे देखने के लिए आप वहां पर जा सकते हैं। दोस्तों उत्तराखंड में एक ऐसी जगह है जिसे फ्लावर ऑफ वैली के नाम से जाना जाता है। फूलों की यह घाटी उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र में देखने को मिलती है। जो 1 साल में केवल 3 से 4 खुलती है। फूलों की इस घाटी को विश्व धरोहर की लिस्ट में शामिल किया गया है। दोस्तों मैं आपको बता दूं कि फूलों की यह घाटी 87.5 वर्ग किलोमीटर में फैली हुई है। फूलों की इस घाटी को देखने के लिए न केवल भारत के लोग आते हैं बल्कि दुनिया भर के लोग इसे देखने के लिए आते हैं। यहां पर फूलों की कुल मिलाकर 500 से भी अधिक प्रजातियां देखने को मिलती हैं। फूलों की इस घाटी के बारे में सबसे रोचक बात यह है कि यदि आप इस घाटी को 15 दिन के बाद देखेंगे तो आपका यहां का रंग बदलता हुआ दिखाई देगा। कहा जाता है कि अगस्त और  सितंबर के महीने में यहां सबसे ज्यादा फूल खिलते हैं। फूलों की यह घाटी जून से लेकर अक्टूबर महीने तक खुली रहती है और इसके बाद यह बंद हो जाती है।

 

Letsdiskuss

 

 

 

A
View Profile
3