S
Setu Kushwaha· 3 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

किस जानवर का ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा होता है?

34
305

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on12/19/23

इंसानो के ब्लड प्रेशर की तरह ही जानवरो का भी ब्लड प्रेशर होता है। जानवर भी इंसानो की तरह ही खाते पीते है। बीमार होते है। उसी प्रकार रक्तचाप यानी ब्लड प्रेशर का भी सामना करते हैं। जैसे इंसानो के लिए ब्लड प्रेशर की समस्या गंभीर है यह इंसानो में टेंशन, धूम्रपान, ज्यादा नमक वाला खाना खाने से होती हैं। लेकिन जानवरो की जीवन शैली में ऐसा नही है। जानवरो में सबसे ज्यादा ब्लड प्रेशरजिराफका रहता है। जिराफ अपनी लम्बी गर्दन की वजह से मशहूर है। इसे सबसे लम्बी कद काठी वाला जानवर कहा जाता है।

  • जिराफ 24 घंटो में से मात्र 1 घंटे की ही नींद लेता है। यह कई दिनों तक बिना खाये पिये रह सकता है।
  • जिराफ का ब्लड प्रेशर 280/180 HPहोता है। जो इंसानो के ब्लड प्रेशर का दौगुना है। जिराफ का दिल प्रति मिनट में 40 से 90 बार धड़कता हैं। जबकि दौडते समय जिराफ की दिल की धड़कन 170प्रति मिनट हो जाती हैं।
  • इसकी जीभ लगभग45 सेंटीमीटरतक लम्बी होती हैं।
  • जिराफ के पैर लम्बे होने की वजह से इसे पानी पीने के लिए अपने पैरो को मोड़ना पड़ता है।
  • जिराफ शुद्ध शाकाहारी जीवो में आते है, यह सिर्फ फूल ,पत्ति , पेड़ों की टहनी ही खाते हैं। यह लगभग 35 किलो तक भोजन खा जाते है।
  • इसके पैरो में इतनी ताकत होती है कि यह शेर जैसे जानवर को एक वार में मार सकता हैं।
  • नर जिराफ का वजन1200 किलो होता है और मादा जिराफ का वजन 830 किलो ग्रामहोता है।

जिराफ पूरे जीवन काल को खड़े खड़े निकाल देते है। खड़े खड़े खाना खाते है, खड़े खड़े सोते है और बच्चे भी खड़े खड़े बच्चे भी पैदा करते है। यह बहुत कम परिस्थिति में बैठते है। इनके बच्चे पैदा होने के आधे घंटे बाद ही दौड़ना शुरू कर देते है । जिराफ का जीवन काल 10 से 15 वर्ष का ही होता है । देख रेख मे ज्यादा से ज्यादा जिराफ 20 साल जी सकते है।

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
15
Replying to the question above
Answered on12/19/23

जिराफ तो आप सभी ने देखा ही होगा जो की देखने में बहुत ही लंबा होता है। और जिराफ की गर्दन सभी जानवरों से सबसे लंबी और ऊंची होती है। दोस्तों क्या आपने कभी सोचा है कि किस जानवर का ब्लड प्रेशर सबसे अधिक होता है। तो शायद आपको यकीन नहीं होगा यदि मैं आपसे कहूं कि जिराफ यह ऐसा जानवर है जिसका ब्लड प्रेशर सबसे अधिक होता है। जी हां दोस्तों जिराफ की दुनिया का एकमात्र ऐसा जानवर है जिसका ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा होता है यानी कि जिराफ का ब्लड प्रेशर 280/180 HP होता है।

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि जिराफ का दिल 1 मिनट में 40 से 90 बार धड़कता है। और जब यह दौड़ता है तो जिराफ का दिल दौड़ते समय 1 मिनट में 170 बार धड़कता है।

आईये अब हम आपको बताते हैं कि जिराफ के शरीर की बनावट कैसी होती है :-

जिराफ की जीभ देखने में बहुत लंबी होती है

यानी कि लगभग 45 सेंटीमीटर तक लंबी होती है।

जिराफ की पहचान उसकी लंबी गर्दन के कारण होती है क्योंकि जितने भी जानवर दुनिया में है किसी की भी गर्दन जिराफ के बराबर लंबी नहीं है।

मैं आपको बता दूं कि जिराफ का दिल 2 फीट लंबा होता है, और इसके दिल की वजन की बात की जाए तो वजन 20 पाउंड होता है।

मैं आपको बता दूं कि जिराफ एक शुद्ध शाकाहारी जीव है, यानी कि जिराफ केवल हरी पत्तियां, फूल, फल आदि चीज ही खाता है।

जिराफ की जीवनकाल आयु लगभग 15 से 20 वर्ष की होती है इससे ज्यादा जिराफ नहीं जी सकते हैं।

जिराफ का दिल इतना मजबूत होता है कि हर मिनट में 75 लीटर रक्त पंप करता है।

इस प्रकार यदि आप चाहते हैं कि आपको जिराफ से जुड़ी रोचक जानकारी प्राप्त हो तो आप हमें फॉलो कर सकते हैं।

Article image

A
View Profile
14
Replying to the question above
Answered on06/14/23

यहाँ पर बहुत अचभित करने वाला प्रश्न पूछा गया है कि किस जानवर का ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा होता है? क्योकि हमने पहली बार सूना किसी जानवर का भी ब्लड प्रेशर बढ़ता है क्योकि अभी तक हमने इंसानों का ही ब्लड प्रेशर बढ़ते हुआ सूना है तो चलिए हम आपको बहुत खोज बिन करने के बाद इस प्रश्न का आपको सही जवाब देते है वह जानवर जिराफ है जिसका ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा रहता है।जिराफ का ब्लड प्रेशर 270/180hp रहता है,जिराफ का दिल प्रति मिनट 40 से 90बार धड़कता है और ज़ब जिराफ तेज गति से दौड़ता है तो इसका दिल 170प्रति मिनटके हिसाब से धड़कता है।

Article image

S
View Profile

Mp

16
Replying to the question above
Answered on06/16/23

क्या आपको मालूम है कि वह कौन सा जानवर है जिसका ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा रहता है यदि आप जानते हैं तो अच्छी बात है और यदि आपको मालूम नहीं है तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं दोस्तों जिस जानवर का ब्लड प्रेशर सबसे ज्यादा रहता है उस जानवर का नाम है जिराफ, जिराफ का ब्लड प्रेशर 280 /180 Hp तक होता है। जिराफ का दिल 1 मिनट में 40 से 80 बार धड़कता है और जब यह दौड़ता है तो इसका दिल 1 मिनट में 170 बार धड़कता है जिराफ की पहचान उसकी लंबी गर्दन की वजह से होती है।

Article image

Krishna Patel
View Profile
15