Krishna Patel
Krishna Patel· 4 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

चित्रकूट में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह अच्छी है?

45
886

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on10/14/23

चित्रकूट में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह प्रसिद्ध है, तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि चित्रकूट में घूमने के लिए कौन सी जगह प्रसिद्ध है।

कामदगिरि :- कामदगिरि एक जंगली पहाड़ी है, जिसके चारों तरफ कई हिंदू मंदिर हैं।और इसे चित्रकूट का दिल कहा जाता है। तीर्थ यात्री इस विश्वास के साथ इस पहाड़ी के चारों ओर परिक्रमा करते हैं,कि उनके सभी दुख समाप्त हो जाएंगे और ऐसा करने से उनकी मनोकामना भी पूर्ण होगी। कामदगिरि का नाम भगवान राम के एक अन्य नाम कामदनाथ से लिया गया है और इसका अर्थ है सभी इच्छाओं को पूरा करने वाला। परिक्रमा के 5 किलोमीटर के रास्ते पर कई मंदिर हैं, जिनमें से एक सबसे प्रसिद्ध भरत मिलाप मंदिर है, जहाँ भरत भगवान राम से मिले और उन्हें राज्य में वापस आने के लिए राजी किया।

रामघाट :- रामघाट चित्रकूट के सबसे लोकप्रिय पर्यटकों के आकर्षणो में से एक है। मंदाकिनी नदी के किनारे का शांत घाट वह जगह है जहां भगवान राम, सीता और लक्ष्मण प्रसिद्ध कवि तुलसीदास के सामने प्रकट हुए थे और वे नदी के किनारे बैठकर राम चरित्र मानस लिखते थे। रामघाट चित्रकूट में सभी धार्मिक गतिविधियों का केंद्र और सबसे लोकप्रिय स्नान घाट है।

ऐसा माना जाता है कि रामघाट में डुबकी लगाने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।रामघाट में भगवा वस्त्र मैं संतो द्वारा अगरबत्ती की सुगंध और पवित्र मंत्रो का भजन आत्मा को शांत और स्पर्श करता है।

Letsdiskuss

Poonam Patel
View Profile
22
Replying to the question above
Answered on11/03/23

आज हम आपको इस लेख में बताते हैं चित्रकूट में घूमने के लिए कौन-कौन सी जगह प्रसिद्ध है, तो चलिए जानते हैं चित्रकूट के बारे में, चित्रकूट एक ऐसा धाम है जो एक प्रसिद्ध राज्य है, चित्रकूट में बहुत से ऐसे मंदिर गार्डन घूमने लायक है जहां लोग दूर-दूर से दर्शन करने एवं पर्यटन के लिए आते हैं। और वहां घूम करअपने मन को एक अच्छा प्रतीत करते हैं।

ऐसा माना जाता है कि रामघाट में डुबकी लगाने से व्यक्ति को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है, रामघाट में भगवा वस्त्र में संतों द्वारा अगरबत्ती की सुगंध और पवित्र मित्रों का भजन आत्मा को शांत और स्पर्श करता है।

चित्रकूट में घूमने के लिए गुप्त गोदावरी की गुफा चित्रकूट का सबसे प्रसिद्ध स्थल है, यहां की गुफाएं लोगों को अधिक पसंद आते हैं, इसलिए आप चित्रकूट के किसी भी जगह पर चली जाए आपके यहां की हर जगह बहुत पसंद आएगी।

Letsdiskuss

Kamlesh Patel
Culture & Tradition Lover
View Profile
20
Replying to the question above
Answered on10/30/23

चित्रकूट उत्तर प्रदेश राज्य में स्थित है जो की एक बहुत ही अच्छा धार्मिक स्थलों में से एक है रामायण और महाकाव्य में बताया जाता है कि भगवान श्री राम और माता सीता 14 वर्ष के निर्वासन में से 11 वर्ष यहीं पर गुजरे थे यही वजह है कि चित्रकूट और भी अधिक फेमस है।

खैर चलिए अब हम आपको बताते हैं कि चित्रकूट में घूमने के लिए कौन-कौन से अच्छे धार्मिक स्थल हैं।

चित्रकूट में घूमने के लिए जगह रामघाट, गुप्त गोदावरी की गुफाएं ,सती अनसूया का मंदिर, कामदगिरि मंदिर, लक्ष्मण पहाड़ी, हनुमान धारा, आरोग्यधाम, भरत मिलाप मंदिर, जानकी कुंड,स्फटिक शिला, गणेश बाग आदि जगह चित्रकूट में घूमने के लिए अच्छी है। इस प्रकार आपको एक बार चित्रकूट घूमने के लिए अवश्य जाना चाहिए आपको यहां का मनमोहक दृश्य अपनी और खींच लेगा और यदि एक बार आप यहां चले गए तो आपका मन वहां से आने का नहीं करेगा।

Letsdiskuss

A
View Profile
20
Replying to the question above
Answered on08/22/23

दोस्तों यदि आप कभी चित्रकूट गए हैं या जाने के बारे में सोच रहे हैं तो आज इस पोस्ट में हम आपको चित्रकूट में घूमने के लिए कौन-कौन सी अच्छी जगह है बताएंगे चित्रकूट पवित्र तीर्थ स्थलों में आता है ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास दिया गया था तब भगवान राम ने 11 वर्ष चित्रकूट में ही बताए थे चित्रकूट में घूमने के लिए जगह रामघाट, गुप्त गोदावरी की गुफाएं ,सती अनसूया का मंदिर, कामदगिरि मंदिर, लक्ष्मण पहाड़ी, हनुमान धारा, आरोग्यधाम,भरत मिलाप मंदिर, जानकी कुंड,स्फटिक शिला, गणेश बाग, वाल्मीकि आश्रम आदि जगह चित्रकूट में घूमने के लिए अच्छी है।

Article image

V
View Profile
22
Answered on08/28/23

शिवजी पर लौग चढ़ाने से कई सारे लाभ होते है -

• यदि कोई कुंवारी कन्या शिवजी के शिवलिंग मे सोमवार के दिन 11 लौग चढ़ाती है और पूजा -पाठ करती है तो शिव जी उन पर प्रसन्न होकर उन्हें अच्छे वर की प्राप्ति का वरदान देते है।और उस कन्या को अच्छा वर मिलता है और वह आपने जीवन मे हमेशा खुश रहती है क्योंकि उसे शिव जी के रूप मे अच्छा वर मिलता है।Letsdiskuss

और पढ़े- प्रयागराज में कौन सा ऐसा मंदिर शिव का है, जहां पर शिवजी की लगती है अदालत?

S
View Profile

Mp

26
0
Replying to the question above
Answered on08/21/23

चित्रकूट मे घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हनुमानधारा है,हनुमान धारा पहाड़ी के पास स्थित एक झरना है। पहाड़ के माध्यम हनुमानजी की एक बड़ी मूर्ति के पास स दो जल के कुंड हैं, इस कुंड मे हमेशा जल भरा रहता हैं और इस जल कुंड मे पानी हमेशा बहता रहता है। हनुमान धारा में हनुमान जी की एक बड़ी मूर्ति निकली हुयी है। हनुमान जी की मूर्ति के सामने तालाब में झरने से पानी गिरता हुआ है, इस धारा का जल हनुमानजी को स्पर्श करता हुआ जल बहता रहता है।Article image

M
View Profile
22
Replying to the question above
Answered on06/01/23

चित्रकूट मे घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह लक्ष्मण पहाड़ी चित्रकूट धाम है,लक्ष्मण पहाड़ी चित्रकूट धाम का सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल माना जाता है,यह पहाड़ी कामदगिरि पर्वत के पास स्थिति है । लक्ष्मण पहाड़ी में यदि आप घूमने जाएंगे तो आपको भगवान राम, लक्ष्मण और उनके छोटे भाई भरत का मंदिर देखने को मिल जाएगा। लक्ष्मण पहाड़ी के ऊपर घूमने जाने के लिए सीढ़ियां बनी हुयी हैं। यदि आप सीढ़ी से चढ़कर नहीं जा सकते है,तो आप रोपवे से पहाड़ी तक पहुंच सकते हैं।Article image

S
View Profile

Mp

23
Replying to the question above
Answered on11/05/23

चित्रकूट धाम हिंदुओं के पवित्र धार्मिक स्थलों में एक है। चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश राज्य के बीच सतना जिले में स्थित है। चित्रकूट धाम की पावन भूमि में कई धार्मिक दार्शनिक स्थल मौजूद हैं। यहां पर दूर -दूर से लोग घूमने और दर्शन करने आते हैं। चित्रकूट धाम भारतीय तीर्थ यात्रियों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों द्वारा पसंद किया जाता है। यहां पर घूमने के लिए कई धार्मिक व ऐतिहासिक स्थल भी हैं। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्री राम, उनकी पत्नी माता सीता और उनके छोटे भाई लक्ष्मण के साथ उन्होंने चित्रकूट में करीब 12 साल निवास किया चित्रकूट में कई सारे घूमने की जगह है जैसे की कामदगिरि पर्वत, लक्ष्मण पहाड़ी,रामघाट चित्रकूट,गुप्त गोदावरी, हनुमान धारा,स्फटिक शिला, वाल्मीकि आश्रम, भरत मिलाप, जल प्रपात और दंतेवाड़ा काली माता मंदिर, सती अनुसूइया और जानकी कुंड़ हैं।यहां की शांत नदियां लोगों को अपनी आकर्षित करती हैं।चित्रकूट धाम भगवान श्री राम के लिए जाना जाता है। यहां जो व्यक्ति घूमने आता है यहीं पर बस जाने का मन करता है।चित्रकूट धाम मंदाकिनी नदी के किनारे बसा एक धार्मिक स्थल है, हिंदुओं के लिए बहुत पवित्र माना जाता है यहां का दृश्य बहुत ही मनमोहक है। लोग अक्सर गर्मियों की छुट्टियों में चित्रकूट घूमने आते हैं।

Letsdiskuss

S
View Profile
17
Replying to the question above
Answered on01/18/22

चित्रकूट धाम बहुत ही सुंदर है और यहां पर भगवान श्री राम अपनी पत्नी सीता और अपनी भाई लक्ष्मण के साथ 11वर्ष बिताए थे। चित्रकूट में घूमने के लिए बहुत ही सुंदर -सुंदर स्थान है जैसे संत तुलसीदास जी की तपोभूमि चित्रकूट में घूमने के लिए सबसे सुंदर स्थान है। रामघाट को हिंदू धर्म का सबसे प्रसिद्ध स्थल माना जाता है कहा जाता है कि भगवान राम और सीता माता यहां पर स्नान करने आते थे। गुप्त गोदावरी की गुफाएं चित्रकूट का सबसे अधिक होते स्थान है यहां की गुफाएं लोगों को अधिक पसंद आती है। इसलिए आप चित्रकूट के किसी भी जगह पर चले जाइए आप को यहां की हर जगह बहुत पसंद आएंगी।Article image

Krishna Patel
View Profile
23
Answered on12/16/21

पूजा करते समय हमे एकाग्र मन करके,आसन बिछाकर सर मे दुपट्टा, रुमाल डालकर पूजा करना चाहिए।तथा ज़ब जी जिस भगवान की पूजा करने के लिए बैठते है उनकी फोटो रखकर उनके फोटो के सामने दीपक जलाकर आप भगवान के चरण स्पर्श करते है तो अपना मस्तक जमीन मे रख कर भगवान को प्रणाम करे और पूजा -पाठ करने के बाद अपने माता -पिता के चरण स्पर्श जरूरत करे इन बातो को अवश्य ध्यान दे।अशुभ चीजों को पूजा पाठ के स्थान से हटा दे ताकि किसी प्रकार कोई अनहोनी ना हो और सही दिशा मे ही भगवान की मूर्ति, फोटो को स्थापित करे ताकि आपके घर मे नकरात्मक शक्तियों का प्रभाव ना पड़े।

Article image

S
View Profile

Mp

14
3
Replying to the question above
Answered on01/18/22

चित्रकूट का नाम हिंदी पौराणिक कथा और महाकाव्य रामायण की जगह से बहुत ही अधिक महत्व रखा जाता है क्योंकि हिंदी पौराणिक कथाओं से यह पता चलता है कि राम सीता और लक्ष्मण ने वनवास के लिए कुछ समय चित्रकूट में रहकर व्यतीत किए थे और चित्रकूट में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह जल प्रताप है जहां पर दंतेवाड़ा मां काली का मंदिर बना हुआ है। चित्रकूट जलप्रपात का एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और चित्रकूट में दर्शन करने वाली जगह और घूमने के लिए मंदाकिनी घाट नदी है जहां पर राम सीता और लक्ष्मण ने इस जगह पर कुछ समय व्यतीत किया था.।

Article image

Aanchal Singh
View Profile
23