H
Himani Saini· 2 years ago
Exploring lifestyle, entertainment, and cultural trends through engaging, informative, and practical content.

यूथ को इंस्पायर करने वाली बॉलीवुड़ फिल्में कौन कौन सी है ?

6
148

Join this conversation

Sort By

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हर साल 12 जनवरी को नेशनल यूथ डे मनाया जाता है इस दिन स्वामी विवेकानंद की जयंती भी होती है। मैं आपको बता दूं कि स्वामी विवेकानंद ने हमेशा यूथ को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया है। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड की उन फिल्मों के बारे में बताते हैं जिसमें युद्ध को आगे बढ़ाने के लिए मोटिवेट किया गया है।

यहां पर मैं आपको बताऊंगी कि यूथ को इंस्पायर करने वाली बॉलीवुड फिल्में कौन सी है :-

सबसे पहले नंबर पर आती है 12वीं फेल:-

विक्रांत मैसी की फिल्म 12वीं फेल इस वक्त हर एक की पहली पसंद बनी हुई है। क्योंकि इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मनोज शर्मा का रोल निभाने वाले अभिनेता विक्रांत मैसी कड़ी मेहनत और लगन से UPSC एग्जाम को पास करते हैं।

दूसरे नंबर पर आती है 3 ईडियट्स :-

मैं आपको बता दूं कि आमिर खान, आर माधवन और सरमन जोशी की फिल्म 3 इडियट्स को कैसे भूल सकते हैं इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे तीनो इंजीनियरिंग की पढ़ाई करते हैं फैमिली का प्रेशर और समाज के प्रसार को झेलने के बाद भी हिम्मत नहीं हरनी चाहिए। बल्कि सब कुछ झेलने के बाद भी अपने सपने को पूरा करना चाहिए।

तीसरे नंबर पर आती है छिछोरे फिल्म:-

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि साल 2019 में आई छिछोरे फिल्म यूथ को मोटिवेट करने के लिए बेस्ट है। इस फिल्म में दिखाया गया है कि अगर आप हर भी गए हैं तो किस तरह से लाइफ में आगे बढ़ना चाहिए। इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत के अलावा श्रद्धा कपूर और कई सितारे दिखाई दिए हैं।

इस प्रकार ऐसी बहुत सी बॉलीवुड फिल्में है जो यूथ को इंस्पायर करने में काफी मदद करती है।

Letsdiskuss

Answered by
S
View Profile
Answered on01/16/24
3