H
Himani Saini· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

टेस्ट क्रिकेट इतिहास के सबसे छोटे मैच कौन से है ?

8
165

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/26/24

क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे मैच खेले गए हैं। जो टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटे मैच साबित हुए। ऐसे कई सारे टेस्ट क्रिकेट मैच है, जिन्होंने कई सालों का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया। लिए उनके बारे में हम आपको बताते हैं जो टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक खेले गए पांच सबसे छोटे मैच रहे हैं।

1. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच- सबसे पहले नंबर पर भारत और साउथ अफ्रीका के बीच क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा मैच खेला गया था। सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का नतीजा महज 107 ओवर निकला। जो एक नया रिकॉर्ड भी है। पहली पारी में साउथ अफ्रीका की टीम में 55 रन पर ऑल आउट हो गई। जिसके जवाब में भारत ने 153 रन बनाएं। दूसरी सीरीज में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 176 रन बनाए और टीम इंडिया ने 79 रन के लक्ष्य को तीन विकेट खेलकर हासिल किया।

2. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच - टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का सबसे छोटा मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला गया। मेलबर्न में खेले गए इस मुकाबले का नतीजा 109.2 ओवर में निकला था। पहली पारी में साउथ अफ्रीका की पूरी टीम ने सिर्फ 36 रन बनाए, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 153 रन बनाए थे। दूसरी इनिंग में साउथ अफ्रीका का हाल बेहाल रहा था और पूरी टीम महज 45 रन पर ऑल आउट हो गई।

3. वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच - टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा मुकाबला साल 1935 में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया था। जिसका नतीजा 112 ओवर में ही निकल आया था। वेस्टइंडीज की टीम पहली पारी में 102 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। वहीं इंग्लैंड ने इसका जवाब में खराब पिच की वजह से 7 विकेट खोकर 81 रन बनाने के बाद अपनी पारी घोषित की।

4. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच - साल 1988 में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे छोटा मैच खेला गया था। इस मैच का नतीजा 196 ओवर में निकला था। इंग्लैंड ने पहली पारी पर 192 रन बनाकर ऑल आउट हो गई, जिसका जवाब में दोनों पारियों को मिलाकर ऑस्ट्रेलिया ने 151 रन ही बना सकी।

5. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच - ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैच का नतीजा 197 ओवर में निकला था। इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी मैं 116 रन बनाकर ऑल आउट हुई, जिसका जवाब में इंग्लैंड की टीम सिर्फ 53 रन ही बना सकी।

Letsdiskuss

S
View Profile
4