H
Himani Saini· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

कौन सा शहर सिर्फ 1 दिन के लिए भारत की राजधानी बना था ?

11
210

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/17/24

क्या आप जानते हैं कि ऐसा कौन सा शहर था जिसे एक दिन के लिए भारत की राजधानी बनाया गया था शायद ही आपको इसकी जानकारी होगी यदि आपको इसकी जानकारी है तो अच्छी बात है और यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आज मैं आपको इसकी जानकारी दूंगी।

चलिए जानते हैं कि किस शहर को एक दिन के लिए भारत की राजधानी बनाया गया था:-

मैं आपको बता दूं कि ब्रिटिश काल के दौरान देश में एक ऐसा भी शहर था जिसे एक दिन के लिए देश की राजधानी बनाया गया था। उस शहर का नाम है प्रयागराज जिसे इलाहाबाद के नाम से जाना जाता है। सन 1858 में इलाहाबाद को एक दिन की अवधि के लिए भारत की राजधानी बनाया गया था। ईस्ट इंडिया कंपनी ने शहर में ब्रिटिश राजशाही को राष्ट्र का प्रशासन सौंप दिया था। उसे समय इलाहाबाद उत्तर पश्चिमी प्रांतो की राजधानी भी थी। यहां पर उसे समय अंग्रेजों ने उच्च न्यायालय से लेकर इलाहाबाद विश्वविद्यालय की स्थापना की थी।अंग्रेजों ने सन 1911 में राजधानी को कोलकाता से दिल्ली स्थानांतरित कर दिया था। जबकि शिमला 1864 से 1939 के दौरान ग्रीष्मकालीन राजधानी थी।

चलिए हम आपको इलाहाबाद के इतिहास के बारे में कुछ बताते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि प्रयागराज का अतीत काफी गौरवशाली रहा है। वर्तमान के साथ यह भारत के ऐतिहासिक और पौराणिक शहर में से एक है. इसके अलावा इलाहाबाद उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहरों में से भी एक है। यहां पर तीन नदियों गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम भी है। इस मिलन के स्थल को त्रिवेणी के रूप में भी जाना जाता है। और यह हिंदुओं के लिए विशेष रूप से पवित्र माना जाता है। मैं आपको बता दूं कि इस शहर में आर्यों की पहले की बस्तियां बसी हुई थी। जिसे उसे समय प्रज्ञा के नाम से जाना जाता था।

Letsdiskuss

S
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on01/16/24

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे भारत देश की राजधानी दिल्ली शहर है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देश में एक ऐसा भी शहर है जो सिर्फ एक दिन के लिए देश की राजधानी बन गया था। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

मैं आपको बताऊंगी कि कौन सा शहर सिर्फ एक दिन के लिए भारत की राजधानी बन गया था:-

भारत जैसे महान देश की राजधानी बना किसी भी शहर के लिए आम बात नहीं है। मैं आपको बता दूं कि सन 1858 में इलाहाबाद यानी कि प्रयागराज को एक दिन की अवधि के लिए भारत की राजधानी बनाया गया था। क्योंकि ईस्ट इंडिया कंपनी ने शहर में ब्रिटिश राजशाही को राष्ट्र का प्रशासन सौंप दिया था उसे समय इलाहाबाद उत्तर पश्चिमी प्रति की राजधानी भी थी।

इलाहाबाद अब पर्यटन नगरी के रूप में है मशहूर:-

इलाहाबाद लंबे समय से एक प्रशासनिक और शैक्षिक केंद्र रहा है। अब प्रयागराज पर्यटन नगरी के रूप में भी मशहूर हो गया है। शहर के अंदर और आसपास तमाम ऐतिहासिक और धार्मिक स्थल है जहां लोग घूमने के लिए भी आते हैं। मैं आपको बता दूं कि प्रयागराज एक ऐसी जगह है जहां पर तीन पवित्र नदियां गंगा, यमुना और सरस्वती का संगम है। जिस वजह से तमाम लोग प्रयागराज को संगम नगरी भी कहते हैं।

प्रयागराज में हर 12 साल में कुंभ मेला और 6 साल में अर्ध कुंभ का आयोजन किया जाता है। सन 1970 में इंदिरा गांधी ने इस हवेली को भारत सरकार को दान कर दिया था। अब यह जगह आनंद भवन के नाम से मशहूर है।

चलिए जानते हैं कि भारत की सबसे पुरानी राजधानी कौन सी है:-

ब्रिटिश राज के दौरान 1911 तक कोलकाता भारत की राजधानी थी।

Letsdiskuss

A
View Profile
4