दोस्तों भारत में बहुत सी नदियां पाई जाती हैं। पर किस देश को नदियों का देश कहा जाता है क्या आप जानते हैं यदि नहीं जानते तो चलिए हम आपको बताते हैं। बांग्लादेश को नदियों का देश कहा जाता है। क्योंकि इस देश में गंगा, जमुना,ब्रह्मपुत्र,मेघना, तीस्ता, पदमा और भी नदियां है इसी कारण इस देश को नदियों का देश कहा जाता है। यहाँ अधिक मात्रा में नदियों के पायें जाने के कारण यहां बाढ़ की संभावना अधिक होती है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका है और इसका कुल क्षेत्रफल 1,44,000 वर्ग किलोमीटर है।



