preeti  patel
preeti patel· 4 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

मूली के पत्तों का जूस पीने से कौन सी बीमारियां दूर होती है?

24
288

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/14/21

मूली के पत्तों का जूस पीने से कई बीमारियाँ ठीक हो सकती है। जैसे कि जिन व्यक्तियों का ब्लड प्रेशर लौ हो जाता है उनको मूली के पत्तों का जूस बनाकर पीने से उनके ब्लड प्रेशर लो होनी की समस्या सही हो जाती है। क्योंकि मूली पत्तों मे आयरन, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, क्लोरीन,सोडियम,मैग्नेशियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है।

 

बढते उम्र के साथ अक्सर बुजुर्गो को बबासीर की परेशानी हो जाती है ऐसे मे उनको मूली के पत्तों का जूस, सब्जी बनाकर खाने से बबासीर धीरे -धीरे ठीक होने लगता है। जिन व्यक्तियों को पीलिया हो जाती है, उनको रोज पालक की पतियों का जूस बनाकर पीने से पीलिया बीमारी ठीक होने लगती है।

 

Letsdiskuss

 

S
View Profile

Mp

13
Replying to the question above
Answered on12/13/21

सर्दी के मौसम आते ही और कोई मूली की सब्जी के पराठे सलाद के रूप में खाना बहुत पसंद करते हैं।मूली खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि मूली में विटामिन सी पाया जाता है। केवल मूली ही नहीं हमारे स्वास्थ्य के लिए बल्कि मूली के पत्ते भी हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। क्योंकि इसके पत्तों में ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिसका प्रयोग करने से हमारे पाचन तंत्र में सुधार आता है, मूली के पत्तों का जूस पीने से दिल की बीमारी ठीक हो जाती है। क्योंकि इसके पत्तों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

 

Letsdiskuss

 

Krishna Patel
View Profile
13
Replying to the question above
Answered on11/21/24

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि मूली के पत्तों का जूस पीने से कौन सी बीमारियां दूर होती है। आप सभी जानते हैं मूली के पत्तों का जूस पीने से हमारे सेहत को कई सारे फायदे होते हैं और साथ ही के सारे बीमारियां भी दूर होती हैं। सर्दियों में मूली के पराठे सलाद मूली के पत्ते की सब्जी तो आप खाते ही हैं। लेकिन क्या कभी मूली के पत्तों का जूस बनाकर पिया है। मूली के पत्ते सेहत के लिए कितने फायदेमंद है इसका अंदाजा आप नहीं लगा सकते। सर्दियों में रोजाना मूली के पत्तों का जूस पीने से कई बीमारियां दूर रहेगी।

 

 मूली के पत्ते का रस गठिया, बवासीर, शुगर, पीलिया  जैसे कई बीमारियों के लिए फायदेमंद है। मूली से ज्यादा मूली के पत्तों में  पौष्टिक तत्व होते हैं। मूली के पत्तों में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट,क्लोरीन, सोडियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्वों के साथ विटामिन ए,विटामिन बी और विटामिन सी जैसे जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जो सर्दियों में शरीर को होने वाली कई समस्याओं से बचाने में काफी मदद करता है।

 

Letsdiskuss

 

चलिए अब हम आपको बताते हैं की मूली के पत्तों का जूस पीने से कौन सी बीमारियां दूर होती हैं इसके बारे में :-

  • बवासीर में फायदेमंद:- मूली के पत्ते के सेवन से शरीर में इन्फ्लामेशन की समस्या दूर होती है। ऐसे में बवासीर की समस्या को दूर करने के लिए मूली के पत्ते के रस का इस्तेमाल किया जा सकता है। क्योंकि मूल के पत्ते का जूस  बवासीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

  • लो ब्लड प्रेशर की समस्या करें दूर:- लो ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए मूली के पत्तों का रस बहुत फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इसमें मौजूद सोडियम की मात्रा शरीर में नमक की कमी को पूरा करती है और इस समस्या को ठीक करती है।

 

Article image

 

Poonam Patel
View Profile
1