गर्भवती महिलाओ क़ो पपीता, अनानास फल नहीं खाना चाहिए, क्योंकि पपीता की तासीर गर्म होती है। यदि गर्भवती महिलाएं पपीता खाती है तो गर्भपात होने का खतरा होता है इसलिए गर्भवती महिलाओ क़ो पपीता फल खाने से बचना चाहिए।
इसके अलावा गर्भवती महिलाओ क़ो अनानास खाने से भी बचना चाहिए क्योंकि अनानास मे एंजाइम ब्रोमीलेन पाया जाता है गर्भ मे पल रहे शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है। साथ ही गर्भवती महिलाओं क़ो पैकेट बंद जूस पिने से बचना चाहिए क्योंकि पैकेट बंद जूस केमिकल युक्त होते है, जो गर्भवती महिलाओ की सेहत के लिए हानिकारक हो सकती है इसलिए गर्भवती महिलाओ क़ो हमेशा ताजे फलो का जूस पिना चाहिए।
प्रेग्नेंट महिलाओ क़ो इन फलो का सेवन करना चाहिए -
•प्रेग्नेंट महिलाओ क़ो सेब खाना बहुत ही फायदेमंद होता है। क्योंकि सेब मे फाइबर, आयरन और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जिससे बच्चे और माँ दोनों क़ो सभी आवश्यक पोषक तत्व मिलते है,इसलिए प्रेग्नेंट महिलाओ सेब खाना जरुरी होता है।
•संतरा में विटामिन c भरपूर मात्रा में पाया जाता है, साथ ही संतरे में फोलेट पाया जाता है,जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में मददगार होते है। प्रेग्नेंट महिला संतरे का सेवन करती है तो गर्भ मे पल रहे शिशु के बॉडी मे विटामिन सी की मात्रा पूरी हो जाती है और बच्चा तनदुरस्त पैदा होता है।
• प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए कीवी फल बहुत ही फायदेमंद हो सकता है क्योंकि कीवी फल के अंदर भरपूर मात्रा मे पोषक तत्त्व पाए जाते हैं। कीवी में विटामिन, कॉपर, प्लास्टर तथा फोलिक एसिड भरपूर मात्रा मे पाया जाता है जो गर्भ मे पल रहे शिशु और बच्चे के विकास के लिए काफ़ी फायदेमंद होता है।
•प्रेगेनेट महिलाओ के लिये केला का सेवन करना बहुत ही फायदेमंद हो सकता है क्योंकि केले मे कैल्शियम पाया जाता है जो पेट मे पल रहे शिशु के लिए केला बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसलिए प्रेग्नेंट महिला क़ो केला खाना चाहिए क्योंकि केला खाने से शिशु के बॉडी मे कैल्शियम की कमी नहीं हो पाती है और शिशु तन दुरस्त पैदा होता है।
Loading image...