Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
A
Mar 21, 2019astrology

होली का कौन से भगवान गहरा सम्बन्ध माना जाता है ?

1 Answers
2

K
@kanchansharma3716Mar 21, 2019

जैसा कि होली का पर्व सबसे के लिए बुराई में अच्छे की जीत को लेकर आता है और साथ ही कई रंगों का आगमन सभी के जीवन में सुख और समृद्धि के साथ आता है | होली एक ऐसा त्यौहार है अधिकतर लोग मनाना पसंद करते हैं पर क्या आप जानते हैं कि होली के इस त्यौहार को कौन से भगवान से सम्बंधित माना जाता है | आइये जानते हैं की होली का त्यौहार कौन से भगवान से सम्बंधित है |


भगवान शिव :-
होली को भगवान शिव से इसलिए जोड़ा जाता है,क्योकिं पुराणों से हिसाब से जब माता सती की मृत्यु के बाद भगवान शिव तपस्या में लीं हो गए थे तो इंद्रा ने भगवान शिव की तपस्या भंग करने के लिए कामदेव को उनके पास भेजा और उन्हें भगवान शिव की तपस्या भंग करने के लिए कहा | जिसके चलते कामदेव ने भगवान शिव पर फूलों के बाण चला दिए जो कि भगवान शिव के मस्तक में लगा और भगवन शिव की तीसरी आँख खुली जिससे कामदेव भस्म हो गए |
इसके बाद ही होली का पर्व माना जाता है |

Article image (Courtesy : awaaznation )

राधे-कृष्णा :-
होली का त्यौहार तो राधा कृष्णा के नाम से प्रसिद्ध है | यह त्यौहार मुख्य रूप से मथुरा वृंदावन में मनाया जाता है और इस त्यौहार में कई तरह की होली खेली जाती है | फूलों की होली और लट्ठमार होली जो की मथुरा और बरसाने में मनाई जाती है | कामदेव का जन्म धरती में भगवान कृष्णा के रूप में हुआ और उनकी पत्नी रति का जन्म राधा के रूप में हुआ |

Article image (Courtesy : latestwall )

भगवान विष्णु :-
भगवान विष्णु को होली के त्यौहार से इसलिए जोड़ा जाता है क्योकिं भगवान विष्णु के सबसे बड़े भक्त प्रहलाद जिसको उसके ही पिता ने कई बार मारने की कोशिश की , उसको होलिका दहन से बचाया | प्रहलाद के पिता हिरण्यकश्यप , उनकी बहन होलिका जिसको वरदान था कि वह अग्नि में जल नहीं सकती, वह अपने भतीजे प्रहलाद को लेकर अग्नि में प्रवेश कर गई पर बुराई पर अच्छे की जीत मानते हुए उस अग्नि में होलिका खुद जल गई और भक्त प्रहलाद बच कर वापस आ गए |
होली के इस त्यौहार को इनसे जोड़ा जाता है |

Article image (Courtesy : Patrika )


0
1