भारत में चावल और गेंहू जैसे अनाज को सबसे ज्यादा खाया जाता है। भारत मे ज्यादातर किसान गेहूं, चावल खेती ज्यादा करते है।भारत मे गेहूं से बहुत सी चीजे बनायीं जाती है, गेहूं से आटा ही नहीं बल्कि गेहूं से सूजी, मैदा,दलिया आदि बनाया जाता है। साथ ही गेहूं से ब्रेड, ब्रेड केक, बिस्किट,
पेस्टी, न्यूडल, मारकोनी आदि जैसे चीजे गेहूं से ही तैयार की जाती है।वही कुछ लोग गेहूं क़ो पिसवाकर आटा के छानकर खाते है, उसे बिना छाने चोकरायुक्त खाना चाहिए। साथ ही कुछ लोगवाइट ब्रेड खाना पसंद करते है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वाइट ब्रेड सेहत के लिए ज्यादा हेल्दी है लेकिन वह गलत सोचते है बल्कि आटा ब्रेड खाना चाहिए क्योंकि आटा ब्रेड खाना सेहत के लिए हेल्दी माना जाता है क्योंकि गेहूं से बनी चीजों का सेवन करने से हमें कई सारे पोषक तत्व मिलते है।
गेहूं के आटे से कई प्रकार की बिस्किट बनायीं जाती है, लेकिन कुछ लोगो का वजन बढ़ने के कारण वह सोचते है कि आटे से बनी बिस्किट का सेवन करेंगे तो उनका वजन बढ़ने लगेगा इसलिए वह गेहूं के आटे से बनी चीजों का सेवन नहीं करते है। ऐसे मे उन लोगो क़ो आटे से बनी चीजे जैसे आटा बिस्किट का सेवन करना चाहिए क्योंकि आटे से बनी बिस्किट खाने से वजन नहीं बढ़ता है, बल्कि सेहत के लिए आटे से बनी बिस्किट बहुत ही अच्छी मानी जाती है।
गेहूं के अलावा भारत मे सबसे ज्यादा चावल खाया जाता है, साथ ही चावल के कई सारी चीजे बनती है जैसे कि चावल क़ो पिसवाकर चावल के आटे की रोटी बनती है। चावल के रोटी के साथ सरसो के साग की सब्जी बनाकर खाने मे बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।इसके अलावा चावल के आटे से डोसा, इटली जैसे व्यंजन तैयार किये जाते है।





