क्या आप जानते हैं कि मिलेट्स के अंतर्गत कौन-कौन से अनाज आते हैं।
मैं आपको बता दूं कि मिलेट्स छोटे अनाज होते हैं जो हमारे सेहत के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।इतना ही नहीं साल 2023 को इंटरनेशनल ईयर आफ मिलेट्स भी घोषित किया गया है।इस लेख के माध्यम से हम आपको आज यह बतायेंगे के मिलेट्स मे खास तौर पर कौन कौन से अनाज शामिल है।मिलेट्स में कैल्शियम, आयरन, जिंक, फास्फोरस, मैंग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, विटामिन-बी-6, 3, कैरोटीन, लेसिथिन आदि तत्व होते हैं।
मिलेट्स के अंतर्गत आने वाले अनाज कुछ इस तरह के हैं जो यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं।
छोटे छोटे दानों के रूप में मिलने वाले अनाज को हम मिलेट्स (millets) के रूप में जानते हैं| इन अनाजों में 8 अनाज आते हैं जैसे ज्वार, बाजरा, रागी, जौं, कुट्टू, कोदो, कांगनी और समां (सामक) आदि| ये अनाज छोटे होते हुए भी पौषक तत्वों से भरपूर हैं| हमें इनको अपने भोजन का हिस्सा जरुर बनाना चाहिए|ये मोटे अनाज ज्वार, बाजरा, रागी, जौं, समां, कुट्टू आदि उन जगहों पर भी उगाये जा सकते हैं जहाँ बारिश कम होती है और मिटटी कम उपजाऊ होती है| इन अनाजों की पैदावार के लिए पानी व खाद की भी कम जरूरत पडती है|
1.बाजरा :- मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि बाजार मिलेट्स में शामिल है और इसमें प्रचुर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं।हेल्थ लाइन के अनुसार बताया गया है कि बाजार में प्रचुर मात्रा में सोडियम,फैट, आयरन, मैग्नीशियम आदि सभी जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं।
2.ज्वार :-मे प्रचुर मात्रा मे फाइबर पाया जाता है। ज्वार का सेवन करने से गैस, कब्ज और डायरिया जैसी बीमारियों से छुटकारा मिलता है। इसमे मिनरल, विटामिन बी, प्रोटीन पाया जाता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।
3.कुटकी :- कुटकी का सेवन करना सेहत के लिए काफी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट प्रॉपर्टीज मौजूद होती है। कुटकी का सेवन करना हार्ट और लीवर के लिए फायदेमंद होता है।
