ग
गीता पांडेय · 8 साल पहले
लेखक

भारत में जून के महीने में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है?

3
1.1K

इस बातचीत में शामिल हों

क्रमबद्ध करें
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
अपडेट किया गया10/23/26

भारत के सभी मौसम बहुत ही सुहावने होते है | हर मौसम पर्यावरण ओर मानव जीवन के स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है | बारिश, फसलों ओर जल निकायों कि पूर्ति करती है तो गर्मी का मौसम फसलों के पकने के लिये आवश्यक है | ठंड के मौसम मे मानव शरीर का मेटाबोलिज़्म तेजी से कार्य करता है जिससे खुलकर भूख लगती है और खाना आसानी से पच जाता है | मन एवं शरीर तरोताजा महसूस करता है | शरीर मे ऊर्जा का स्तर बढ़ जाता है | इस मौसम मे हरी पत्तेदार सब्जियाँ, गाजर, चुकंदर आदि आती है जो शरीर के काफी फायदेमंद होते है |

जून का मौसम-

जून का मौसम शुरुवात मे तो गरम रहता है ,लेकिन जून के अंत तक मे प्री - मानसून कि दस्तक से मौसम बहुत ही खुशनुमा हो जाता है | इस महीने मे ही लोग घूमने का समय निकालते है | क्युकि इस महीने मे ना तो गर्मी लगती है ना ठंड | हल्की हल्की बौछारों के साथ मौसम का मिजाज बहुत ही लुभावना हो जाता है |

भारत में जून के महीने में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह -

जून का महिना बहुत गरम महीनों मे से एक माना जाता है | गर्मी ओर उमस से बचने के लिए लोग पहाड़ियों ,ठंडी जगहों पर जाना पसंद करते है | जैसे लद्दाख , हिमाचल ,कश्मीर , शिमला - मनाली, दार्जलिङ्ग , माउंट आबू , गुवाहाटी, शिलॉग, नुब्रा घाटी गोवा ओर बहुत सारी जगहो का चुनाव करते है |

इसके अलावा धार्मिक स्थानों पर भी लोग जाते है जहां मन कि शांति के साथ सुकून भी मिलता है - बद्रीनाथ, गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ लोगों कि पहली पसंद होते है क्युकि यह बर्फसे ढके हुए होते है | इसके अलावा ऋषिकेश, नैनीताल, उतराखंड भी लोग इस मौसम मे घूमना पसंद करते है | जून का महिना छुट्टीयों का माना जाता है | मेरे अनुसार जून के महीने मे शिलॉग जाना चाहिए |

शिलॉन्ग -

मेघालय कि राजधानी कहा जाने वाला शिलॉन्ग बहुत ही खूबसूरत शहर ओर हिल स्टेशनों मे से एक माना जाता है | मेघालय को बादलों का घर भी कहते है | शिलॉन्ग घने जंगलों , बहते झरनों , खूबसूरत रास्तों कि वजह से ओर भी खूबसूरत हो जाता है | इसे भारत कि रॉक राजधानी भी कहा जाता है क्युकि यह रॉक ओर ब्लूज संगीत को पसंद किया जाता है | उमीयाम झील यहाँ कि प्रसिद्ध झीलों मे से एक मानी जाती है | इसके अलावा यहाँ घूमने के लिए और भी जगह जैसे शिलॉन्ग पीक, एलीफेंट फॉल्स, लैडी हैदरी पार्क, पुलिस बाजार भी प्रसिद्ध है |

लेख की तस्वीर
komal Solanki
letsdiskuss ke sath learn bhi or Earn bhi.......
प्रोफ़ाइल देखें

🔍 Seeking answers & sharing perspectives 🌍 Turning thoughts into meaningful blogs

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया05/09/26

जून का महीना भारत में काफी गर्म माना जाता है, इसलिए इस समय ज्यादातर लोग ऐसी जगह घूमना पसंद करते हैं जहाँ मौसम ठंडा, प्राकृतिक नजारे खूबसूरत और माहौल शांत हो। अच्छी बात यह है कि भारत में जून के महीने में घूमने के लिए कई शानदार हिल स्टेशन और प्राकृतिक पर्यटन स्थल मौजूद हैं, जहाँ जाकर गर्मी से राहत मिल सकती है।

सबसे लोकप्रिय जगहों में Manali का नाम सबसे पहले आता है। जून में यहाँ का मौसम बेहद सुहावना रहता है। बर्फ से ढके पहाड़, नदी, एडवेंचर एक्टिविटी और ठंडी हवा लोगों को काफी आकर्षित करती है। खासकर परिवार और दोस्तों के साथ ट्रिप के लिए मनाली काफी पसंद किया जाता है।

अगर आपको हरियाली और शांत वातावरण पसंद है, तो Munnar भी शानदार विकल्प है। यहाँ के चाय के बागान, पहाड़ और ठंडा मौसम जून में घूमने का अलग अनुभव देते हैं।

Shimla भी जून में घूमने के लिए बहुत लोकप्रिय जगह है। यहाँ की माल रोड, पहाड़ी नजारे और ठंडी हवा लोगों को काफी पसंद आती है। दिल्ली और आसपास के लोग वीकेंड ट्रिप के लिए अक्सर शिमला जाना पसंद करते हैं।

अगर एडवेंचर पसंद है तो Ladakh जून में घूमने के लिए बेहतरीन माना जाता है। इस समय यहाँ की सड़कें खुल जाती हैं और बाइक ट्रिप का मजा अलग ही होता है। पहाड़, झीलें और खूबसूरत घाटियाँ इसे खास बनाती हैं।

पूर्वोत्तर भारत में Shillong भी जून के महीने में काफी सुंदर लगता है। यहाँ का मौसम ठंडा और प्राकृतिक नजारे बेहद आकर्षक होते हैं।

अगर परिवार के साथ शांत और आरामदायक छुट्टियाँ बितानी हों तो Nainital भी अच्छा विकल्प है। झील, पहाड़ और ठंडी शामें लोगों को काफी पसंद आती हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर स्पीति वैली और कश्मीर भी जून ट्रैवल के लिए काफी ट्रेंड में हैं। खासकर युवा लोग रोड ट्रिप और कैंपिंग के लिए इन जगहों को पसंद कर रहे हैं।

अगर आसान भाषा में कहें तो जून के महीने में भारत में घूमने के लिए पहाड़ी और ठंडी जगहें सबसे बेहतर मानी जाती हैं। मनाली, शिमला, लद्दाख, मुन्नार और नैनीताल जैसी जगहें गर्मी से राहत देने के साथ खूबसूरत यादें भी देती हैं। सही प्लानिंग और मौसम की जानकारी के साथ जून की छुट्टियाँ बेहद शानदार बन सकती हैं।

P
Reporting what matters — with 12 years of ground-level journalism behind every story.
प्रोफ़ाइल देखें

Pari Deshmukh is a journalist with over 12 years of experience covering current affairs across print and digital media in India. She holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication from Pune University, bringing both academic grounding and extensive field experience to her reporting. Over her career, Pari has reported on national politics, policy developments, social issues, and breaking news events across India. Her work has appeared on platforms including The Print, Scroll.in, and Hindustan Times Digital, where she has built a reputation for factual, balanced, and timely reporting on stories that shape public discourse. With 12+ years in the field, she has covered major national events, conducted ground-level investigations, and interviewed policymakers, civil society leaders, and public figures. Her journalism is driven by one standard — verified facts reported without distortion, regardless of the pressure or pace of the news cycle. She has participated in press panels at the Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards and is a member of the Press Club of India. Her reporting continues to serve readers who need current affairs coverage they can trust.

0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/29/22

हमारे भारत में ऐसी बहुत सी जगह है जहां व्यक्ति घूमने जा सकता है। हमारे भारत में जून के महीने में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह मनाली है। जून के महीनेेेे में आप यहां पर कई ट्रेक और एडवेंचर एक्टिविटीज का आनंद ले सकते हैं। मनाली मेंं रोहतांग पास पर्यटकों के बीच एक आकर्षण केंद्र होता है। इसके अलावा आप घूमने जाने के लिए शिमला की पहाड़ियोंं को भी चुन सकते हैं। क्योंकि शिमला जाना भी काफी लोगों को पसंद होता है।

 

Letsdiskuss

 

preeti  patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/29/22

कुन्नूर-

Letsdiskuss

 

भारत मे जून के महीने मे घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह कुन्नूर है अगर आप दक्षिण भारत में कुछ नया एक्सप्लोर करने के साथ-साथ नीलगिरी के पर्वतों का लुत्फ उठाना चाहते हैं तो ऊटी की जगर कुन्नूर जाने का प्लान जरूर बनाये,गर्मियों में कुछ दिन बिताने के लिए कुन्नूर बहुत ही अच्छी जगह है ये शांत वातावरण और पर्वतों की नुकीली चोटियां के आकर्षण का केंद्र हैं,यहां पर स्थित चाय के बागान और रहस्यमयी घाटियों आपको एक खास अनुभव दिलाएगा।

 

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

4
अपडेट किया गया05/20/26

थेक्‍कडी- इड्डुकी जिले में स्‍थित थेक्‍कडी तिरुवनंतपुरम से तकरीबन 257 किलोमीटर दूर स्‍थित है. यहां पेरियार नेशनल पार्क है जो देखने लायक है. इसके अलावा यहां का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों के लिए साल भर आकर्षण का केंद्र बना रहता है.वर्कला- यदि आप समुद्री किनारों को पसंद करते हैं और ठंडी हवाओं के बीच साफ सुथरे बीचेस देखना चाहते हैं तो आपको वर्कला जरूर जाना चाहिए. तिरुवनंतपुरम जिले में समुद्री किनारे पर स्‍थित यह जगह आपको जरूर पसंद आएगी.मुन्‍नार- केरल में मुन्‍नार केरल-तमिलनाडु बॉर्डर पर स्थित है. पहाड़ों पर घूमने के शौकीन लोगों को यहां जरूर आना चाहिए. यह इड्डुक्की जिले में आता है. यहां हर साल हजारों टूरिस्‍ट आते हैं.कुमारकोम- एक बेहद खूबसूरत पर्यटल स्‍थल है. वेम्बानद झील के किनारे पर बसा कुमारकोम केरल का एक छोटा और खूबसूरत शहर है. वाइल्‍ड लाइफ और पक्षियों को देखने के शौकीन लोगों को यहां जरूर जाना चाहिए.वायनाड- यह कन्नूर और कोझिकोड जिलों के बीच स्थित है. यह एक शानदार और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. यहां की प्राकृतिक सुंदरता बेहद आकर्षित करती है. यहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं|

और पढ़े- किस भारतीय राज्य को मसालों का बगीचा कहा जाता है?

अ
प्रोफ़ाइल देखें
4
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/07/23

गर्मी के मौसम मे बच्चो की जैसे ही छुट्टियां शुरू होती है, बच्चे अपने माता -पिता से कही बाहर घूमने जाने की ज़िद्द करने लगते है, ऐसे मे बच्चो के माता -पिता घूमने जाने के लिए अच्छी जगह का चुनाव नहीं कर पाते है, तों चलिए हम आपको भारत मे जून के महीने मे घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों के नाम

बताएंगे -


•श्रीनगर
•लेह
•नुब्रा वैली
•स्पाती घाटी
•शिमला
•मनाली
•माउंट आबू
•देहरादून
•शिलांग
•तवांग
•लवासा
•गोवा
•गोकर्ण
•कोडईकनाल
•ऊंटी
•थेक्कडयों
•कुर्ग।

 

Letsdiskuss

 

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें

Mp

3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया04/09/23

अक्सर आपने देखा होगा कि गर्मी ज्यादातर जून के महीने में पड़ती है और स्कूल की छुट्टियां भी इसी महीने पर मिलती है तो यदि आप कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं तो हम आपको बताएंगे कि आप जून के महीने में भारत के किस शहर में घूमने जा सकते हैं।

गोवा

जम्मू और कश्मीर

श्रीनगर

गुलमर्ग

लेह

मनाली

शिमला

माउंट आबू

देहरादून

नैनीताल

धर्मशाला।

आप मेरे द्वारा बताए गए सभी शहर मे से कहीं ना कहीं घूमने जा सकते है। क्योंकि यह भारत के सबसे बेहतरीन शहर में से एक है।

 

Letsdiskuss

 

Krishna Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया12/30/22

दोस्तों गर्मी का मौसम आते ही लोग अपनी छुट्टियां मनाने कहीं घूमने जाना पसंद करते हैं और घूमना हर किसी को पसंद होता है यदि आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाना चाहते हैं तो आज हम इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि भारत में जून के महीने में घूमने जाने के लिए सबसे अच्छी जगह कौन सी है तो घूमने जाने के लिए सबसे अच्छी जगह मनाली है यह एक बहुत ही अच्छी जगह है यहां आप बहुत से एडवेंचर्स का मजा ले सकते हैं और भी जगह हैं जैसे कि दार्जिलिंग, औली, स्पीति वैली, कश्मीर, सिक्किम, रूपकुंड, लछाख, कुन्नूर यह भारत की ऐसी जगह है जहां आप गर्मी की छुट्टी मनाने जा सकते हैं।

 

Letsdiskuss

 

V
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
3
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया11/20/24

घर में का मौसम आते ही लोगों को असर प्रकृति के अद्भुत नजारों की याद सताने लगती है। मानव पहाड़ों पर चलने वाली ठंडी, हवाएं, नदी झरने और घने जंगलों का शांत माहौल उन्हें अपने पास बुला रहा हो। अगर आपके मन में भी ऐसा ख्याल आ रहा है तो देश में ऐसी डेस्टिनेशन की कमी नहीं है जो उसे चिलचिलाती गर्मी में आपके मन को रात देगी। तो लिए आपको उन खास टूरिस्ट डेस्टिनेशन के बारे में बताते हैं जहां जून के महीने में जाना सबसे बेहतर रहेगा।  जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारे भारत में एक-एक से बड़ी सुंदर टूरिस्ट वाले स्थान है।

 

कुफरी:- पहाड़ों पर बर्फीले ढालानों की वजह से स्काइंग के लिए यह कुफरी को एक जबरदस्त टूरिस्ट डेस्टिनेशन माना जाता है। आप महासू पर्वत की चोटी पर स्काइंग का  लुत्फ़ उठा सकते हैं। यहां स्थित हिमालयन नेशनल पार्क में आप जानवरों की कई तरह विचित्र प्रजातियों को देख पाएंगे। इनमें पहाड़ी बकरा, ब्राउन भालू, और बर्फीले मौसम में रहने वाला पहाड़ी तेंदुआ जैसे कई खास जानवर हैं।

 

Letsdiskuss

 

 लद्दाख:- भारत के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक लद्दाख पर्यटक के बीच लंबे समय से आकर्षण का केंद्र रहा है।लद्दाख जाने के लिए बेस्ट टूरिस्ट अप्रैल से अगस्त तक होता है।मौसम का तापमान कम होने की वजह से लोग गर्मियों में लद्दाख घूमने ज्यादा पसंद करते हैं।कुछ लोग विंटर सीजन में भी लद्दाख जाना पसंद करते हैं। विंटर में यहां की नदियां चादर ट्रैक के रूप में बदल जाती हैं।

 

लेख की तस्वीर

 

केरल:- केरल में जून के महीने से मानसून लगभग शुरू हो जाता है। और बारिश का मौसम इस जगह की खूबसूरत को चार चांद लगा देता है। मुन्नार के हरे भरे पर्वत पर्यटको को का ध्यान अपनी और आकर्षित करते हैं अलेप्पी में हल्की बूंदाबांदी के वक्त पूरा शहर रोमांस के रंगों से शराबोर हो जाता है। नौका दौड़ से लेकर हाउसबोट की सैर तक यहां एक्सप्लोर करने के लिए काफी जगह है।

 

लेख की तस्वीर

 

Poonam Patel
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
1
अपडेट किया गया05/20/26

गर्मी की छुट्टियां में यदि आप घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो जून का महीना एक बढ़िया मौका हो सकता है घूमने का. यदि आप देश में कहीं घूमने जाने चाहते हैं, आपको बताते हैं 5 ऐसी जगहें:-मसूरी : मसूरी को पहाड़ियों की रानी भी कहा जाता है. यह उत्‍तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित है. यह एक बेहतरीन हिल स्‍टेशन है, जहां मार्च से जून और बाद में सितंबर से नवंबर के बीच का समय घूमने लायक है. कुद्रेमुख कर्नाटका: पर्यटन के लिहाज से कर्नाटक एक खूबसूरत जगह है. मॉनसून दक्षिण भारत में सबसे पहले एंट्री करता है, लिहाजा जून के महीने में कर्नाटक के चिकंगलूर जिले में स्‍थित कुद्रेमुख घूमना एक बेहतरीन ऑप्‍शन है. यहां के घने जंगल घने, वन्य जीवन की सुंदरता देखने लायक होती है. यह एक बेहद सुंदर हिल स्‍टेशन है. लाहौल स्‍पीती: स्पीती एक घाटी है जो हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति जिले में स्थित है. इसकी खूबसूरती किसी किसी स्वर्ग से कम नहीं है. गर्मियों में जून का महीना यहां घूमने के लिए सबसे बेहतरीन मौका है. लद्दाख और तिब्बत की बॉर्डर से लगी इस घाटी में हरियाली कम है. चारों और ठंडा रेगिस्तान और बर्फ से ढके पहाड़ इसकी सुंदरता बढ़ाते हैं.सिक्‍किम : पर्यटन के लिहाज से सिक्किम एक बेहद प्‍लेस है. यहां पेलिंग में पहाड़ और मौसम दोनों ही पर्यटकों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं. घूमने के लिए जून सबसे बेहतरीन समय है. तवांग घाटी: अरुणाचल प्रदेश के पश्‍चिम में स्‍थित तवांग घाटी बेहद सुंदर है. यह समुद्र तल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है. तवांग जिला उत्तर में तिब्बत, दक्षिण-पूर्व में भूटान और पूर्व में पश्चिम कमेंग के सेला पर्वत श्रृंखला से लगता है. यहां के मठ, पहाड़ों की चोटियां और झरने बेहद सुंदर हैं. जून यहां आने के लिए एक शानदार महीना है|

ह
प्रोफ़ाइल देखें
2
0
ऊपर दिए गए सवाल का जवाब
जवाब दिया गया01/04/18

जून के महीने के दौरान भारत में कुछ बेहतरीन जगह हैं:-

 

1. गोवा: गर्मियों के मौसम के दौरान दक्षिण भारत में यात्रा करने के लिए गोवा सबसे अच्छी जगह है। गोवा मन और शांति को ताज़ा करती है क्योंकि गोवा में कोई समुद्र तट नहीं है लोकप्रिय समुद्र तट बागा बीच, पलोलीम समुद्र तट, अरंबोल समुद्र तट, वागाटर समुद्र तट, कैलंगुटे समुद्र तट जैसे आदि हैं।

 

2. ऊटी: ऊटी को उधगमंडलम भी कहा जाता है। यह तमिलनाडु राज्य में एक हिल स्टेशन है। यह ट्रेस से घिरा हुआ है और आकर्षण का केंद्र ऊटी झील है। ऊटी की यात्रा करने के लिए सबसे नज़दीकी जगह वनस्पति उद्यान, गुलाब उद्यान और एल्क हिल हैं

 

3. कुल्लू मनाली:- भारत में आने के लिए कुल्लू मनाली एक पर्यटक स्थल है। यह हिमालय में पहाड़ों पर स्थित है। यह सुखद ठंडा माहौल, बर्फ से ढंका पहाड़ों, हरे भरे प्राकृतिक सुंदरता, बर्फ गिरने के दृश्य और एक बड़ी प्राकृतिक हरी भूमि प्रदान करता है।

 

4. शिमला: शिमला का हिल स्टेशन धरती पर सुंदरता का एक प्रतीक है। इन पहाड़ियों की भव्य सौंदर्य हमेशा दुनिया भर से हजारों पर्यटकों को आकर्षित करती है।

 

5. आगरा: उत्तर प्रदेश राज्य में यमुना नदी के तट पर आगरा एक शहर है। यह विश्व के सेवन वंडर्स में से एक है| आगरा विश्व में ताजमहल के लिए प्रसिद्ध है, जो कि अमर प्रेम और बलिदान का प्रतीक है।

 

6. जयपुर: जयपुर को भी गुलाबी शहर कहा जाता है जयपुर एक जिज्ञासु यात्री को आश्चर्यचकित नहीं करता है जयपुर अपनी कला, संस्कृति, स्मारकों, खाद्य पदार्थों, जीवन शैली और भारत में राजपूताना इतिहास के लिए प्रसिद्ध है।

 

Letsdiskuss

 

S
लेखक
प्रोफ़ाइल देखें
4