सही कहा आपने हमारे भारत देश में कई नदियां बहती हैं।और तो और भारत में कई नदियों का धार्मिक महत्व भी है। लेकिन इसके बावजूद भी देश में नदियों की हालत बेहद खराब है।गंगा जैसी नदी भी आज प्रदूषण की मार से पीड़ित है।और आपने देखा होगा कि कुछ नदियों में सफेद झाग दिखाई देते हैं। उदाहरण के लिए मान लीजिए दिल्ली में यमुना नदी की सतह पर सफेद झाग दिखाई देते हैं। लिए हम आपको भारत देश के कुछ प्रदूषित और गन्दी नदियों के नाम बताते हैं।
पहले नंबर पर आती है यमुना नदी :-
जैसा कि आप जानते हैं कि यमुना नदी गंगा नदी की दूसरी सबसे बड़ी सहायक नदी है। इसके साथ ही यह देश की सबसे बड़ी सहायक नदी भी है। यदि यमुना नदी की बात की जाए तो यमुना नदी आज भारत की सबसे गंदी नदियों में से एक है। यमुना नदी उत्तराखंड, हरियाणा,उत्तर प्रदेश,राजस्थान और दिल्ली से बहती है। और फिर दिल्ली और आगरा में यमुना नदी की हालत बेहद खराब है।
दूसरे नंबर पर आती है गंगा नदी:-
मैं आपको बता दूं की गंगा नदी भारत की सबसे महत्वपूर्ण नदियों में से एक है। और गंगा नदी भी बहुत गंदी हो गई है। इसके बारे में अनुमान लगाया जाता है कि लगभग 80% से अधिक शहरों और इंडस्ट्रीज से निकलने वाले अपशिष्टों से इसका जल प्रवाहित होता है।
तीसरे नंबर पर आती है साबरमती नदी:-
जैसा कि आप जानते हैं कि साबरमती नदी गुजरात राज्य में बहती है। और इसमें बहुत सारे अपशिष्ट डंपिंग का सामना करना पड़ता है।
चौथे नंबर पर आती है गोदावरी नदी: मैं आपको बता दूं कि गोदावरी नदी भारत की सबसे लंबी नदियों में से एक है। और वर्तमान समय में गोदावरी नदी प्रदूषण की समस्या से बहुत अधिक प्रभावित हुई है।


