Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner

Advertisement

Advertisement banner
Oct 16, 2023others

ओडिशा के फेमस पर्यटन स्थल कौन से है?

5 Answers
12

K
@kanchansharma3716May 7, 2019
ओडिशा बंगाल की खाड़ी से जुड़ा हुआ है | भारत के पूर्व का एक कोना जहां ओडिशा स्थित है , यहां पर दो हजार साल पुरानी समृद्ध विरासत है | इस राज्य में आपको प्राचीन स्मारक और कई मंदिर देखने को मिलते हैं और साथ ही यहां समुद्री तट और झरने हैं जो आपके मन को मोह लेते हैं | ओडिशा की सैर करना आपके लिए बहुत ही रोमांच भरा हो सकता है और आपको यह जगह बहुत ही पसंद आने वाली है | आइये आपको लेकर चलते हैं ओडिशा की सैर पर -

कोणार्क मंदिर :-
ओडिशा का एक प्रसिद्ध मंदिर कोणार्क मंदिर है, जो कि घूमने के लिए प्रसिद्द गोल्डन ट्रायंगल के तीन बिंदु में से एक है, इसके अलावा दो बिंदु के रूप में भुवनेश्वर मंदिर और पुरी का जगन्नाथ मंदिर माना जाता है | कोणार्क मंदिर को सूर्य मंदिर भी कहते हैं और यह सूर्य मंदिर अपनी बेहतरीन कला के कारण पूरी दुनिया में प्रसिद्द है, और यह अपनी ओर सभी को आकर्षित करता आया है | कोणार्क मंदिर को "ब्लैक पैगोडा" नाम से भी जाना जाता है |

Article image (Courtesy : विकिपीडिया )

चिल्का झील :-
ओडिशा में स्थित चिल्का झील , घूमने जाने वालों के लिए काफी अच्छा और बेहतरीन प्रदर्शन का केंद्र बना हुआ है | चिल्का झील भारत की सब बड़ी खारे पानी की झील है और झील के आसपास की प्राकृतिक सुंदरता मन मोहने वाली है और सर्दियों में यहां का नज़ारा देखने लायक होता है |

Article image (Courtesy : wikipedia )

उदयगिरि गुफाएं :-
ओडिशा में स्थित उदयगिरि की गुफाएं चट्टानों को काट का बनाई गई है और इन गुफाओं को जैन तपस्वियों और विद्वानों के रहने के लिए बनवाया गया था | इन गुफाओं में काफी अच्छी चित्रकारी की गई है और साथ ही जैन धर्म के पवित्र ग्रंथो के साहित्य भी अंकित किये गए हैं |

Article image (Courtesy : Jyotirlingas Of India )

1
7
avatar
@poonampatel5896Oct 11, 2023

उड़ीसा के फेमस पर्यटन स्थल के बारे में-

उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं :- उड़ीसा में घूमने वाली जगहों में उदयगिरि और खंडगिरि की गुफाएं बहुत अधिक प्रसिद्ध है।और यह गुफाएं भुवनेश्वर से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।इन गुफाओं के बारे में कहा जाता है कि यह जैन समुदाय द्वारा बनाई गई सबसे शुरुआती गुफाओं में से एक है। उदयगिरि का मतलब सूर्य उदय की पहाड़ी और खंडगिरि का मतलब टूटी हुई पहाड़ी से लिया जाता है।उदयगिरि में 18 और खंडगिरि में 15 गुफाएं स्थित है।जिनमें से रानी गुफा को सबसे खास गुफा माना जाता है।Article image

भितरकनिका नेशनल पार्क:- उड़ीसा में देखने वाले सबसे खूबसूरत स्थान में शामिल भितरकनिका नेशनल पार्क एक शानदार पर्यटन स्थल है।जो की प्राचीन समय में कनिका क्षेत्र में शासन करने वाले शासको के शिकार करने के लिए जाना जाता रहा है। यदि आप पशु और प्राकृति प्रेमी है तो यह स्थान आपके लिए एक आदर्श स्थान है।इस स्थान का शांत वातावरण, रंग-बिरंगे पक्षी और समुद्री कछुओं के साथ-साथ खूबसूरत हरियाली इसको एक शानदार पर्यटन स्थल बनती है। इस स्थान पर पर्यटक मगरमच्छ भी देख सकते हैं।Article image

1
7
avatar
@kamleshpatel2845Oct 14, 2023

उड़ीसा के फेमस पर्यटन स्थल के बारे में आज हम आपको बताते हैं -

सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान:- सिमलीपाल नेशनल पार्क उड़ीसा राज्य के मयूरभंज जिले में एक खूबसूरत राष्ट्रीय उद्यान है। यूनेस्को द्वारा सिमलीपाल राष्ट्रीय उद्यान को बायोस्फियर रिज़र्व के रूप में चुना गया है। इस उद्यान को 90 से अधिक बंगाली शेर और 400 से अधिक हाथियों के निवास स्थान के रूप में जाना जाता है। सिमलीपाल नेशनल पार्क के अंदर पानी का एक खूबसूरत झरना भी बना हुआ है जो कि पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

चिल्का झील:- उड़ीसा में देखने वाली जगह में शामिल चिल्का झील एक शानदार पर्यटन स्थल है, जो की खूबसूरत नजारों से भरी पड़ी है। मंगल जोड़ी पर्यटन के पास स्थित चिल्का झील पिकनिक मनाने के लिए एक शानदार डेजिग्नेशन है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चिल्का झील दुनिया की सबसे तटीय खड़ी झील है इसके अलावा आप यहां राजहंस और किंगफिशर जैसे जीव जंतुओं को भी देख सकते हैं, चिल्का झील एक खारे पानी की झील भी है।

Letsdiskuss

1
7
V
@vandnadahiya7717Oct 14, 2023

दोस्तों अपने उड़ीसा राज्य के बारे में सुना ही होगा और यह भी आपको पता है कि उड़ीसा में पर्यटन स्थल बहुत से हैं तो चलिए आज इस पोस्ट में हम आपको उड़ीसा के फेमस पर्यटन स्थल के बारे में बताएंगे , उड़ीसा का मशहूर स्थल भुवनेश्वर धौली गिरी है जो देखने में वाकई बहुत ही खूबसूरत है यह उड़ीसा की पहाड़ियों में स्थित धौली गिरी उड़ीसा के सुंदर पर्यटनों में शामिल है इस स्थान को बौद्ध तीर्थ स्थल के रूप में भी जाना जाता है। यह पहाड़ियां कलिंगा युद्ध के लिए दुनिया भर में जानी जाती है इस स्थल पर शांति के प्रतीक के रूप में शांति स्तूप सफेद पगोड़ा स्थित है। इस स्थान में प्रसिद्ध शिव मंदिर और बौद्ध की प्रतिमा भी देखने को मिलती है। उड़ीसा में और भी बहुत अधिक पर्यटक स्थल है कोणार्क मंदिर जो उड़ीसा की सबसे प्रसिद्ध मंदिरों में से एक है इस मंदिर को देखने देश-विदेश से लोग भी आते हैं।

Letsdiskuss

2
5
avatar
@krishnapatel8792Oct 16, 2023

उड़ीसा हमारे भारत देश का एक बहुत ही खूबसूरत राज्य में से एक है। ओडिशा को भारत का खजाना और भारत का सम्मान भी कहा जाता है। चलिए हम आपको उड़ीसा राज्य के कुछ फेमस और खूबसूरत पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं।

ओडिशा का पुरी - हम आपको बता दें की पुरी पूर्वी भारत में स्थित है। उड़ीसा राज्य की पुरी में आपको एक से बढ़कर एक खूबसूरत मंदिर देखने को मिलेगी। यहां पर आपको पुरी बीच फेस्टिवल,पुरी जगरनाथ मंदिर, चिल्का झील, आदि मंदिर आपको यहां पर देखने को मिलेंगे।

उड़ीसा का कोणार्क मंदिर:-कोणार्क सूर्य मंदिर के प्रमुख देवता भगवान सूर्यनारायण हैं। कोणार्क मंदिर को "ब्लैक पैगोडा" नाम से भी जाना जाता है | यहां पर आपको अद्भुत मंदिरों के अलावा समुद्री तट के नजारे भी देखने को मिलेंगे जो बेहद खूबसूरती की वजह से लोगों को अपनी और आकर्षित करते हैं।

Letsdiskuss

0
4