S
Sonam Singh· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

सबसे ऊंची झील कौन सी है?

14
152

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on03/05/24

सबसे ऊंची झील:- नेपाल के मनांग जिले में खोजी गई दुनिया की सबसे ऊंची झील जिसका नाम है कजिन सारा झील इस झील को विश्व की सबसे ऊंची झील होने का तामगा हासिल हो सकता है। लेकिन अभी दुनिया की सबसे ऊंची झील होने का किताब तिलिचो झील के पास है। मैं आपको बता दूं कि तिलिचो झील भी नेपाल के मनांग जिले में ही स्थित है। पर्वतारोहियों की टीम द्वारा ली गई झीलों की माप के मुताबिक यह 5200 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि की जानी बाकी है।

 

चलिए जानते हैं कि यहां तक पहुंचने में कितना समय लगता है:-

बताया जाता है कि 5000 मीटर से अधिक की ऊंचाई पर स्थित होने की आधिकारिक पुष्टि होने पर यह विश्व की सबसे ऊंची झील बन सकती है। इस झील का निर्माण हिमालय की पिघली हुई बर्फ से हुआ है। यहां तक पहुंचाने के लिए 18 घंटा की चढ़ाई करना पड़ सकता है तब जाकर आप इस झील तक पहुंच सकते हैं।

 

चलिए हम आपको कुछ अन्य झीलों की भी जानकारी देते हैं।

 

 टिकटिका झील :- टिकटिका झील को विश्व स्तर पर सबसे बड़ी अल्पाइन झील माना जाता है। अक्सर इस झील को दुनिया की सबसे ऊंची झील समझ लिया जाता है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है।

 

बोनेट झील :-

चिली में सेरोबोनेट पर्वत शिखर पर स्थित है। यह दुनिया की सबसे ऊंची चोटियों में से एक है। यह झील ग्रह पर सबसे ऊंची झील में से एक है। इसकी ऊंचाई 19192 फीट मीटर है। और तो और यह झील कभी-कभी अपने वर्तमान आकार से दोगुनी तक बढ़ जाती है। यदि आप अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताना चाहते हैं तो यह झील एक बहुत ही शानदार झील है यहां पर आप घूमने के लिए जा सकते हैं।

 

 

Letsdiskuss

 

A
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on04/19/24

क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे ऊंची झील कौन सी है शायद आप नहीं जानते होंगे तो कोई बात नहीं हम आपको इसकी जानकारी देना चाहेंगे:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि नेपाल में कुछ महीने पहले खोजी गई कजिन सारा झील विश्व की सबसे ऊंची झील होने का रिकॉर्ड बना सकती है। काजिन सारा झील को कुछ महीने पहले ही पर्वत रोगियों के एक दल ने खोजा था। इस झील की ऊंचाई 5200 मीटर है। और चौड़ाई 600 मीटर है।

चलिए हम आपको भारत की कुछ अन्य झीलों के बारे में जानकारी :-

 सूरज ताल झील :- दोस्तों सूरज ताल झील का अर्थ होता है सूर्य देव की झील। इस झील की लंबाई 8 किलोमीटर है। यह झील भारत देश की तीसरी सबसे ऊंची झील है। यह झील हिमाचल प्रदेश में स्थित होने के कारण यह प्राकृतिक सुंदरता से घिरी हुई है।

गुरु डोंगमर झील :- दोस्तों यह झील 17800 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस झील को देश की सबसे ऊंची झील मानते हैं। यह झील सिक्किम में  स्थित है और इसकी खूबसूरती को देखने के लिए लोग दूर-दूर से आते हैं। ऐसा माना जाता है कि सर्दियों के दिनों में यह झील पूरी तरह से बर्फ से जम जाती है।

सेला झील :- दोस्तों सेला झील भारत के अरुणाचल प्रदेश राज्य के तवांग और पश्चिम कामेंग जिलों के बीच की सीमा पर स्थित है। इस झील को पैराडाइज लेक भी कहा जाता है।

डल झील :- दोस्तों दल झील के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे। क्योंकि दल झील श्रीनगर का रत्न यह जम्मू कश्मीर की सबसे बड़ी झील है। डल झील 15 किलोमीटर पर फैली हुई है। दोस्तों डल झील श्रीनगर के तैरते हुए बाजार के लिए काफी लोकप्रिय है।

 यहां पर मैंने आपको विश्व की सबसे ऊंची झील की जानकारी दे दी है और भारत देश की सबसे बड़ी झीलों के बारे में जानकारी दे दी है।

Article image

Krishna Patel
View Profile
2