दोस्तों क्या आप जानते हैं कि हमारे सौरमंडल में सबसे गर्म ग्रह कौन सा है यदि नहीं जानते है तो चलिये हम आपको इस पोस्ट में बताते है कि हमारे सौरमंडल में कौन सा ग्रह सबसे गर्म है और क्यों। वैसे तो सूर्य के सबसे निकट वाला गया बुध है लेकिन बुध ग्रह का कोई भी वायुमंडल नहीं है जिससे सूर्य से निकलने वाली सारी किरणे प्रवर्तित हो जाती हैं दरअसल शुक्र ग्रह का वायुमंडल बहुत ही सघन होता है शुक्र ग्रह में कार्बन डाइऑक्साइड की एक परत सी बन जाती है जिससे सूर्य से आने वाली गर्मी को शुक्र ग्रह अपने अंदर समा लेता है इसी के कारण शुक्र ग्रह सबसे गर्म ग्रह होता है।

Answered By Vandna dahiya
Author




