S
sahil sharma· 2 years ago
Providing reliable, well-researched content across diverse topics to inform, educate, and inspire readers.

छत्तीसगढ़ में सबसे बड़ा शहर कौन सा है?

14
642

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/09/24

मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं की जनसंख्या की दृष्टि से भारत का 17 व सबसे बड़ा राज्य है छत्तीसगढ़। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा शहर रायपुर है। और छत्तीसगढ़ की राजधानी भी रायपुर है छत्तीसगढ़ की सीमा उत्तर में मध्य प्रदेश, पश्चिम में महाराष्ट्र, दक्षिण में तेलंगाना और पूर्व में उड़ीसा के साथ लगती है। महानदी नदी राज्य के मध्य से होकर बहती है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के जंगल और पहाड़ियों खनिजों और प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध हैं।

छत्तीसगढ़ राज्य में कोयला लौह, अयस्क,बॉक्साइट और मैंगनीज के सबसे बड़े भंडार हैं। इसी वजह से छत्तीसगढ़ भारत के सबसे तेजी से विकास करने वाले राज्यों में से एक है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि छत्तीसगढ़ को कितने नाम से जाना जाता है:-

मैं आपको बता दूं कि छत्तीसगढ़ को पुरातन काल में दक्षिण कोसल, महाकांतार और दंडकारणय आदि नाम से जाना जाता था।

हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ का नाम किसने रखा था हीरालाल के मतानुसार कहा जाता है कि इस समय इस क्षेत्र में छत्तीसगढ़ थे इसलिए इसका नाम छत्तीसगढ़ पड़ा।

छत्तीसगढ़ मैं बघेली, अवधि, और हिंदी भाषा अधिकतर बोली जाती है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि छत्तीसगढ़ का मुख्य भोजन क्या है:-

मैं आपको बता दूं कि धान के नए फसल आने के बाद छत्तीसगढ़ में नया चावल को कूट पीस कर उसके आटे से चीला,फरा, चौसेला और कतरा बनाया जाता है। यही चारों व्यंजन छत्तीसगढ़ में बहुत ज्यादा प्रसिद्ध है

जैसा कि हमने आपको यहां पर बताया है कि रायपुर छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर है। मैं आपको बता दूं कि रायपुर खारुन नदी के तट पर बसा हुआ है। इसके अलावा रायपुर एक बड़े मैदान के मध्य में स्थित है। जिसे धान का कटोरा भी कहा जाता है। मैं आपको बता दूं कि रायपुर के राजा रामचंद्र ने रायपुर शहर की स्थापना की थी।

Article image

S
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on01/11/24

यह सवाल बहुत ही इंटरेस्टिंग है और जनरल नॉलेज के सवालों में से है अक्सर इस तरह के सवाल कॉम्पिटेटिव एक्जाम में पूछे जाते हैं हम आज आपको बताते हैं कि छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर कौन सा है। इससे पहले हम छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ जानकारियां बताते हैं छत्तीसगढ़ क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का 9वा सबसे बड़ा राज्य इसकी आबादी लगभग 29.4 मिलियन है जिसके हिसाब से यह देश का 17 वा सबसे आबादी वाला राज्य है। यह राज्य भारत में सबसे तेजी से विकसित होने वाले राज्यों में से एक है जिसने कम समय में काफी ज्यादा उन्नति की है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर है जो कि छत्तीसगढ़ की मानचित्र में लगभग बीचो-बीच स्थित है।

छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर रायपुर है। रायपुर खारून नदी के तट में बसा छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा शहर है। एक बड़े मैदान के मध्य में स्थित है जिसे धान का कटोरा भी कहा जाता है। रायपुर के पूर्व में महानदी नदी बहती है तथा उत्तर पश्चिम में मैकाल की पहाड़ियां है। उत्तरी ओर छोटा नागपुर का पठार और दक्षिण में बस्तर का पठार है। रायपुर मुंबई हावड़ा रेल लाइन पर है और यह सभी महत्वपूर्ण शहरों से जुड़ा है। रायपुर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2021 में भारत का 6वा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है.। रायपुर को व्यापार के लिए देश के सबसे अच्छे शहरों में से एक माना जाता है। रायपुर खनिज संपदा से भरपूर है,यह देश के स्टील एवं लोहे के बड़े बाजारों में से एक है। लगभग 200 स्टील रोलिंग मिल, 195 स्पंज आयरन प्लांट, कम से कम 6 स्टील प्लांट,60 प्लाईवुड कारखाने,35 फेरों ऑयल प्लांट और पांच सौ कृषि उद्योग हैं। रायपुर में 800 से अधिक राइस मिल प्लांट है। दूसरे नंबर पर आता है बिलासपुर, बिलासपुर भारत के छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर के बाद दूसरा सबसे बड़ा शहर है।

Letsdiskuss

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
5