S
Sonam Singh· 2 years ago
Simplifying learning through practical guides, educational resources, and easy-to-understand explanations.

अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा नगर कौन सा है?

21
188

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/18/24

मैं आपको बता दूं कि अरुणाचल प्रदेश हमारे भारत देश का एक उत्तर पूर्वी राज्य है। अरुणाचल का अर्थ होता है उगते सूर्य का पर्वत। मैं आपको बता दूं कि अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है। यहां की आम बोलचाल भाषा हिंदी भाषा है।

चलिए जानते हैं कि अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा नगर कौन सा है:-

मैं आपको बता दूं कि ईटानगर अरुणाचल प्रदेश की केवल राजधानी ही नहीं है बल्कि अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर भी है। अरुणाचल प्रदेश की सरकार ईटानगर में स्थित है। वहीं विधानसभा की बात की जाए तो विधानसभा भी इटानगर में ही स्थित है। मैं आपको बता दूं कि ईटानगर की कुल आबादी में 53% पुरुष और 47% महिलाएं हैं। इटानगर में सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा निशि है। इसके बाद अन्य भाषाएं भी बोली जाती है जैसे कि बंगाली, अदापानी, नेपाली और हिंदी भाषा इसके अलावा भोजपुरी भाषा भी अरुणाचल प्रदेश में बोली जाती है।

चलिए हम आपको अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के पर्यटन स्थलों के बारे में बताते हैं:-

मैं आपको बता दूं की गंगा झील ईटानगर का एक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। इसके अलावा इटानगर में सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में से एक है ईटा किला।

चलिए हम आपको बताते हैं अरुणाचल प्रदेश का पहनावा क्या है :-

मैं आपको बता दूं कि यहां के लोग झबला नुमा वस्त्र जो की कमर से ऊपरी भाग में पहना जाता है। इसके अलावा महिलाएं जैकेट जिनको वे मुसैक कहती हैं। और शौल भी पहनती हैं। और पुरुषों की बात की जाए तो पुरुष अब पैंट शर्ट पहनते हैं। किंतु कुछ है जो अभी घुटनों के ऊपर तक घटी और उसके ऊपरी भाग के लिए एक फटका धारण करते हैं।मैं आपको बता दूं कि अरुणाचल प्रदेश का लोक नृत्य खाम्पटी नृत्य है।

Letsdiskuss

A
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on01/19/24

हमारे भारत देश के 28 राज्यों में एक राज्य अरुणाचल प्रदेश भी है। अरुणाचल प्रदेश के अधिकांश भूभाग में उच्च पत्थरों और पर्वतमालाओं से गिरी गहरी घाटी है जो महान हिमालय की चोटियों तक फैली हुई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है शायद ही आपको इसकी जानकारी होगी यदि आपको इसकी जानकारी नहीं है तो आज हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से इसकी जानकारी देंगे।

चलिए जानते हैं कि अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर कौन सा है:-

दोस्तों मैं आपको बता दूं कि अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर है इसके अलावा ईटानगर अरुणाचल प्रदेश का सबसे बड़ा शहर भी है। मैं आपको बता दूं कि अरुणाचल प्रदेश भारत का पूर्वोत्तर राज्य है। यह असम और नागालैंड के दक्षिण में बसा है। मैं आपको बता दूं की सन 2011 की जनगणना के अनुसार अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या 1,382,611 थी और यह राज्य 83,743 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है। मैं आपको बता दूं कि यह एक विविधता वाला राज्य है। अरुणाचल प्रदेश की जनसंख्या में महिलाओं की संख्या अधिक है।

चलिए हम आपको अरुणाचल प्रदेश के पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी देते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि एटा नगर की किले अरुणाचल प्रदेश में सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षणों में से एक है। इटानगर में जवाहरलाल नेहरू संग्रहालय, बुद्ध मंदिर, गंगा झील और कई अन्य लोकप्रिय पर्यटन स्थल आपको देखने को मिल जाएंगे।

चलिए हम आपको इटानगर में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख त्योहारों के नाम बताते हैं:-

इटानगर में मनाए जाने वाले कुछ प्रमुख त्योहार इस प्रकार हैं जैसे कि तमलाडु त्यौहार, रहे त्यौहार जिसे आम भाषा में नया साल कहते हैं।

चलिए एक नजर अरुणाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर डालते हैं:-

मैं आपको बता दूं कि अरुणाचल प्रदेश की आधी से अधिक आबादी कृषि में लगी हुई है। यहां की प्रमुख फैसले हैं आलू,अदरक, गन्ना और हरी सब्जियां शामिल है।

Article image

S
View Profile
6