आज हम आपको दुनिया के सबसे बड़े पार्क के बारे में बताने वाले हैं तो देरी किस बात की चलिए जानकारी प्राप्त करते हैं।
चलिए मैं आपको बताती हूं कि विश्व का सबसे बड़ा पार्क कौन सा है और कहां पर स्थित है:-
दोस्तों मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि नॉर्थ ईस्ट ग्रीनलैंड नेशनल पार्क दुनिया का सबसे बड़ा पार्क है। जब आप इस पार्क में घूमने के लिए जाएंगे तो आपको इस पार्क में कई तरह के जानवर देखने को मिल जाएंगे यहां पर पाए जाने वाले जानवर लोगों को आकर्षित करते हैं। यह पार्क 375000 वर्ग मील में फैला हुआ है। यह डेनमार्क में स्थित है इसकी स्थापना 1947 में की गई थी इस पार्क में पर्वत और टुंड्रा इतना ज्यादा खूबसूरत है कि आपका मन मोह लेगी।
चलिए हम आपको ग्रीनलैंड पार्क के बारे में कुछ रोचक जानकारियां देते हैं:-
ऐसी मान्यता है कि ग्रीनलैंड की बर्फ पूरी तरह से पिघल जाए तो विश्व समुद्र का स्तर 7 मीटर ऊपर उठ जाएगा।
ग्रीनलैंड की राजधानी नूक है। और इसे दुनिया का सबसे बड़ा शहर माना जाता है।
बताया जाता है कि ग्रीनलैंड दुनिया की सबसे बड़ी आइससीट के ऊपर स्थित है। यह अक्षांश 66.5 डिग्री से ऊपर फैला हुआ है और जहां से नदियों के माध्यम से विभिन्न जगहों पर ग्लेशियर गिरते हैं।
ग्रीनलैंड बर्फ से ढका हुआ है। इसलिए जब भी यहां पर घूमने के लिए जाएं तो इसकी भौगोलिक स्थिति एवं परिस्थितियों की जानकारी अवश्य लें।
यदि आप ग्रीनलैंड में ड्राइविंग करना चाहते हैं तो आपको राइट साइड चलना पड़ेगा।
इस देश की महिलाएं पुरुषों की तुलना में 3 साल अधिक जीती है।
ग्रीनलैंड में आने वाले बहुत से पर्यटक लंबी पैदल यात्रा के जूते पहनना और आनंद दायक सैर करना पसंद करते हैं।







