S
Shivani Patel· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन सा हैं?

20
391

Join this conversation

Sort By

नमस्कार दोस्तों चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन सा है। शायद आप लोगों को इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं हम आपको इस जानकारी के माध्यम से बताएंगे कि भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन सा है। भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। गन्ना अपने स्वाद के लिए काफी लोकप्रिय फसल है गर्मियों में गन्ने के रस का लोग पेय पदार्थ के रूप में इस्तेमाल करते हैं। गाना एक मुख्य वेबसाइट फसल है किसान इस नगरी फसल के तौर पर उगते हैं। भारत में गाना की खेती प्राचीन काल से होती आ रही है। अगर हम बात करें विश्व की तो गन्ना उत्पादक में भारत दूसरे स्थान पर है।

Letsdiskuss

देशभर में कई प्रकार के गन्ना उगाए जाते हैं जैसे लाल सफेद और काला गन्ना वर्तमान समय में गन्नेके रस से एथेनॉल भी बनने लगा है। जो ईंधन का काम करता है। इसके अलावा हमारे रोजमर्रा की आवश्यकता में उपयोग की जाने वाली गुड़,चीनी, राब और मिश्री जैसी कई चीजे गन्ने से बनाई जाती हैं।ऐसे में आपको जानना जरूरी है। भारत में सबसे अधिक गन्ने का उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है। यानी गन्ना उत्पादन के मामले में यह राज्य सबसे आगे है यहां के किस हर साल बंपर गन्ने का उत्पादन करते हैं। देश के कुल गन्ने उत्पादन में यूपी का 44.50 फ़ीसदी की हिस्सेदारी है।

वही उत्पादन के मामले में दूसरे स्थान पर महाराष्ट्र देश के कुल गन्ना उत्पादन में इस राज्य की हिस्सेदारी 25.45 फ़ीसदी है। और तीसरे स्थान पर कर्नाटक का है। कर्नाटक में गन्ने का 10.54 फ़ीसदी उत्पादन होता है। गन्ना का उपयोग औषधि तौर पर भी किया जाता है यह कई शारीरिक बीमारियों में फायदेमंद होता है। वही गन्ने में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं इसमें कैल्शियम, पोटेशियम,आयरन,मैग्नीशियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक पोषक तत्व शामिल है। इससे हड्डियां मजबूत बनती है गन्ने के रस के लिए पोषक तत्व शरीर में खून के बहाव को भी सही रखते हैं।

Answered by
Kamlesh Patel
Kamlesh Patel Culture & Tradition Lover
View Profile
Updated on03/18/26
10

क्या आप जानते हैं कि हमारे भारत देश में गन्ना का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है। शायद आपको इसकी जानकारी नहीं होगी तो कोई बात नहीं चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे भारत देश में 28 राज्य हैं। और सभी राज्यों में कुछ ना कुछ खाद्य पदार्थों का उत्पादन किया जाता है। उन्हीं में से एक राज्य है उत्तर प्रदेश जो कि भारत का सबसे बड़ा राज्य है।

हमारे भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य में गन्ना का उत्पादन सबसे अधिक मात्रा में किया जाता है। उत्तर प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गाने का उत्पादन किया जाता है। और यदि उत्तर प्रदेश की बाद की बात की जाए तो गन्ना उत्पादन का दूसरा सबसे बड़ा राज्य है महाराष्ट्र और तीसरे स्थान पर कर्नाटक आता है। क्योंकि गन्ने के द्वारा ही चीनी को बनाया जाता है। इसलिए गन्ने का उत्पादन इतना अधिक किया जाता है।

Letsdiskuss

और यदि बात की जाए तो गन्ने के द्वारा ही गुड़ का भी उत्पादन किया जाता है। इस प्रकार गन्ने के द्वारा बहुत सी चीजों का निर्माण किया जाता है। मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि गन्ने का उत्पादन सबसे ज्यादा ब्राजील में होता है और भारत की बात की जाए तो गन्ने के उत्पादन में भारत का स्थान दूसरा है। गन्ने की खेती बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार देती है। और विदेशी मुद्रा प्राप्त करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

इस प्रकार मैंने आपको जानकारी दे दी है कि हमारे भारत देश के किस राज्य में गन्ने का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है। यदि जानकारी अच्छी लगी हो तो आंसर को लाइक कमेंट अवश्य करें। और फॉलो करना बिल्कुल भी ना भूले। ताकि आगे चलकर आपको नई-नई जानकारियां प्राप्त हो सके।

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Updated on03/18/26
9

उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य है।

गन्ना मिठा होने की वजह से सबकी पसंद है। गन्ने की मिठास शरीर को फायदा पहुँचाती है। इसलिए लोग गन्ने या उसके रस का सेवन करना पसंद करते है। गन्ना हमारे देश की मुख्य फसलों में से एक माना जाता है क्योकि गन्ने से शक्कर, गुड , खांड आदि बनाई जाती हैं। उत्तर प्रदेश गन्ने की खेती करने मे सबसे आगे आता है। उत्तर प्रदेश में गन्ने की खेती, 44.50 फीसदी होती हैं। दूसरे स्थान परमहाराष्ट्रमें गन्ने की खेती 25 . 45 फीसदी हिस्सेदारी होती हैं और आखिर मेंकर्नाटकका है। यहाँ 10.54 फीसदी खेती करता है।

गन्ने का रस सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। लेकिन अब गन्ने के रस से इथेनॉल भी बनने लगा है जो इंधन बनाने के काम आता है।

Letsdiskuss

गन्ने के फायदे:-

  1. गन्ने के रस को धूप में गर्म कर ले फिर एक शीशी में भरकर रख ले। 1 सप्ताह बाद इसका सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है।
  2. गला बैठ जाने पर गन्ने को गर्म रेत या राख में गर्म करके चूसने पर गला ठीक हो जाता हैं।
  3. हिचकी आने पर गन्ने का रस पीने से लाभ होता है।
  4. कफ़ वाली खाँसी होने पर गन्ने का रस फायदेमंद होता है।
  5. गन्ने में कई तरह के पोषक तत्व होते है जैसेकैल्शियम, पौटैशियम, मैग्नेशियम, आयरन और फास्फोरस। यह पोषक तत्व हड्डियो को मजबूत बनाने में मदद करते है।
  6. मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है गन्ने के रस में।
  7. घेंघा रोग गले मे होने वाली एक बीमारी है। इसको ठीक करने के लिए 2-4 ग्राम हरड के चूर्ण को खाये और ऊपर से गन्ने का रस पिये। इससे कुछ ही हफ़्तो मे आपको लाभ मिलेगा।

गन्ने के साथ साथ उससे बनने वाले मिश्री, गुड ,गन्ने की जड़ का काढा भी गुणों से भरपूर होता है।

Answered by
komal Solanki
View Profile
Updated on03/18/26
9

चलिए आज हम आपको बताते हैं कि भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य कौन सा है। भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश है। गन्ना एक मुख्य व्यावसायिक फसल है।इस नगदी फसल भी कहा जाता है,भारत में गन्ना की खेती प्राचीन काल से होती आ रही है। गन्ना उत्पादन के मामले में उत्तर प्रदेश भारत के सभी राज्यों में से आगे है।जबकि यूपी सहित तीन राज्य ऐसे हैं जहां भारत के कुल 80 प्रतिशत गन्ना का उत्पादन किया जाता है।हमारे भारत देश के उत्तर प्रदेश राज्य में गन्ना का उत्पादन सबसे अधिक किया जाता है।

उत्तर प्रदेश में 23 लाख हेक्टेयर से अधिक जमीन पर गन्ने का उत्पादन किया जाता है।

गन्ना उत्पादन के मामले में up जहां सबसे आगे है तो वही उसके बाद दूसरे नंबर में कर्नाटक है।जहां कुल 25.45 प्रतिशत गन्ने का उत्पादन किया जाता है। और फिर कर्नाटक में जहां 10.54 प्रतिशत गन्ना का उत्पादन किया जाता है। इसके अलावा कई अन्य राज्य और भी हैं।जहां बचे हुए 20% गन्ने का उत्पादन किया जाता है।

Letsdiskuss

गन्ने के फायदे-

गन्ने का उपयोग औषधि तौर पर भी किया जाता है। यह कई शारीरिक बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद होता है।

जिन व्यक्तियों को कब्ज की समस्या होती है उनका गन्ना का सेवन करना चाहिए, जिससे आपको कब्ज की समस्या से छुटकारा दिलाने में मददगार होता है।

और इसका सेवन कंठ रोग, आंखों की रोशनी और सर्दी जुकाम जैसे रोगों के लिए लाभदायक होता है।

मधुमेह और कैंसर जैसी बीमारियों से लड़ने की ताकत होती है गन्ने के रस में।

गन्ने में कई तरह से पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे कि पोटैशियम, कैल्शियम,मैग्नीशियम, आयरन और फास्फोरस यह पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत बनाने में काफी मददगार होते हैं।

गन्ना का रस का सेवन करने से हमारे शरीर को कई सारे फायदे होते हैं और इससे कई सारी बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है।

Answered by
Poonam Patel
View Profile
Updated on03/18/26
8

भारत में गन्ना एक महत्वपूर्ण फसल है, जिसका उपयोग चीनी, गुड़ और अन्य उत्पाद बनाने में किया जाता है। भारत में गन्ने का सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश में होता है।

यहां की जलवायु, उपजाऊ मिट्टी और सिंचाई की अच्छी व्यवस्था गन्ने की खेती के लिए बहुत अनुकूल मानी जाती है।

उत्तर प्रदेश देश के कुल गन्ना उत्पादन में सबसे बड़ा योगदान देता है और यहां कई चीनी मिलें भी स्थित हैं।

इसके अलावा महाराष्ट्र और कर्नाटक भी गन्ना उत्पादन में महत्वपूर्ण राज्य हैं, लेकिन पहले स्थान पर उत्तर प्रदेश ही आता है। इस प्रकार उत्तर प्रदेश भारत का सबसे बड़ा गन्ना उत्पादक राज्य माना जाता है।

Answered by
P
Pari DeshmukhReporting what matters — with 12 years of ground-level journalism behind every story.
View Profile

Pari Deshmukh is a journalist with over 12 years of experience covering current affairs across print and digital media in India. She holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication from Pune University, bringing both academic grounding and extensive field experience to her reporting. Over her career, Pari has reported on national politics, policy developments, social issues, and breaking news events across India. Her work has appeared on platforms including The Print, Scroll.in, and Hindustan Times Digital, where she has built a reputation for factual, balanced, and timely reporting on stories that shape public discourse. With 12+ years in the field, she has covered major national events, conducted ground-level investigations, and interviewed policymakers, civil society leaders, and public figures. Her journalism is driven by one standard — verified facts reported without distortion, regardless of the pressure or pace of the news cycle. She has participated in press panels at the Ramnath Goenka Excellence in Journalism Awards and is a member of the Press Club of India. Her reporting continues to serve readers who need current affairs coverage they can trust.

Answered on03/18/26
0