S
Shikha Patel · 2 years ago
Sharing trusted health, wellness, and beauty insights to support informed choices and everyday well-being.

सबसे ज्यादा सुगंधित पुष्प कौन सा है

19
186

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/11/24

सभी पुष्प सुगंधित होते है। लेकिन यदि बात की जा रही है कि सबसे ज्यादा सुगंधित पुष्प की तो- केवड़ासबसे सुगंधित पुष्पों में एक से माना जाता है। इसेफूलो का राजाभी कहा जाता हैं।

  • दुनिया का सबसे खुशबूदार फूल केवड़ा - केतकी का होता है। केवडे से ही परफ्यूम, सेंट, इत्र , ब्यूटी प्रोडक्ट्स और मिठाई और फूड प्रोडक्ट्स बनाये जाते हैं।
  • केवडे की खुद की बहुत स्ट्रांग खुशबु है। बाकी फूलो के ऐसेंस का इस्तेमाल होता है।
  • केवड़ा की खेती उड़ीसा मे बड़े पैमाने पर होती है। इसके अलावा आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु,गुजरात, और अंडमान द्वीप में भी केवडे की खेती की जाती हैं। यह एक फूल ही नही है यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी है।
  • कैंसर, फेफड़ों में जलन, यूरिन डिजीज, हार्ट डिजीज, कान, सिर, त्वचा और पेट से जुड़ी कई सारी बीमारियों में केवड़ा लाभकारी माना गया है।
  • केवडे का पानी का उपयोग विभिन्न प्रकार की मिठाइयो, पकवानो, सिरप, शरबत और कोल्ड ड्रिंक्स में किया जाता हैं।
  • केवड़ा जितना सेहत के लिए लाभकारी है उतना ही व्यापार के हिसाब से लाभ कारी है। केवडे की खेती करके अच्छा खासा पैसा कमाया जा सकता हैं।
  • केवडे के फूलो का उपयोग करके तेल, अर्क और पानी बनाया जाता है और इसकी पत्तियों से झोपड़ियों को ढकने, चटाइयाँ, टोप, टोकनिया और कागज बनाने के काम किया जाता हैं।
  • इसकी खेती आसानी से की जा सकती हैं लेकिन इसकी खेती बड़ी सवधानियों के साथ करना होती हैं।
  • इसकी मनमोहक खुशबु के कारण सांप इसके निचे अपना घर बना लेते है।
  • यह दो किस्मों का होता है पहला पीला केवड़ा दूसरा सफेद - यह केतकी कहलाता है।
  • केवडे का तेल बाजारों में 4 से 5 लाख रुपये और परफ्यूम की कीमत 30 हजार से 40 हजार प्रति लीटर है।
  • इसकी खेती के सरकार की तरफ से ओरोमा मिशन के तहत सहायता प्रदान की जाती है। इसलिए इसकी खेती आसान है।

Letsdiskuss

komal Solanki
View Profile
9
Replying to the question above
Answered on01/15/24

यहां पर मैं आपको बताने वाली हूं की सबसे ज्यादा सुगंधित पुष्प कौन सा है:-

दोस्तों आप सभी ने केवड़ा नामक फूल का तो नाम सुना ही होगा। मैं आपको बता दूं कि केवड़ा के फूल की गिनती दुनिया की सबसे खुशबूदार फूलों में होती है। केवड़ा की खेती उड़ीसा में बड़े पैमाने में की जाती है।

चलिए हम आपको केवड़ा के फूल से जुड़ी जानकारी देते हैं:-

मैं आपको बता दूं की पूरी दुनिया में केवड़े के फूल की बहुत ही कम खेती की जाती है जिस वजह से इसकी डिमांड अधिक रहती है। केवड़े के फूल से ज्यादातर फ्यूम, सेंट, इत्र और तमाम ब्यूटी प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं यहां तक की मिठाई और फूड प्रोडक्ट्स में भी केवड़ा का इस्तेमाल किया जाता है। केवड़ा के फूल समुद्र किनारे वाले इलाके नदी, तालाब और दूसरे जल स्रोतों के किनारे ही उगता है। लेकिन वर्तमान समय में किसान इसकी खेती मैदानी इलाकों में भी कर रहे हैं।

चलिए जानते हैं कि क्यों फेमस है केवड़ा का फूल:-

मैं आपको बता दूं कि केवड़ा सिर्फ एक फसल या फूल नहीं है बल्कि यह एक आयुर्वेदिक औषधि भी है। घने जंगलों में उगने वाले इस फूल को फूलों का राजा भी कहा जाता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लेकर फेफड़ों की जलन, यूरिन,डिजीज,कान के रोग, खून के रोग,त्वचा के रोग, पेट से जुड़ी समस्याओं से बचने के लिए केवड़ा एक वरदान है। मैं आपको बता दूं कि इसकी मनमोहन सुगंध से मां और शरीर को रिलैक्स भी मिलता है।

चलिए जानते हैं कि कम मेहनत करने के बावजूद भी कैसे कर सकते हैं केवड़े की खेती:-

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि केवड़े की खेती करने में ज्यादा मेहनत नहीं लगती है। लेकिन हां कुछ सावधानियां जरूर बरतनी पड़ती है। ऐसी मान्यता है कि केवड़ा की झाड़ में सांप अपना घर बना लेते हैं। केवड़ा की फसल में खरपतवार नहीं उगते जिससे निराई गुडाई की मेहनत बच जाती है।

Letsdiskuss

A
View Profile
8