C
Apr 10, 2023health-beauty

किन चीज़ों में सबसे ज्यादा पोटासियम पाया जाता है ?

6
3 Answers

अक्सर देखा जाता है कि आम तौर पर डॉक्टर हमें एक केला रोज़ खाने की सलाह देते है ऐसा इसलिए है क्योंकि केले में पोटासियम पाया जाता है और इससे बहुत ताकत मिलती है | एक केले में 422 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। केला पोटेशियम के सबसे अच्छे स्त्रोतों में से एक है इसलिए यह लोगों को पसंद भी है। और इसकी सबसे ज्यादा अच्छी बात ये है कि लगभग हमारे शरीर के हर अंग को इसकी जरूरत होती है, दिल से लेकर किडनी तक और मांसपेशियों से लेकर नसों तक सभी को पोटेशियम की खासी जरूरत है।


Article image

(courtesy – organicfacts)

इसलिए आज हम आपको बताते है केले के अलावा और किन चीज़ों से आप भरपूर मात्रा में पोटासियम प्राप्त कर सकते है |

- लिमा बीन्स (Lima Beans)
लिमा बीन्स में आयरन और फाइबर दोनों ही भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए आधा कप लिमा बीन्स में 485 मिलीग्राम पोटेशियम होता है और साथ ही इसमें शुगर व फैट की मात्रा बहुत कम होती है। आप इसे एक साइड डिश के रूप में ऐसे ही खा सकते हैं या फिर सलाद में इसका प्रयोग कर सकते हैं। आप चाहें तो इसे रात भर भिगोकर रखकर खाने से इन्हें पचाना आसान हो जाता है।

- आलू (potato)
आलू में कैलोरी, कोलेस्ट्रोल और सैच्यूरेटेड फैट की मात्रा कम होती है जबिक ये विटामिन बी 1, बी3 और बी 6 का एक अच्छा स्त्रोत है। एक आलू में 926 मिलीग्राम पोटेशियम होता है। अगर आप मक्खन और खट्टी क्रीम से मिलने वाले पोटेशियम को सही मानते हैं तो यह ठीक नहीं है। आलू स्वास्थ्य के लिए अनुकूल है और आप इसके साथ ब्रोकोली का प्रयोग कर सकते हैं।

- आलूबुखारा (Prunes)
आपको यह बात नहीं पता होगा के सूखे हुए आलूबुखारे में ढेर सारा फाइबर होता है, जैसा कि आपने अपने दादा या नाना से जरूर सुना होगा। आप इसे नट्स, चीज या दही के साथ खा सकते हैं। हालांकि इसमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। आधा कप सूखा आलूबुखारा में 627 मिलीग्राम पोटेशियम होता है और इसमें करीब 30 ग्राम शुगर होती है।


2
avatar
Jul 30, 2022

पोटेशियम हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक मिनरल और इलेक्ट्रोलाइट है क्योंकि पोटेशियम की वजह से ही हमारे शरीर में ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है।और पोषक तत्वों को कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पोटेशियम सबसे ज्यादा किन चीजों में पाया जाता है यदि नहीं तो आज हम आपको यहां पर बताएंगे।

आलू :-

आलू एक ऐसी सब्जी है जिसे दुनिया में सबसे अधिक पाया जाता है हम आपको बताना चाहेंगे कि एक आलू में 515 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है।

अनार:-

अनार भी पोटेशियम का एक अच्छा स्त्रोत है एक अनार में 666 मिलीग्राम पोटेशियम पाया जाता है।

इसके अलावा एवोकोडा, शकरकंद, पालक, सफेद बींस इन सभी चीजों में पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं।Article image

2
S
Apr 9, 2023

अनार मे पोटैशियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है,एक अनार में 666 मिलीग्राम पोटैशियम पाया जाता है इसके अलावा अनार में विटामिन C, विटामिन K के अलावा इसमें फोलेट भी पाया जाता है।

शकरकंद मे पोटेशियम भरपूर मात्रा मे पाया जाता है,तथा इसमें फैट भी कम होता है और कुछ मात्रा में शकरकंद मे प्रोटीन,फाइबर और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है।

इसके अलावा आलू मे भी भरपूर मात्रा मे पोटैशियम पाया जाता है।Article image

3