R
Updated on Dec 16, 2022others

किस दाल में कौन सा पौष्टिक पाया जाता है

6
5 Answers

R
Answered on Aug 2, 2019

हमें अपने दैनिक आहार में दालों को शामिल करना चाहिए यह बात तो हम सभी अच्छे से जानते है लेकिन किस दाल को खानें के क्या फायदा है इस बारें में भी जानना बहुत जरुरी है |इसलिए आज हम आपको दालों से मिलने वाले पौष्टिक के बारें में बताएँगे –

- अरहर की दाल

Article image (कर्टसी - https://www.myupchar.कॉम)

यह पित्त, कफ और खून के विकार को समाप्त करती है और बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन, विटामिन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस, विटामिन ए तथा बी पाये जाते हैं। इसका छिलका पशुओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है।आपको जान कर हैरानी होगी की अरहर के उबले हुए पत्तों को घाव पर बांधने से घाव भरने में मदद मिलती है।
- उड़द की दाल

Article image (कर्टसी - https://hi.wikipedia.org/)

इसमें फास्फोरिक एसिड ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन भी होता है। इसकी चूनी का इस्तेमाल कई रोगों से उपचार के लिए किया जाता है।उड़द की दाल के फायदें –

- उड़द की दाल कब्जनाशक मानी जाती है।

- यहाँ तक की फोड़ा होने पर उड़द की दाल की पीठी रखने से फायदा होता है।

- हड्डी में दर्द होने पर इसे पीस कर लेप लगाने से भी फायदा होता है |

- मूंग की दाल

Article image (कर्टसी -https://aajtak.intoday.in/)

इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट तथा रेशे जैसे तत्व पाये जाते हैं। यह कफ और पित्त के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है। खाने के बाद यह आसानी से पच जाती है।

मूंग की दाल के फायदें –
Article image (कर्टसी -https://acchitips.com/)

- इससे आंखों की रोशनी बढ़ाती है।

- बुखार होने पर मूंग की दाल खाने से फायदा होता है।

- चावल के साथ तैयार खिचड़ी मरीजों के लिए पौष्टिक मानी जाती है।


3
avatar
Answered on Dec 14, 2022

हमारे हिंदू घरों में व्यंजनों का खास ख्याल रखा जाता है जैसे कि सभी घर में दाल बनाई जाती है क्योंकि दाल में कई तरह के प्रोटीन पाए जाते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी दाल खाने से हमें कौन-कौन से पोस्टिक तत्व मिलते हैं नहीं जानते होंगे तो आज हम आपको यहां पर इसकी जानकारी देंगे।

अरहर की दाल इसमें प्रोटीन विटामिन फाइबर सभी चीजें पाई जाती जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती है।

उड़द की दाल इस दाल को खाने से कब्ज की समस्या नहीं होती है, इसमें फास्फोरिक एसिड की मात्रा अधिक पाई जाती है।Article image

2
avatar
Answered on Dec 14, 2022

वैसे तो हमारे स्वास्थ्य के लिए सभी दाले बहुत ही अच्छी होती हैं क्योंकि दालों में अनेक प्रकार के प्रोटीन, विटामिन बी थायमीन, राइबोफ्लेविन और नियासिन, विटामिन सी, आयरन,कैल्‍शियम, स्‍टार्च आदि पाया जाता है। चने और अरहर की दाल में प्रमुख रूप सेआयरन, मैग्नीशियम,जिंक होता है जो शरीर को स्वस्थ रखने मे सहायक होताहै। इनका प्रतिदिन सेवन करने से कई प्रकार के संक्रामक रोग दूर हो जाते हैं।Article image

2
avatar
Answered on Dec 15, 2022

तो हमारे स्वास्थ्य के लिए सभी दाल बहुत ही अच्छी होती हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि कौन सी दाल खाने से हमें कौन-कौन से पौष्टिक तत्व मिलते हैं। नहीं जानते होंगे तो आज हम आपको यहां पर इसकी जानकारी देंगे।

मूंग की दाल: इसमें प्रोटीन कार्बोहाइड्रेट तथा जैसे जैसे तत्व पाए जाते हैं यह कपऔर पित्त के मरीजों के लिए के लिए बहुत फायदेमंद है खाने के बाद यह आसानी से पच जाती है।

अरहर की दाल: यह पित्त कप और खून के विकार को समाप्त करती है और बहुत फायदेमंद है। इसमें प्रोटीन,विटामिन,कार्बोहाइड्रेट,फास्फोरस,विटामिन ए तथा विटामिन बी पाए जाते हैं इसका छिलका पशुओं के लिए बहुत फायदेमंद होता है।Article image

2
V
Answered on Dec 15, 2022

दोस्तों गरीबों के लिए ही नहीं बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी रहने वालें भोजन में आता है। दाल में कई प्रकार के प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, कार्बोहाइड्रेट, विटामिंस, फाइबर, आयरन और खनिज पदार्थों से भरपूर होती हैं इस पोस्ट में आपको बताएंगे कि किस दाल में कौन सा पौष्टिक पाया जाता है पीली मूंग दाल में की मात्रा सबसे अधिक होती है। चने की दाल की मात्रा अधिक पाई जाती है जो कोलेस्ट्रोल को कम करती है मसूर की दाल में विटामिन सी पाया जाता है जो पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। उड़द की दाल अधिक मात्रा में आयरन पाया जाता है जो शरीर को बल देता है पाचन शक्ति भी मजबूत होती है। अरहर की दाल कैल्शियम,प्रोटीन पाया जाता है जो मरीजों के लिए अच्छे होता हैं

Article image

2