V
Vansh Chopra· 7 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

कौन से फ़ोन में एक साथ 50 ऐप ओपन कर सकते हैं ?

1
472

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on12/21/18
रोज़मर्रा की जरूरतों में अब smartphones की भूमिका और ज्यादा बढ़ गयी है, और इन्ही smartphones की मदद से हम अपने कई सारे काम एक साथ कर सकते है,और जीवन की आपाधापी को भी कम किया जा सकता है |
लेकिन कभी कभी हमे इस दिक्कत का सामना करना पड़ता है की हम बहुत सारे Apps एक साथ इस्तेमाल नहीं कर पाते है, तो हम आपको बता दे की अब आपको इस परेशानी को और ज्यादा दिन नहीं झेलना होगा | जी हाँ अब आप एक साथ बहुत सारे apps का इस्तेमाल कर सकते है |



दुनिया का पहला 12 GB रैम वाला स्मार्टफोन लेनोवो ने चीन के बाज़ारो में लांच कर दिया है, जिसमे आपको 12 GB रैम के साथ साथ यह ख़ास सुविधा दी जा रही की आप एक साथ 50 ऐप को ओपन कर सकेंगे | चीन के बाज़ार में इसकी बिक्री जनवरी के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी |

आइए जानते है स्मार्टफोन में क्या-क्या खासियत है -
- lenovo के नए स्मार्टफोन Z5 Pro GT में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर और 12 GB रैम है |
- Z5 Pro GT दुनिया का पहला 12 GB रैम वाला फ़ोन है |
- 12 GB रैम होने की वजह आप एक साथ 50 apps का इस्तेमाल कर पाएंगे |
- लेनेवो के इस नए स्मार्टफोन का लुक ग्लास के अंदर कार्बन फाइबर फिनिश के साथ कार्बन ब्लैक में नज़र आएगा|
- Lenovo के इस नए स्मार्टफोन को Z5 Pro GT 6GB/ 128GB, 8GB/128GB, 8GB/256GB और 12GB/512GB के अलग अलग वेरिएंट में बाज़ार में लाया जायेगा |
- Z5 Pro GT में 1080x2340 पिक्सल रिजोल्यूशन के साथ 6.39-इंच फुल HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया गया है|
- finger print sensor के साथ साथ डुअल टोन LED फ्लैश भी मिलेगा|
- इसमें स्मार्टफोन की बैटरी 3350 mAh की है|

0