Advertisement

Advertisement banner
Sportsकिस खिलाड़ी को आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन ...

| Updated on March 12, 2019 | sports

किस खिलाड़ी को आईपीएल में अच्छा प्रदर्शन करने पर मिला भारतीय टीम में मौका ?

1 Answers

@ramjitakediya9373 | Posted on March 12, 2019

भारत के लोगों के लिए क्रिकेट मात्र एक खेल नहीं है बल्कि उनसे जुडी भावनाएं है, और जब बात हो आईपीएल की तो यहाँ के लोगों में ख़ुशी की एक अलग लहर दौड़ पड़ती है | आईपीएल सभी खिलाडियों के लिए एक ऐसा मंच है जहाँ पर हर खिलाड़ी को अपनी प्रतिभा दिखने का सुनहरा अवसर मिलता है, आज आपको ऐसे ही कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के बारें में बताएँगे जिन्होंने अपने दम पर भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई |


Article image (courtesy-Times Now)


1- अम्बाती रायुडू -
भारतीय मिडिल आर्डर बल्लेबाज़ अम्बाती रायुडू एक ऐसे बल्लेबाज़ है जिन्होनें मात्र अपने शानदार और मेहनती प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट टीम एमी जगह बनाई | साल 2010 में अम्बाती रायुडू ने अपना आईपीएल डेब्यू मुंबई इंडियंस की टीम से किया था , और उन्होनें मुंबई के लिए 114 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 2418 रन बनाए। उनके अच्छे आईपीएल प्रदर्शन की वजह से उन्हें साल 2013 में भारतीय वनडे टीम में चुना गया, लेकिन लेकिन अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने साधारण प्रदर्शन के चलते वह कुछ ख़ासा कमाल करने में असफल रहे जिसकी वजह से उन्हें टीम में पूरी तरह से जगह नहीं मिल पायी | उसके बाद साल 2018 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना हिस्सा बनाया और चेन्नई के लिए ताबतोड़ प्रदर्शन करके रायुडू ने भारतीय वनडे टीम में जगह बनाई, और अगर उनके अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में प्रदर्शन की बात करें, तो उन्होंने भारत के लिए 50 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिसमे उन्होंने 47 की औसत और 79 के स्ट्राइक रेट से 1694 रन बनाए हैं। अम्बाती के नाम भारत के लिए 3 वनडे शतक और 10 अर्धशतक भी हैं।

Article image (courtesy-Mid-Day)

2- युजवेंद्र चहल -
भारतीय लेग स्पिनर आने - जाने वाले युजवेंद्र चहल ने अपने क्रिकेट आईपीएल डेब्यू साल 2013 में मुंबई इंडियंस के लिए किया था, लेकिन अगले ही साल 2014 में वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का हिस्सा बने, जहाँ उनके शानदार प्रदर्शन के चलते उन्हें सीधा भारतीय टीम में जगह मिल गयी । अगर उनके आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होनें अपने आईपीएल करियर में 70 मुकाबले खेले, जिसमे उन्होंने 23.56 की औसत और 7.77 की इकॉनमी के साथ 82 विकेटें अपने नाम की। युजवेंद्र चहल ने अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में साल 2016 में अपना सबसे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था |

Article image (courtesy-Mid-Day)
3- हार्दिक पंड्या -
हार्दिक पंड्या भी उन बल्लेबाज़ों में से एक है जिन्होनें अपने दम पर अपनी मेहनत से भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाई, हार्दिक पंड्या ने भी अपना आईपीएल डेब्यू साल 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए किया था और पहले ही सीज़न में उनके आलराउंड प्रदर्शन के चलते यह खिलाड़ी भारतीय टीम में साल 2016 में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे । मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए हार्दिक पंड्या ने 50 मुकाबले खेले हैं, जिसमे उन्होंने 23.78 की औसत और 138.76 के स्ट्राइक रेट से 666 रन बनाए। गेंदबाज़ी में भी हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया और 32.76 की औसत और 9.01 की इकॉनमी से 28 विकेट ली।


0 Comments