A
Aanya Singh· 2 years ago
Exploring innovations, digital trends, and scientific discoveries through reliable, practical, and easy-to-understand content.

भारत में सबसे अधिक वन कौन से राज्य में है?

23
506

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Updated on03/27/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि भारत में सबसे अधिक वन कौन से राज्य में है। वन मनुष्यों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि वनों से हमें सुरक्षित हवा, फल,फूल, सब्जियां, लकड़ी इत्यादि प्राप्त होती है इसलिए वनों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान होता है। वनों मैं पेड़ पौधे इत्यादि लगे होते हैं जिनसे हमें ऑक्सीजन मिलती है। पर क्या आपको पता है कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक वन पाए जाते अगर आपको नहीं पता है तो चलिए हम आपको बताते हैं कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक वन पाए जाते हैं।

 

 क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत के मध्य प्रदेश राज्य में सबसे अधिक वन पाए जाते हैं। मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 308, 252 वर्ग किलोमीटर है और इसमें लगभग 77,462 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में जंगल फैले हुए हैं। मध्य प्रदेश को  हृदय प्रदेश, सोया प्रदेश, टाइगर प्रदेश,आदि नाम से भी जाना जाता है। मध्य प्रदेश के वनों में कान्हा, माधवगढ़ सतपुरा, पनपथा और पेंच शामिल है।मध्य प्रदेश के बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़,उड़ीसा, और महाराष्ट्र मे क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे अधिक वन पाए जाते हैं।

 

 अरुणाचल प्रदेश में 83.743 वर्ग किलोमीटर तक वन है। वही छत्तीसगढ़ में 59,772 वर्ग किलोमीटर पर वन है। उड़ीसा में 61,204.17 वर्ग किलोमीटर पर वन फैले हुए हैं। महाराष्ट्र में 61907.08 वर्ग किलोमीटर पर हैं।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि वनों के क्या लाभ होते हैं अगर जिस राज्य में वन होते हैं उस राज्य में  वनों से कई सारे लाभ प्राप्त होते हैं।

वनों से लाभ -

  1. वनों के कारण ही हम सांस ले पाते हैं क्योंकि वनों की शुद्ध हवा से हमें ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है।
  2.  वन मिट्टी के कटाव को रोकते हैं और वर्षा जल का संग्रहण करते हैं,क्युकी वन जलवायु परिवर्तन को काम करते हैं।
  3.  जिस राज्य में वन पाए जाते हैं वहां पर पानी की कभी कमी नहीं होती है क्योंकि वहां पर वनो के होने के कारण वर्षा होती रहती है
  4.  वनों से हमें लकड़ी से ईधन की प्राप्ति होती है और पशुओं के लिए चारा की व्यवस्था होती है।

Letsdiskuss

 

 

 

 

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
7
Replying to the question above
Answered on03/26/24

आज हम चर्चा करने वाले हैं कि भारत में सबसे अधिक वन कौन से राज्य में है:-

 

जैसा कि आप जानते हैं कि इंसानों के जीवन के लिए पृथ्वी पर वन या जंगलों का होना कितना जरूरी है। और हमारे भारत देश में कुल 24.3% हिस्से में वन क्षेत्र है। जो की लिस्ट में 31 वे नंबर पर आता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं कि हमारे भारत देश का सबसे अधिक वन वाला क्षेत्र कौन सा है। तो दोस्तों मैं आपको बता दूं कि यदि क्षेत्रफल की दृष्टि से देखा जाए तो मध्य प्रदेश देश का सबसे बड़ा वन क्षेत्र है। और फिर इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और महाराष्ट्र है। और यदि बात की जाएगी हमारे भारत देश का सबसे कम वन वाला क्षेत्र कौन सा है तो  मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि हरियाणा एक ऐसा राज्य है जहां पर सबसे कम वन है। हमारे भारत देश का सबसे घना जंगल  पूर्वोत्तर भारत में अरुणाचल प्रदेश राज्य में है। मैं आपको बता दूं कि अरुणाचल प्रदेश विभिन्न प्रकार के वनों का घर है। जहां पर अनेक प्रकार के उष्णकटिबंधीय, वर्षा वन, पर्णपाती वन और शंकु धारी वन शामिल है।

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि वनों का होना कितना जरूरी है:-

मैं आपको बता दूं कि वन जीवन पृथ्वी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है। क्योंकि वन हमारे प्राकृतिक वातावरण के लिए आवश्यक होते हैं। वन के द्वारा ही हमें ऑक्सीजन,शुद्ध वायु, जल फिल्ट्रेशन, मृदा नमी और वनस्पति जैसी आवश्यक सेवाएं प्रदान करता है। वन वातावरण को संतुलित रखते हैं, ये वर्षा को नियंत्रित करते हैं, वन भूमि कटाव तथा बाढ़ पर नियंत्रण रखते हैं, वन प्रदूषण को भी नियंत्रित करते हैं। इसके अलावा वनों से हमें लकड़ी, भोजन, जानवरों को रहने का आवास, और वनों के द्वारा हमें शुद्ध वायु प्राप्त होती है इसलिए वनों का होना मनुष्य के जीवन में बेहद जरूरी है।

 और वर्तमान समय में लोग वनों को नष्ट करने में तुले हुए हैं। मैं आपको बता दूं कि यदि इसी तरह वनों का कटाव होता रहा तो एक दिन  इस पृथ्वी पर अकाल आ जाएगा और मनुष्य का रह पाना संभव नहीं होगा इसलिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें।

 

 

 

Letsdiskuss

 

A
View Profile
7