Krishna Patel
Krishna Patel· 2 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

भारत में सर्वाधिक वर्षा किस राज्य में होती है?

36
581

Join this conversation

Sort By

भारत एक विशाल भौगोलिक नदियों,पहाड़ों और पर्वतो वाला देश है।दोस्तो वर्षा कुदरत के द्वारा दिया गया हमे एक अनमोल तोहफा है। पृथ्वी पर रह रहे सभी मनुष्य , जीव, जंतु सभी जल पर निर्भर होते है, अगर जल ही ना हो तो पृथ्वी पर जीवन कैसे होगा। भारत के मेघालय राज्य में खांसी पहाड़ी पर स्थित मासिनराम गांवएक ऐसा स्थल है, जहाँ भारत मे सबसे अधिक वर्षा होती हैं। यहाँ लगभग1080 सेंटी मीटर से भी अधिक वर्षा होती है। मासिनरामभारत का ही नही बल्कि विश्व का सबसे अधिक वर्षा वाला स्थान है। मासिनराम का नामगिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्डमे अधिक वर्षा के लिए शामिल हैं। मेघालय का मासिनराम पर्यटकों को बड़ी मात्रा मे आकर्षित करता है क्योकि भारी वर्षा के कारण इसके रास्तो मे झरने देखने को मिलते है। यहाँ आसपास मे हरियाली, लहराते हुए जलप्रपात, मौसमी गुफ़ाएँ देखने को मिलते है।

Letsdiskuss


और पढ़े- किस देश के लोग भारत नहीं घूम सकते?

Answered by
komal Solanki
View Profile
Answered on09/25/23
17

हमारे देश में मानसून हमेशा ही अच्छा रहता है भारत में सबसे अधिक वर्षा वाला राज्य मसीनराम मेघालय में स्थित है, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और अत्यधिक वर्षा के कारण प्रसिद्ध है।मेघालय के इस स्थान को विश्व में सबसे अधिक वर्षा वाले स्थान के रूप में जाना जाता है। बंगाल की खाड़ी का मानसून दक्षिणी हिंद महासागर के स्थाई पवन की वह शाखा है जो भूमध्य रेखा को पार करके भारत में पूर्व की ओर प्रवेश करती है इसके द्वारा सबसे पहले मंयामार की आराकान यौमा तथा पिगुयोंमा में पर्वतमालाओं से टकराकर तीव्र वर्ष की जाती है।। यहां पर बारिश इसलिए अधिक होती है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी की वजह से यहां पर अधिक नमी बनी रहती है। यहां पर अनुमान लगाया जाता है,कि 1080 सेंटीमीटर से भी अधिक बारिश होती है।यह मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले में स्थित है यह स्थान राज्य की राजधानी शिलांग से लगभग 61 किलोमीटर दूर है इस पृथ्वी का सबसे आर्द स्थान भी कहा जाता है।Article image

Answered by
Poonam Patel
View Profile
Answered on10/03/23
16

हमारे भारत देश का मानसून तो हमेशा अच्छा ही रहता है भारत देश यह कैसा देश है जहां पर बारिश सीमित मात्रा में होती है आज हम आपको भारत देश के एक ऐसे शहर के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर सबसे अधिक बारिश होती है। तो चलिए बिना देरी किए उसे शहर का नाम जानते हैं। दोस्तों उसे राज्य का नाम है मेघालय का मशीनराम शहर जी हां दोस्तों यही एक ऐसा शहर है जहां पर दुनिया मे सबसे अधिक वर्षा होती है। इस शहर ने तो बारिश के नाम पर पूरा रिकॉर्ड ही तोड़ दिए हैं। यहां पर बारिश इसलिए अधिक होती है क्योंकि बंगाल की खाड़ी की वजह से यहां पर अधिक नमी बनी रहती है। यहां पर अनुमान लगाया जाता है कि 1080 सेमी से भी अधिक बारिश होती है।

Article image

Answered by
A
View Profile
Answered on10/01/23
16

दोस्तों हमारा देश एक ऐसा देश है जहां सीमित मात्रा में वर्षा होती है लेकिन आज इस पोस्ट में हम आपको भारत एक ऐसे राज्य के बारे में बताने जा रहे हैं जिस राज्य में सबसे अधिक वर्षा होती है तो उस शहर का नाम मासिनराम है जोकि मेघालय राज्य में स्थित है ,मासिनराम को भारत का सबसे अधिक वर्षा वाले राज्य के नाम से जाना जाता है । या कहे की यह दुनिया का सबसे अधिक वर्षा वाला क्षेत्र है। इस राज्य में सुंदर-सुंदर पर्वत श्रृंखलाएं हैं,जो देखने में बहुत ही अच्छे लगते हैं इन पर्वतों के कारण शहर में अधिक वर्षा होती है। इस शहर में इतनी वर्षा होती है कि इस शहर का नाम वर्षा के लिए गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो गया है। यहां प्रतिवर्ष 11,872 मिली मीटर वर्षा होती है।

Letsdiskuss

Answered by
V
View Profile
Answered on10/03/23
16

क्या आप जानते हैं कि हमारे भारत देश में सबसे अधिक वर्षा किस राज्य में होती है बहुत से लोगों को मालूम नहीं होता है तो चलिए हम उन लोगों को बताते हैं कि यदि आप भारत देश में रहते हैं तो आपको मालूम होना चाहिए कि भारत के किस राज्य में सबसे अधिक वर्षा होती है दोस्तों उसे राज्य का नाम है मेघालय का मसीनराम शहर जहां पर सबसे अधिक वर्षा होती है दुनिया में सबसे ज्यादा नमी वाली जगह के तौर पर गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड पर शामिल है यहां बंगाल की खाड़ी की वजह से ज्यादा नमी बनी रहती है, एक रिपोर्ट के द्वारा पता लगाया गया है कि आज तक दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है या फिर कोई राज्य नहीं है की मासिनराम के बराबर बारिश हुई हो।

Article image

Answered by
Krishna Patel
View Profile
Answered on09/24/23
16