S
Sonam Singh· 2 years ago
Covering important news, trending stories, and global events with balanced insights and reliable information.

कौन सी ट्रेन भारत के 12 राज्यों से होकर गुजरती है?

13
224

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/05/24

चलिए दोस्तों आज हम आपको बताते हैं कि ऐसी कौन सी ट्रेन है जो भारत देश के 12 राज्यों से होकर गुजरती है। ट्रेन में सफर तो सभी लोग करते हैं पर कुछ ट्रेन ऐसी होती है जो केवल एक ही राज्य में चलते कुछ ट्रेन ऐसी होती है जो एक से दो राज्य में चलती हैं। इस कारण हम अपनी सफर को तय नहीं कर पाते अगर हम किसी दूरी सफर में जाते हैं तो एक से दूसरी ट्रेन बदलनी पड़ती है। पर मैं आपकी जानकारी के लिए बता दूं कि अगर आपको एक भी ट्रेन नहीं बदलनी है मतलब दूर का सफर करना है तो एक ऐसी ट्रेन भी है जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरती है जिसमें आप एक ही ट्रेन में सफर कर सकते हैं। तो चलिए मैं बताती हूं कि वह कौन सी ट्रेन है जो देश के 12 राज्यों से होकर गुजरती है।

 

हिमसागर ट्रेन भारत की पहली ट्रेन है जो भारत के 12 राज्यों से होकर गुजरती है। लेकिन अगर दुनिया के दृष्टि से देखें तो यह दुनिया में 35वीं सबसे लंबी दूरी तय करने वाली ट्रेन है। अगर वही भारत देश की बात कर तो यह तीसरी ट्रेन है जो सबसे लंबी दूरी तय करती है। चलिए हम बताते हैं कि हीम सागर ट्रेन की शुरुआत कब हुई थी।

 

 हिमसागर एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत लगभग 39 साल पहले 3 अक्टूबर सन 1984 को हुई थी।

 चलिए हम आपको बताते हैं कि यह हिमसागर एक्सप्रेस आखिर कहां से कहां तक चलती है। हिमसागर एक्सप्रेस जम्मू कश्मीर के श्री माता वैष्णो देवी कटरा से स्टार्ट होती है और 73 घंटे में लगभग 3790 किलोमीटर की दूरी तय करके तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक जाती है।

चलिए हम आपको बताते हैं कि जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु के बीच यह कितने रेलवे स्टेशनों पर रूकती है। जम्मू कश्मीर और तमिलनाडु के बीच पड़ने वाले 69 रेलवे स्टेशनों पर यह ट्रेन रूकती है।

 

 

Letsdiskuss

Kiran Kushwaha
Modern India Explorer
View Profile
4