A
Anjali Patel· 2 years ago
Author

किस पेड़ को कभी भी घर के अंदर नहीं लगना चाहिए?

8
206

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on04/01/24

दोस्तों आज हम आपको बताने वाले हैं कि किस पेड़ को घर के अंदर भूल कर भी नहीं लगना चाहिए :-

 

वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि ऐसे बहुत से पेड़ होते हैं जो घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए जैसे कि कैक्टस का पेड़, नींबू का पेड़ और कांटेदार पेड़ों को घर के अंदर कभी भी नहीं लगना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह भी बताया जाता है कि जिन पौधों से दूध निकलता है उन पौधों को भी घर के अंदर नहीं लगना चाहिए क्योंकि ऐसे पौधों को अशुभ माना जाता है। इस तरह के पौधों को घर पर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है और घर में अशांति रहती है। यदि आप चाहे तो अपने घर के अंदर गुलाब का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि इस शुभ माना जाता है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि गुलाब काला रंग का नहीं होना चाहिए क्योंकि काले रंग का गुलाब लगाने से घर में चिंता बढ़ती है। 

 

चलिए हम आपको बताते हैं कि घर में पौधा लगाते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए:-

वास्तु शास्त्र में पेड़ों की दिशा के बारे में बताया गया है जिसके अनुसार ऊंचे और घने पेड़ों को दक्षिण या पश्चिम दिशा में ही लगाना चाहिए। इसके अलावा इन पेड़ों को दीवार से थोड़ा डर लगना चाहिए ताकि उन्हें और का प्रकाश पर्याप्त मात्रा में मिल सके।

 वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर के पूर्व दिशा में फूलों के पौधे, घास और मौसमी पौधे लगाने से घर के लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं। यदि आप अपने घर में पान,हल्दी और चंदन आदि के पौधों को पश्चिम उत्तर के कोने पर लगाते हैं तो परिवार के सदस्यों में आपसी प्रेम बढ़ता है।

 

 

 

Letsdiskuss

 

Aanya  Singh
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on03/31/24

नीबू,काटेक्स, बेर, जैसे काटेदार पेड़ क़ो कभी भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए। यदि आप कांटेदार पेड़  घर पर लगाते है तो घर मे नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है इसलिए कभी भी घर के अंदर नीबू, कांटेदार पेड़ भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए।

 

वास्तु शास्त्र के मुताबिक बताया गया है कि नींबू का पौधा घर के अंदर लगाने से पारिवारिक क्लेश बढ़ता है, साथ ही घर में नींबू का पौधा लगाने से परिवारिक सदस्यों के बीच मे दूर बढ़ने लगतीहै और रिश्तों में दरार आने लगती है, रिश्ते टूट जाते है।

घर के अंदर नींबू का कांटेदार पौधा या पेड़ लगाते हैं तो इससे घर की उन्नति मे काफ़ी ज्यादा रूकावट आती है और घर के सदस्यों की नौकरी मे अनेक बधाये उत्पन्न होती है।इसके अलावा,नींबू के पेड़ या पौधे घर के अंदर लगाने से वैवाहिक जीवन पर भी बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है, साथ ही घर के कुंवारे लडके या लड़की की विवाह मे बहुत सी बाधाये उत्पन्न होती है।

कुछ लोगो क़ो बेर खाना बहुत पसंद होता है, इसलिए वह लोग घर के अंदर बेर का कांटेदार पौधा लगाकर रखते है। लेकिन उनको ये नहीं पता रहता है कि घर मे कांटेदार बेर का पेड़ लगाना बहुत ही अशुभ माना जाता है।क्योंकि वास्तुशास्त्र के मुताबिक घर के अंदर कांटेदार पेड़ लगाने से घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है, साथ ही घर मे पैसो की आर्थिक तंगी बनी रहती है और घर मे गृह -क्लेश होते रहते है।

 

लेकिन कांटेदार पौधे मे गुलाब भी आता है, ऐसे मे लाल गुलाब का पौधा घर के अंदर लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। लेकिन काले रंग का गुलाब का पौधा घर के अंदर लगाना अशुभ माना जाता है।काला रंग का गुलाब का पौधा घर पर लगाने से घर मे आशांति फैलती है और घर मे लड़ाई -झगड़े होते रहते है।

 

 

Letsdiskuss

M
View Profile
4
Replying to the question above
Answered on04/05/24

दोस्तों अक्सर हमें इस बात को सुनने को मिलता है कि ऐसे बहुत से पेड़ होते हैं जिन्हें घर के अंदर लगाने से घर में सकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता है। और ऐसे बहुत से पेड़ होते हैं जिन्हें घर के अंदर लगाने से हमारे घर में नकारात्मक शक्तियों का प्रवेश होता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि ऐसे कौन से पौधे हैं जिन्हें घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।

 

यहां पर मैं आपको बताऊंगी कि वह कौन-कौन से पेड़ है जिन्हें घर के अंदर भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए :-

दोस्तों हमारे भारतीय पौराणिक और लोकप्रिय परंपराओं के अनुसार बरगद के वृक्ष को घर के आंगन में नहीं लगना चाहिए। क्योंकि बरगद के वृक्ष में देवताओं का निवास स्थान होता है और इसको काले शक्तियों से जोड़ा जाता है। यही वजह है की वाट के वृक्ष को घर के आंगन में नहीं लगना चाहिए क्योंकि इसे अशुभ माना जाता है। दोस्तों इसके अलावा मेहंदी के पौधे को भी घर के आंगन में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि मेहंदी के पेड़ में बुरी आत्माएं निवास करती हैं। इसके अलावा मेहंदी का पौधा वास्तु के अनुसार घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। दोस्तों नींबू के पौधे को भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए, कैक्टस के पौधे को भी घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए, इसके अलावा जितने भी कांटेदार पौधे होते हैं उन्हें घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए।

 

चलिए दोस्तों अब हम आपको बताते हैं कि आप किस तरह के पौधों को घर के अंदर लगा सकते हैं:-

दोस्तों आप अपने घर के अंदर शमी का पौधा लगा सकते हैं क्योंकि इस पौधे को वास्तु के अनुसार शुभ माना जाता है।

 दोस्तों आप अपने घर के अंदर मनी प्लांट को लगा सकते हैं।

 यदि आप चाहे तो अपने घर के अंदर स्नेक प्लांट लगा सकते हैं क्योंकि वास्तु के अनुसार स्नेक प्लांट को लगाना सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।

 

 

 

 

Letsdiskuss

Krishna Patel
View Profile
2