R
Ruchika Dutta· 7 years ago
Exploring astrology, zodiac insights, and traditional interpretations through clear and engaging content.

सप्ताह में कौन सा काम करना चाहिए और कौन सा नहीं ?

5
595

Join this conversation

Sort By
Replying to the question above
Answered on01/26/23

आज हम आपसे इस आर्टिकल में चर्चा करेंगे कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सप्ताह में 7 दिन होते हैं और 7 दिन की अलग-अलग मानता होती है ऐसे में किस दिन हमें कौन से कार्य करना चाहिए और कौन से कार्य करना चाहिए आज हम आपको इसकी जानकारी देंगे।

रविवार के दिन

रविवार के दिन अग्नि से संबंधित कार्य करना शुभ माना जाता है। वही है रविवार के दिन तुलसी के पत्ते तोड़ना वर्जित है।

सोमवार के दिन

सोमवार के दिन पेड़ पौधे लगाना शुभ माना जाता है।

लेकिन इस दिन पूर्व दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए।

मंगलवार के दिन

इस दिन को भूमि का क्रय-विक्रय करना शुभ दिन माना जाता है।

मंगलवार के दिन किसी से भी कर्ज नहीं लेना चाहिए।

बुधवार के दिन

यह दिन कला व्यापार और पढ़ाई लिखाई के लिए शुभ माना जाता है।

लेकिन इस दिन पान का सेवन नहीं करना चाहिए।

गुरुवार का दिन

यह दिन भगवान विष्णु जी को समर्पित है इसलिए इस दिन नाखून और बाल नहीं काटने चाहिए।Letsdiskuss

और पढ़े- क्या सप्ताह के 7 दिनों के लिए कपड़ो में कोई रंग निर्धारित होता हैं ?

Krishna Patel
View Profile
2
Replying to the question above
Answered on12/14/18

आज के समय में कोई इन बातों को नहीं मानता कि कब कौन सा काम नहीं करना चाहिए मगर फिर भी कुछ लोग हैं, जो ज्योतिष को मानते हैं | जो लोग ज्योतिष को मानते हैं, वो उससे संबधित कई बातों को भी मानते हैं, जैसे सप्ताह के कौन से दिन कौन सा काम नहीं करना चाहिए |



- रविवार :-

रविवार के दिन सोना, तांबा खरीद सकते हैं | रविवार के दिन आग और बिजली का सामान खरीद सकते हैं |

- सोमवार :-
सोमवार के दिन ग्रह निर्माण का काम शुरू किया जा सकता है और साथ ही दूध और घी के व्यापार वाले इस दिन क्रय कर सकते हैं |

- मंगलवार :-
इस दिन शस्त्र का अभ्यास, शौर्य के कार्य, विवाह कार्य की शुरुवात करना उचित होता है | बिजली सम्बंधित क्रय और विक्रय करना बहुत शुभ है |

- बुधवार :-
बुधवार के दिन यात्रा करना बहुत ही उचित है | लेखन कार्य की शुरुवात करने के लिए यह दिन बहुत उचित होता है | ज्योतिष, शेयर मार्किट के कार्य की शुरुवात करने के लिए यह दिन बहुत ही अच्छा माना गया है |

- गुरुवार :-
सप्ताह के इस दिन धार्मिक कार्य, मांगलिक प्रशासनिक कार्य, शिक्षण और रचनात्मक कार्यों के लिए शुभ माना गया है | इस दिन सोने और तांबे को खरीदना अच्छा होता है |

-शुक्रवार :
शुक्रवार का दिन गृहप्रवेश, कन्यादान, नृत्य, गायन, संगीत और कला जैसे कार्यों के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है | इस दिन आभूषण, श्रृंगार, वस्त्र, वाहन की खरीद शुभ होती है |

-शनिवार :-
शनिवार के दिन भवन निर्माण का काम प्रारंभ करना, तकनीकी कार्य करना ऐसे कामो के लिए उचित होता है | प्लास्टिक, तेल, पेट्रोल, लकड़ी, सीमेंट के व्यापारियों के लिए इनको बेचना बहुत ही शुभ है |
क्या न करें :-

-रविवार, मंगलवार और गुरुवार के दिन नमक का सेवन न करें | इससे स्वस्थ को बुरा असर होता है और आपके काम में बाधा भी उत्पन्न होती है |

V
View Profile
2