Asked 2 years ago

भारतीय झंडे का डिज़ाइन किसने तैयार किया था?

LikeSupport
15
160
S
Sonam SinghAuthor

Hey, help the community by sharing your answer.

Earn up to 300 points for helpful answers.

Login to Answer

शायद आपको मालूम नहीं होगा कि भारतीय झंडे का डिज़ाइन किसने तैयार किया था तो चलिए हम आपको इस पैराग्राफ के माध्यम से इसकी जानकारी देते हैं:-

भारत का झंडा देश के लोगों के बीच एकता शांति और समृद्धि को दर्शाता है। जैसा कि आप सभी जानते हैं भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तीन रंगों से मिलकर बना है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारतीय झंडे को डिजाइन किसने किया होगा तो चलिए हम आपको इसकी जानकारी देते हैं।

यहां पर मैं आपको बताऊंगी कब और किसने किया तिरंगे को डिजाइन:-

मैं आपको बता दूं कि तिरंगे का निर्माण करने वाले शख्स का नाम पिंगली वेंकैया है। सन 1921 में पिंगली वेंकैया ने ध्वज का निर्माण किया था। भारत के लिए एक बेहतर तिरंगे का निर्माण करना इतना भी आसान नहीं था। पिंगली वेंकैया ने साल 1916 से साल 1921 तक करीब 30 देश के राष्ट्रीय ध्वज का अध्ययन किया। और फिर उन्होंने तिरंगे को डिजाइन किया। मैं आपको बता दूं कि उसे समय के तिरंगे और आज के तिरंगे में थोड़ा फर्क है।

उसे समय तिरंगे में लाल,हरा और सफेद रंग हुआ करता था। और चरखे के चिन्ह को इसमें जगह दी गई थी।

चलिए जानते हैं कि आखिर पिंगली वेंकैया कौन थे:-

पिंगली वेंकैया आंध्र प्रदेश के रहने वाले थे। 19 साल की उम्र में वेंकैया ब्रिटिश आर्मी की सेवा नायक बन गए। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका में एंग्लो बोअर युद्ध के दौरान पिंगली वेंकैया की मुलाकात महात्मा गांधी जी से हुई। और फिर इस मुलाकात के बाद उनमें बदलाव आया और वह स्वदेश वापस आकर स्वतंत्रता संग्राम में हिस्सा लिया। मैं आपको बता दूं कि जब पिंगली वेंकैया ने 45 साल की उम्र में भारतीय ध्वज का डिजाइन तैयार किया था।

Letsdiskuss

A

Answered By Aanya Singh

Author
View Profile
Answered on01/16/24
Like
6